Navbharat Nishanebaaz: कचौरी-समोसा पोषक आहार विशेष, सरकार ने कैंटीन को दिया निर्देश

Maharashtra MLA Canteen Menu: महाराष्ट्र की विधायक कैंटीन में समोसा, भजिया और कचौरी को हेल्दी फूड में शामिल करने पर निशानेबाज ने व्यंग्य किया है। लेख में नेताओं की राजनीतिक भ्रष्टाचार पर भी तंज है।
navbharat nishanebaaz
निशानेबाज फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • महाराष्ट्र सरकार ने विधायक कैंटीन में समोसा, भजिया और कचौरी को शामिल किया है।

  • लेख में इन्हें हेल्दी फूड बताने के फैसले पर व्यंग्य किया गया है।

  • नेताओं की कथित कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार पर भी तंज कसा गया है।

Samosa Kachori Bhajiya Health Debate: पड़ोसी ने हमसे कहा, 'निशानेबाज, महाराष्ट्र सरकार को अपने मंत्रियों व विधायकों के स्वास्थ्य की पूरी फिक्र है इसलिए उसने शासकीय राजपत्र या जीआर जारी कर कैंटीनों को निर्देश दिया है वह हेल्दी फूड बनाएं। स्वास्थ्य के लिए हितकर व पोषक नाश्ते में समोसा, भजिया और कचौरी का भी समावेश है।' हमने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने अपील की थी कि तेल का उपयोग कम करें लेकिन ये तीनों चीजें तो तेल में ही तली जाती हैं। तेल और मैदा से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इसलिए यह हेल्दी डाइट कैसे हुई ? सरकार जलेबी और लड्डू को क्यों भूल गई?'

navbharat nishanebaaz
आदिवासी महिलाओं का हुनर राष्ट्रीय मंच पर, मेलघाट की महिलाओं की बनाई सौर चरखा शाल प्रधानमंत्री मोदी को भेंट

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, सरकार के जीआर में गलती ढूंढ़ने का दुस्साहस मत कीजिए। उसने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह पर ही समोसा, भजिया और कचौरी को आहार सूची में शामिल किया होगा। समोसा में आलू-प्याज और मसाले का इस्तेमाल होता है। इसे त्रिकोण का शेप दिया जाता है। पहले कहा जाता था- 'जब तक रहेगा समोसे में आलू, बिहार में बने रहेंगे लालू !' ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री जब भारत यात्रा पर आए थे तो उन्हें समोसा बहुत पसंद आया था। उन्होंने इसको 'समोक्सा' नाम दिया और अपने देश के शेफ से इसे बनाने को कहा। बंगाल में काले मसाले वाले छोटे समोसे बनते हैं, जिन्हें 'सिंघाड़ा' कहते हैं इसे मीठे दही के साथ खाया जाता है। संत गजानन महाराज के शेगांव के नाम पर शेगांव कचौरी बनाई जाती है। रही बात भजिए की, तो आलू भजिया, प्याज भजिया, मिर्ची भजिया, पालक भजिया कुछ भी बन सकता है। इन चीजों के अलावा विधायक कैंटीन में मूंगदाल का चीला, उसल व इडली, आलू टिक्की, पावभाजी, पोटैटो रोल, उपमा, पोहा, सांबरवड़ी या पाटोड़ी भी उपलब्ध होंगे।'

navbharat nishanebaaz
दूध में यूरिया, कास्टिक सोडा और रिफाइंड तेल की मिलावट! स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

हमने कहा, 'कहीं इतनी ज्यादा चीजें खाने से विधायकों का हाजमा न बिगड़ जाए, ऐसी हालत में कैंटीन के पास ही डॉक्टर का क्लीनिक खोलना होगा। नहीं तो हाजमोला की गोली और ईनो की व्यवस्था करनी होगी।'

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, नेताओं की पाचन क्षमता काफी अच्छी होती है। वेतन भत्ता, पेंशन से लेकर तमाम सरकारी सुविधाएं होने पर भी उन पर ठेके में कमीशनखोरी, योजनाओं की राशि में बंदरबांट तथा अवैध कमाई करने के आरोप लगा करते हैं। सत्ता मिलने पर मालमत्ता कमाना कोई बड़ी बात नहीं है। लोग मोटी रकम खा जाते हैं पर डकार तक नहीं लेते। सहकार के नाम पर भ्रष्टाचार होता है। इतने पर भी लोकतंत्र का स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए नेताओं का पोषण जरूरी है।'

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा