Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निशानेबाज: बीजेपी सांसद ने बताया लोकसभा में राज, पूर्वजन्म में मोदी थे शिवाजी महाराज

ओडिशा के बीजेपी सांसद प्रदीप पुरोहित ने लोकसभा में दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वजन्म में छत्रपति शिवाजी महाराज थे। यह बात उन्हें गंधमर्दन पहाड़ी क्षेत्र में रहनेवाले संत गिरिजाबाबा ने बताई थी।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Mar 20, 2025 | 12:50 PM

नवभारत निशानेबाज (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज हिंदू धर्म पुनर्जन्म को मानता है। एक जन्म में जो कार्य अधूरा रहता है, उसे पूरा करने के लिए पुनर्जन्म होता है। आत्मा जीर्ण शरीर को त्यागकर नया कलेवर धारण करती है। इस तरह जनम जनम के फेरे होते रहते हैं। आपने कवि नीरज का गीत सुना होगा जिसके बोल हैं- ‘बादल-बिजली, चंदन-पानी जैसा अपना प्यार, लेना होगा जनम हमें कई-कई बार !’ ऐसी मान्यता है कि पति-पत्नी का साथ 7 जन्मों का होता है।

हमने कहा, ‘आज आपने पुनर्जन्म या रिबर्थ का मुद्दा क्यों उठाया है? यह बात तो गीता भी कहती है कि अपने कर्मबंधन की वजह से व्यक्ति को पुनर्जन्म लेना पड़ता है। भीष्म पितामह ने भगवान कृष्ण से पूछा था कि केशव, मुझे शरशय्या पर इतनी पीड़ा क्यों भोगनी पड़ रही है, तो कृष्ण ने भीष्म से अपने पूर्वजन्मों को याद करने को कहा था।

भीष्म ने स्मरण करते हुए कहा कि पिछले 71 जन्मों में मैंने कोई पाप नहीं किया, तो कृष्ण ने बताया कि उससे भी पहले के जन्म में तुमने बबूल के कांटों से तितलियों को टोंच-टोंच कर मारा था। अब वही कष्ट तुम्हें झेलना पड़ रहा है। कर्म का फल अवश्य मिलता है, फिर चाहे किसी भी जन्म में मिले।

सम्बंधित ख़बरें

ईयू नेताओं के साथ ट्रेड डील पर मीटिंग शुरू, PM मोदी ने बताई FTA की खासियत, बोले- मुक्त व्यापार से मिलेंगे मौके

Canada-India रिश्तों में नई शुरुआत पर पहल… मार्च में पीएम मार्क कार्नी का भारत दौरा, यूरेनियम पर बड़ी डील

राष्ट्रपति के कहने पर भी राहुल गांधी ने नहीं पहना असम का पटका, BJP ने लगाया अपमान का आरोप

पद्म पुरस्कारों की साख पर उठे सवाल! सियासी फायदे के लिए BJP दे रही सम्मान, कांग्रेस के बयान से सियासी पारा हाई

जहां तक पुनर्जन्म की बात है, सत्यनारायण की कथा के 5 वें अध्याय में उसके दृष्टांत इस प्रकार हैं। महाराज उल्कामुख अगले जन्म में राजा दशरथ बने। लकड़हारा भिल्ल ने केवट के रूप में जन्म लेकर राम को अपनी नाव से गंगा पार कराई। शतानंद अगले जन्म में सुदामा बने। साधु वैश्य अगले जन्म में मोरध्वज राजा बना।’

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, ओडिशा के बीजेपी सांसद प्रदीप पुरोहित ने लोकसभा में दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वजन्म में छत्रपति शिवाजी महाराज थे। यह बात उन्हें गंधमर्दन पहाड़ी क्षेत्र में रहनेवाले संत गिरिजाबाबा ने बताई थी। अपने पूर्वजन्म के संस्कारों की वजह से मोदी भारत को दुनिया में सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनाने की भावना से काम कर रहे हैं।’

‘नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हमने कहा, ‘बीजेपी सांसद यदि मोदी का महिमामंडन कर रहे हैं, तो इसमें आश्चर्य की कौन सी बात है! स्वयं मोदी को भी अपने दिव्य स्वरूप की भावनात्मक अनुभूति हुई थी, तभी तो उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है कि मैं बायोलॉजिकल नहीं हूं। उन्होंने मां गंगा से गहरा नाता जोड़ा है। भीष्म पितामह के समान ही बीजेपी के भक्तजन चाहें तो मोदी को गंगापुत्र मान सकते हैं।’

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा

Nishanebaaz bjp mp reveals secret in lok sabha modi was shivaji maharaj in his previous life

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 20, 2025 | 12:50 PM

Topics:  

  • BJP
  • Chhatrapati Shivaji Maharaj
  • Narendra Modi
  • Nishanebaaz

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.