8 अक्टूबर का इतिहास : कलम के जादूगर मुंशी प्रेमचंद की पुण्यतिथि, हिंदी साहित्य में आज भी अमर है विरासत

Premchand Death Anniversary: 8 अक्टूबर को मुंशी प्रेमचंद की पुण्यतिथि है। जानें धनपत राय से ‘उपन्यास सम्राट’ बनने तक का सफर, उनकी प्रमुख रचनाएं और हिंदी साहित्य को मिली उनकी अमर विरासत।
Munshi Premchand Literary Journey
मुंशी प्रेमचंद पुण्यतिथिफोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Published on: 
Updated on: 

Munshi Premchand Literary Journey: इतिहास में आठ अक्टूबर की तारीख हिंदी और उर्दू के महानतम लेखकों में शुमार मुंशी प्रेमचंद की पुण्यतिथि के तौर पर दर्ज है। प्रेमचंद ने हिंदी कहानी और उपन्यास की एक ऐसी परंपरा का विकास किया, जिसने पूरी सदी के साहित्य का मार्गदर्शन किया। प्रेमचंद का मूल नाम धनपत राय था।

उनका आठ अक्टूबर 1936 को निधन हुआ। प्रेमचंद को शरतचंद्र चट्टोपाध्याय ने 'उपन्यास सम्राट' कहकर संबोधित किया था। साहित्य की यथार्थवादी परंपरा की नींव रखने वाले प्रेमचंद का लेखन हिंदी साहित्य की एक ऐसी विरासत है, जो हिंदी के विकास की यात्रा को संपूर्णता प्रदान करती है।

देश-दुनिया के इतिहास में आठ अक्टूबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1919: मोहनदास करमचंद गांधी की 'यंग इंडिया' पत्रिका की शुरुआत।

1932: रॉयल इंडियन एयर फोर्स अस्तित्व में आई।

1936: हिंदी तथा उर्दू साहित्य को अपने उपन्यासों और लघु कथाओं से समृद्ध करने वाले मुंशी प्रेमचंद का निधन।

1952: हैरो में तीन रेलगाड़ियां टकराने से कम से कम 85 लोगों की मौत। इसे ब्रिटेन में शांतिकाल की भीषणतम रेल दुर्घटना माना जाता है।

Munshi Premchand Literary Journey
महंगाई : ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी से किसानों में रोष -बढ़ती जा रही खेती की लागत

957: उत्तर पश्चिमी इंग्लैंड में विंडस्केल परमाणु संस्थान में भीषण आग लगने से 16 घंटे में 10 टन रेडियोधर्मी ईंधन पिघल गया।

1979: देश में कांग्रेस और विशेष रूप से इंदिरा गांधी के खिलाफ विरोध का बिगुल फूंकने वाले जयप्रकाश नारायण का निधन।

1990: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी का निधन।

2001: इटली में तीस वर्ष के सबसे दर्दनाक असैन्य हादसे में मिलान के लिनाते हवाई अड्डे पर एक वाहन उड़ान भरने को तैयार विमान से टकराया, जिससे विमान में विस्फोट हो गया और 118 लोगों की मौत हो गई।

2005: पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर प्रांत और कश्मीर में आए भीषण भूकंप में 74,000 से अधिक लोगों की मौत।

Munshi Premchand Literary Journey
दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

2020: भारत के प्रमुख दलित नेताओं में से एक एवं लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान का निधन।

2023: अफगानिस्तान में भूकंप में दो हजार से अधिक लोगों की मौत।

2025: सुसुमु कितागावा, रिचर्ड रॉब्सन और उमर एम याघी को रसायन का नोबेल पुरस्कार।

(इजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com