-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- History Of November 12 On This Day India Only Mahamana Died And Bird Man Was Born
12 नवंबर का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था भारत के इकलौते ‘महामना’ का निधन, हुआ था ‘पक्षी मानव’ का जन्म
- Written By: मृणाल पाठक
आज काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय का वाराणसी में निधन हुआ था। वहीं, आज ही देश के सुप्रसिद्ध पक्षी विज्ञानी सालिम अली का जन्म हुआ।

पंडित मदन मोहन मालवीय और सलीम अली (डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास की हलचल, राजनीतिक उथल-पुथल, विज्ञान के आविष्कार, नवीन विश्व के निर्माण की प्रक्रिया और शिक्षा को नए मुकाम पर ले जाने वाले ‘महामना’ से लेकर ‘पक्षी मानव’ से जुड़ी है 12 नवंबर की तारीख। इस दिन काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक और भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय का वाराणसी में निधन हुआ था।
वहीं, इस तारीख को देश के सुप्रसिद्ध पक्षी विज्ञानी सालिम अली का जन्म हुआ और उनके जन्म दिवस को ‘राष्ट्रीय पक्षी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। 1930 में संवैधानिक सुधारों पर चर्चा के लिए लंदन में पहले गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई। इसमें भारतीय और ब्रिटिश प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ था।
2021 में 12 नवंबर को ही भारत के नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) और जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र कार्यढांचा सम्मेलन (यूएनएफसीसीसी) ने ग्लासगो में सीओपी26 जलवायु शिखर सम्मेलन में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसमें वैश्विक प्रयासों के अनुरूप महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय जलवायु कार्रवाई के कार्यान्वयन में देशों को सहयोग और समर्थन करने के लिए सहमति बनी।
सम्बंधित ख़बरें
MPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
पेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
इस तारीख की कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं…
1781 – अंग्रेजों ने नागपट्टनम पर कब्जा किया।
1847 – ब्रिटेन के चिकित्सक सर जेम्स यंग सिंपसन ने बेहोशी की दवा के रूप में पहली बार क्लोरोफार्म का प्रयोग किया।
यह भी पढ़ें- आज ही के दिन हुआ था देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म, यहां पढ़ें 11 नवंबर का इतिहास
1896 – भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी सालिम अली का जन्म।
1918 – ऑस्ट्रिया एक गणतंत्र बना।
1930 – लंदन में भारत में संवैधानिक सुधारों पर चर्चा के लिए पहले गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत।
1936 – केरल के मंदिर सभी हिंदुओं के लिए खुले।
1946 – स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और समाज सुधारक मदनमोहन मालवीय का निधन।
1969 – प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को कांग्रेस से निष्कासित किया गया।
1974 – दक्षिण अफ्रीका नस्लीय नीतियों के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा से निलंबित।
1984 – ब्रिटेन ने एक पाउंड का नोट बंद किया, सिक्के चालू किए।
1990 – जापान में सम्राट आकिहितो का परम्परानुसार राज्याभिषेक।
2001 – न्यूयॉर्क में अमेरिकी एयरलाइंस का विमान एयरबस ए-300 दुर्घटनाग्रस्त, 260 यात्रियों की मौत।
2008 – देश का पहला मानव रहित अंतरिक्ष यान चंद्रयान-1 चन्द्रमा की अन्तिम कक्षा में स्थापित।
2009 – भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के ‘अतुल्य भारत’ अभियान को ‘‘वर्ल्ड ट्रेवल अवार्ड-2009” से नवाजा गया।
2021 : भारत के नेतृत्व वाले अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) और जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र कार्यढांचा सम्मेलन (यूएनएफसीसीसी) ने ग्लासगो में सीओपी26 जलवायु शिखर सम्मेलन में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसमें वैश्विक प्रयासों के अनुरूप महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय जलवायु कार्रवाई के कार्यान्वयन में देशों को सहयोग और समर्थन करने के लिए सहमति बनी।
(एजेंसी)
History of november 12 on this day india only mahamana died and bird man was born
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMभाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM










