Navbharat Nishanebaaz: अब भी मानसून सत्र बरकरार, सूखा पड़ने से किसान लाचार

Parliament Monsoon Session: नवंबर में मानसून की विदाई हो चुकी, लेकिन संसद का मानसून सत्र अब भी खत्म नहीं हुआ! निशानेबाज ने परिसीमन बिल और लोकसभा सीटें बढ़ाने की चर्चा के बहाने सरकार पर व्यंग्य किया।
navbharat nishanebaaz
निशानेबाजफोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पड़ोसी मानसून की बेरुखी से किसानों की फसलें बर्बाद होने पर व्यवस्था को जिम्मेदार ठहराता है।

  • निशानेबाज संसद का मानसून सत्र खत्म न होने पर तंज कसता है।

  • लेख में लोकसभा सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने के लिए परिसीमन बिल पास कराने की राजनीतिक कोशिशों का जिक्र है।

  • अंत में शीतकाल में भी संसद के मानसून सत्र के जारी रहने पर व्यंग्य किया गया है।

Delimitation Bill Political Debate: पड़ोसी ने हमसे कहा, 'निशानेबाज, इस बार बेरहम मानसून ने दगाबाजी की। वह बिना बरसे ही छूमंतर हो गया। किसानों की आंखों के सामने अंधेरा छा गया। सूखा पड़ने से उनकी फसलें बर्बाद हो गईं। घर में अनाज का दाना नहीं, हाथ में पैसा नहीं! यह सब छलिया मानसून की वजह से है। सारा दोष उस सिस्टम या व्यवस्था का है, जो मानसून को रोककर नहीं रखती। उसे फरार होने का अवसर देती है।'

navbharat nishanebaaz
PM मोदी 18 जनवरी को वाराणसी से करेंगे BJP कार्यकर्ताओं से संवाद

हमने कहा, 'आपका यह दावा सरासर गलत है कि मानसून लापता या गायब हो गया। संसद के मानसून सत्र का स्पीकर ओम बिड़ला ने अब तक अधिकृत रूप से समापन नहीं किया है। पूरे 100 दिनों बाद भी संसद का सत्रावसान नहीं किया गया है। यह एक अभूतपूर्व रिकार्ड है। इसका सीधा मतलब है कि मोदी सरकार की नजरों में मानसून अभी भी मौजूद है।'

navbharat nishanebaaz
पुणे में गर्मी का 'पारा' हाई, टूटा 11 साल का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड; मौसम वैज्ञानिक चिंतित

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, नवंबर का अंतिम सप्ताह चल रहा है। शीत ऋतु चल रही है। मानसून का समय जून-जुलाई हुआ करता है। चाहे तो मौसम वैज्ञानिकों से पूछ लीजिए।'

हमने कहा, 'मौसम वैज्ञानिक नहीं बल्कि सरकार में बैठे राजनीतिक विज्ञान के जानकारों ने प्रकृति के नियमों को चुनौती देते हुए मानसून को अपने हठयोग से रोक रखा है। मानसून सत्र को बंधक बनाकर रखा गया है। क्योंकि मोदी नेतृत्व की एनडीए सरकार को लोकसभा सीटों की तादाद वर्तमान 543 से बढ़ाकर लगभग 850 करने के लिए परिसीमन बिल पास कराने का जुगाड़ करना है। इसके लिए दो तिहाई बहुमत से संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने की बाध्यता है। अमित शाह अपनी इस चाह को पूरी करने के लिए राह बना रहे हैं। विपक्षियों को समर्थन देने के लिए राजी करना, विरोधी पार्टियों में तोड़फोड़ करवाना, केंद्रीय जांच एजेंसियों को पीछे लगाना जैसे हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। समर्थन हासिल करने के लिए मोटी रकम रिश्वत में भी दी जा सकती है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मानसून सत्र को बड़ी उम्मीद से कायम रखा गया है।'

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, हमें तो लगता है कि न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी। फिर भी सरकार का अपना नियम-कानून, शीतकाल में भी उसके मन में समाया मानसून !'

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा