आज ही के दिन 1 जून को हुई थी नेपाल के शाही परिवार की नृशंस हत्या, अदाकारा नरगिस का जन्म
1 जून का यह दिन इतिहास के पन्नों में कई अच्छी बुरी यादों के साथ दर्ज है। आज ही के दिन 1 जून को पड़ोसी देश नेपाल के राजमहल में हुए सामूहिक हत्या कांड हुआ था। इस हत्याकांड में राजा, रानी, राजकुमार और राजकुमारियां मारे गए फिर राजा के भाई ज्ञानेंद्र बीर बिक्रम शाह नये राजा बने। आज ही के दिन भारतीय सिनेमा की मशहूर हस्तियों में से एक अभिनेत्री नरगिस का भी जन्म हुआ था।
- Written By: वैष्णवी वंजारी
(डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली : साल के छठे महीने का यह पहला दिन हमारे पड़ोसी देश में घटी एक दर्दनाक घटना के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। दरअसल नेपाल में आज के दिन की एक बड़ी घटना ने देश के पूरे इतिहास का रुख मोड़ दिया। इस दिन नेपाल के राजमहल में हुए सामूहिक हत्या कांड में राजा, रानी, राजकुमार और राजकुमारियां मारे गए। राजा के भाई ज्ञानेंद्र बीर बिक्रम शाह देश के नये राजा बने।
एक जून भारतीय सिनेमा के इतिहास में भी अपना एक अहम मुकाम रखता है। यह नरगिस का जन्म दिन है, जिन्हें हिन्दी सिनेमा के इतिहास की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिना जाता है। फिल्म मदर इंडिया में मां के किरदार को उन्होंने जिस शिद्दत से जीया, अन्य फिल्मों में वह पत्नी और प्रेमिका के किरदार में भी उतनी ही सहज नजर आईं। देश दुनिया के इतिहास में एक जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1819 : बंगाल में सेरमपुर कालेज की स्थापना।
सम्बंधित ख़बरें
बालेन सरकार का मास्टरप्लान: नेपाल को ‘Devbhoomi’ के रूप में मिलेगी नई पहचान, वैश्विक स्तर पर जुड़ेंगे हिंदू
काठमांडू एयरपोर्ट में लैंडिंग के दौरान प्लेन में लगी आग, मौत को छूकर वापस लौटे 289 यात्री, मचा हड़कंप
अगर आप भी जाते हैं हमेशा नेपाल, तो पहले जान लें ये नया नियम… वरना लौटना पड़ सकता है बॉर्डर से वापस
Nepal Vehicle Registration: नेपाल सरकार ने भारतीय वाहनों के लिए शुरू की नई ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेवा
1835 : कलकत्ता मेडिकल कॉलेज ने कामकाज शुरू किया।
1874 : ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग किया गया।
1929 : फिल्म ‘मदर इंडिया’ में हिन्दी फिल्मों की सबसे यादगार मां का किरदार निभाने वाली नरगिस दत्त का जन्म।
1930 : भारत की पहली डीलक्स रेलगाड़ी डक्कन क्वीन को बॉम्बे वी टी और पुणे के बीच शुरू किया गया।
1955 : अस्पृश्यता (निरोधक) कानून अस्तित्व में आया।
1964 : नया पैसा से नया शब्द हटाकर इसे अब पैसा कहा जाने लगा।
1970: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हैरॉल्ड विल्सन पर एक चुनावी सभा के बाहर अंडा फेंका गया।
1979: रोडेशिया में 90 साल बाद अल्पसंख्यक श्वेत लोगों के शासन का अंत हुआ और घोषणा हुई और देश को नया नाम मिला जिम्बाब्वे।
1980 : टेड टर्नर के केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) ने 24 घंटे का समाचार प्रसारण शुरू किया।
1996 : एच डी देवगौड़ा देश के 11वें प्रधानमंत्री बने।
1999 : मध्य चीन के ह्यूबी प्रान्त में 770-256 ईसा पूर्व की तीन सौ प्राचीन क़ब्रों की खोज
1999 : अमेरिका के हवाई विश्वविद्यालय में नर चूहे का प्रतिरूप विकसित।
2001 : नेपाल के शाही परिवार के नरेश वीरेन्द्र विक्रम शाह, उनकी पत्नी और शाही परिवार के कई अन्य सदस्यों की नृशंस हत्या, युवराज दीपेन्द्र द्वारा भी आत्महत्या का प्रयास, ज्ञानेन्द्र कार्यवाहक नरेश बने।
2004 : इराकी प्रशासकीय परिषद के प्रमुख सुन्नी नेता गाजी मशाल अजीज अल यावर इराक के नये राष्ट्रपति बने।
2005 : अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की।
2006 : चीन के दक्षिण पूर्वी जियांग्शी प्रान्त के शांगीपन गांव में आदि मानव के पदचिह्न मिले।
2006 : ईरान ने परमाणु शोध कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ किसी प्रकार के समझौते से पूरी तरह इन्कार किया।
2014: नाइजीरिया में फुटबॉल के मैदान में हुए विस्फोट में 40 लोगों की मौत।
(एजेंसी)
