-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- On This Day 130 Killed In Terrorist Attack On Paris Know 13 November History
13 नवंबर का इतिहास: आज ही के दिन आतंकी हमले से दहली थी फ्रांस की राजधानी, हुई थी 130 लोगों की मौत
- Written By: मृणाल पाठक
फ्रांस में इस दिन एक दुखद घटना घटी है। 2015 में 13 नवंबर को आतंकवादियों ने पेरिस को निशाना बनाया और फ्रांस के इस खूबसूरत राजधानी शहर के सीने पर कई जख्म दिए।

पेरिस पर आतंकवादी हमला (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: 13 के अंक को आम तौर पर मनहूस माना जाता है, यही वजह है कि लोग 13 नंबर से बचते हैं। नयी बसाई जाने वाली बस्तियों में ऊंची इमारतों में 13 नंबर का फ्लोर और 13 नंबर का सेक्टर न बनाने का भी चलन है। यह और बात है कि जिन लोगों का जन्मदिन 13 नवंबर को होता है, वह उसे पूरी धूमधाम से मनाते हैं।
इतिहास की बात करें तो इस तारीख पर बहुत सी अच्छी बुरी घटनाएं दर्ज हैं। फ्रांस में इस दिन एक दुखद घटना घटी है। 2015 में 13 नवंबर को आतंकवादियों ने पेरिस को निशाना बनाया और फ्रांस के इस खूबसूरत राजधानी शहर के सीने पर कई जख्म दिए।
आतंकवादियों ने तीन जगह बड़े हमलों को अंजाम दिया, जिनमें कम से कम 130 लोगों की मौत हुई और 350 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सबसे घातक हमला बातेक्लां थिएटर और कंसर्ट हॉल पर किया गया, जहां आतंकवादियों ने 100 से ज्यादा लोगों को घेरकर उनपर गोलियां बरसा दीं। यहां 80 से ज्यादा लोगों की जान गई। इसके अलावा दो रेस्तरां और एक स्टेडियम को भी निशाना बनाया गया था। इस दौरान गोलीबारी के साथ-साथ विस्फोट भी किए गए।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में आतंकी हमले की बड़ी साजिश नाकाम: बांद्रा डिमोलिशन का बदला लेने की फिराक में थे आईएसआई के संदिग्ध
Delhi Mumbai Terror Module: दिल्ली-मुंबई में हमले की कथित साजिश का दावा, मुंबई से दो संदिग्ध गिरफ्तार
स्विट्जरलैंड में खूनी खेल: चाकू के वार से 3 लोग गंभीर जख्मी, पुलिस ने माना इसे सोची-समझी आतंकी साजिश
Mosque Attack: अमेरिका के सैन डिएगो में मस्जिद के बाहर अंधाधुंध फायरिंग में 3 की मौत, हमलावरों ने किया सुसाइड
देश दुनिया के इतिहास में 13 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1780: पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह का गुजरांवाला में जन्म। यह स्थान अब पाकिस्तान में है।
1969: लंदन के एक अस्पताल में एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया। क्वीन कार्लेट अस्पताल में शताब्दी में पहली बार एक साथ पांच बच्चों का जन्म।
यह भी पढ़ें- 12 नवंबर का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था भारत के इकलौते ‘महामना’ का निधन, हुआ था ‘पक्षी मानव’ का जन्म
1971: अमेरिका के अंतरिक्ष यान मैरियर-9 ने मंगल ग्रह का चक्कर लगाया। यह पहला मौका था, जब पृथ्वी से भेजे गए किसी यान ने किसी दूसरे ग्रह का चक्कर लगाया। करीब एक महीने बाद वैज्ञानिकों को मंगल ग्रह की साफ़ तस्वीरें दिखाई दीं।
1979: एक साल तक बंद रहने के बाद ‘टाइम्स’ अखबार का प्रकाशन फिर से शुरू हुआ। दरअसल नई प्रौद्योगिकी की शुरुआत और अन्य मुद्दों पर प्रबंधन तथा यूनियनों के बीच विवाद के चलते अखबार का प्रकाशन रोक दिया गया था।
1985 : कोलंबिया में ज्वालामुखी फटने से 23,000 से ज्यादा लोगों की मौत।
1997: सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाए।
1998: तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मुलाकात की। चीन के भारी विरोध के बावजूद यह मुलाकात तय कार्यक्रम के अनुसार हुई।
2015 : आतंकवादियों ने पेरिस पर घातक हमला किया। 130 लोगों की मौत, 350 से ज्यादा घायल।
2019: भारतीय उच्चतम न्यायालय ने कहा कि प्रधान न्यायाधीश का कार्यालय सार्वजनिक प्राधिकरण है और यह सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आता है।
2021 : इक्वाडोर की सबसे बड़ी जेल लिटोरल पेनीटेंटियरी में हुई झड़पों में 52 कैदियों की मौत।
2022 : तुर्किये की राजधानी इस्तांबुल के लोकप्रिय इस्तिकलाल एवेन्यू पर एक भीषण विस्फोट में छह लोगों की मौत तथा 53 जख्मी।
2023 : सोमालिया में आई बाढ़ में 31 लोगों की मौत।
(एजेंसी)
On this day 130 killed in terrorist attack on paris know 13 november history
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














