Navbharat Nishanebaaz: सोनिया ने लिखी 'जर्नी ऑफ लव' लेखन का प्रयास है अभिनव

Belonging Memoir Controversy: सोनिया गांधी की आत्मकथा पढ़ते नाना पटोले की तस्वीर पर निशानेबाज ने कांग्रेस की निष्ठा और बीजेपी की राजनीतिक विचारधारा को लेकर व्यंग्य किया है।
Belonging Memoir Controversy
निशानेबाजफोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • नाना पटोले ने सोनिया गांधी की आत्मकथा के आखिरी पन्ने के साथ फोटो साझा कर किताब पढ़ने का संकेत दिया।

  • लेख में सोनिया की किताब के बहाने कांग्रेस नेताओं की गांधी परिवार के प्रति निष्ठा पर व्यंग्य किया गया है।

  • आत्मकथा में सोनिया के जीवन, राजीव गांधी से विवाह, राजनीतिक सफर और कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल का जिक्र है।

  • अंत में राहुल गांधी के संविधान के साथ मां की किताब भी जेब में रखने पर कटाक्ष किया गया है।

Sonia Gandhi Autobiography Political Satire: पड़ोसी ने हमसे कहा, 'निशानेबाज, कांग्रेस नेता नाना पटोले ने सोनिया गांधी की प आत्मकथा 'बिलांगिंग ए जर्नी ऑफ लव' का आखिरी पन्ना पढ़ते हुए अपना फोटो सोशल मीडिया पर डाला। इसका मतलब क्या हुआ?' हमने कहा, 'उन्होंने दिखाना चाहा कि इस पुस्तक को उन्होंने शुरू से लेकर अंतिम पृष्ठ तक पढ़ डाला है। यह इस बात का भी संकेत है कि कांग्रेस के हर नेता और निष्ठावान कार्यकर्ता को यह किताब श्रद्धापूर्वक पढ़नी चाहिए। किसी को अंग्रेजी आए या न आए, इसकी कॉपी खरीदकर सोनिया, राहुल व प्रियंका के प्रति अपनी निष्ठा दिखानी चाहिए।'

Belonging Memoir Controversy
सोनिया गांधी ने आत्मकथा में माधवराव सिंधिया को किया याद, लिखा- मुश्किल दौर में चट्टान की तरह साथ खड़े रहे

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, हमें शक है कि शरारती लोग एआई से नकली तस्वीर बनाकर दिखाएंगे कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी यह किताब हाथ में लेकर ध्यान से पढ़ रहे हैं और सोनिया यह देखकर मुस्कुरा रही हैं।'

हमने कहा, 'आरएसएस' के स्वयंसेवक और बीजेपी के नेता सिर्फ संघ साहित्य और गुरु गोलवलकर की लिखी किताब 'बंच ऑफ थॉट्स' पढ़ते हैं। बाकी चीजें उनके लिए विशेष दिलचस्पी नहीं रखतीं। सोनिया की आत्मकथा को वह छूना भी पसंद नहीं करेंगे। पं. नेहरू ने 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया' लिखी थी तो उसी खानदान की बहू ने अपनी जीवनयात्रा 'बिलांगिंग' लिख डाली। लेखन की इस परंपरा को सोनिया ने कायम रखा।

Belonging Memoir Controversy
निलज-कारधा अधूरी सडक का निर्माण के लिए कांग्रेस का रास्ता रोको आंदोलन

बिलांगिंग शब्द का अर्थ संबंध रखना होता है। इटली में अपने जन्म, इंग्लैंड के कैर्मन्ब्रज विश्वविद्यालय में राजीव गांधी से प्रेम, भारत आगमन, बच्चन परिवार के साथ ठहरने, शादी में कवि हरिवंशराय बच्चन द्वारा उनका कन्यादान करने से लेकर इंदिरा व राजीव की हत्या, सीताराम केसरी को हटाकर कांग्रेस को मजबूत करने, 20 साल से ज्यादा कांग्रेस अध्यक्ष रहने, मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनवाने जैसी कितनी ही बातों का इस किताब में उल्लेख है। यह भी संकेत है कि संजय गांधी के दबाव की वजह से इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाई थी। सोनिया ने बताया कि वह किस तरह भारतीयता में समरस हो गई। हिंदी बोलने, साड़ी पहनने की वजह से यूपी के देहातों में उनसे महिलाओं ने बहू जैसा बर्ताव किया।'

हमने कहा, 'अब तक राहुल गांधी जेब में संविधान की प्रति रखकर समय-समय पर लोगों को दिखाते रहे हैं। अब उन्हें अपनी दूसरी जेब में अपनी मम्मी की किताब भी रखनी होगी।'

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा