9 जून का इतिहास : दुनिया भर में छाए एम.एफ. हुसैन, आज भी जीवंत है उनकी कला विरासत
MF Husain Legacy: आधुनिक भारतीय चित्रकला के अग्रणी कलाकार एम.एफ. हुसैन की पुण्यतिथि 9 जून को मनाई जाती है। उनकी कला ने भारतीय चित्रकला को वैश्विक पहचान दिलाई।
- Written By: अंकिता पटेल
एमएफ हुसैन, चित्रकला,(सोर्स: सोशल मीडिया)
MF Husain Death Anniversary: देश की चित्रकला के इतिहास में नौ जून का दिन एक जाने-माने चित्रकार के निधन के दिन के तौर पर दर्ज है। दरअसल भारत में आधुनिक चित्रकला के पर्याय एम.एफ. हुसैन ने आज ही के दिन दुनिया को अलविदा कहा था। एम एफ हुसैन को पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर पहचान 1940 के दशक के आखिर में मिली।
युवा चित्रकार के रूप में एम एफ हुसैन बंगाल स्कूल ऑफ आर्ट्स की राष्ट्रवादी परंपरा को तोड़कर कुछ नया करना चाहते थे। वर्ष 1952 में उनकी चित्रकारी की प्रदर्शनी ज़्यूरिख में लगी।
उसके बाद तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी चित्रकारी की जोर-शोर से चर्चा शुरू हो गई। उन्हें 1973 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। वर्ष 1986 में उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया। भारत सरकार ने 1991 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: हिमालय में कितना सुरक्षित है सुरंग बनाना? जानिए क्यों मंडरा रहा मजदूरों की जिंदगी पर खतरा
नवभारत विशेष: 9वीं में तीसरी भाषा क्यों थोप रहे? सुप्रीम कोर्ट ने CBSE की नीति पर उठाए गंभीर सवाल
23 जुलाई का इतिहास: आकाशवाणी से प्रसार भारती तक, जानिए भारतीय प्रसारण का सफर
नवभारत संपादकीय: ट्रंप की नीति पर सवाल, क्या अमेरिका-ईरान में फिर होगा संघर्ष विराम ?
देश-दुनिया के इतिहास में नौ जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1720: स्वीडन और डेनमार्क ने तीसरी स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किए।
1752: फ्रांसीसी सेना ने त्रिचिनोपोली में ब्रिटेन के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1789: स्पेन ने वैंकूवर द्वीप के निकट ब्रिटिश जहाजों पर कब्जा किया।
1900: स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का रांची जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन।
1940: नॉर्वे ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया।
1956: अफगानिस्तान में जबरदस्त भूकंप से 400 लोगों की मौत।
1960: चीन में तूफान से 1,600 लोगों की मौत।
1964: जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद लालबहादुर शास्त्री ने देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला।
1970: जॉर्डन के शाह हुसैन के वाहन पर गोलियां चलाई गईं। शाह हुसैन तो बच गए, लेकिन उनका वाहन चालक इस हमले में घायल हुआ।
यह भी पढ़ें:-नवभारत संपादकीय: महंगाई का डबल अटैक! गैस, पेट्रोल से लेकर स्कूल खर्च तक सब महंगा; महंगाई की मार से जनता बेहाल
1980: अंतरिक्ष यान सोयूज टी-2 पृथ्वी पर लौटा।
1983: मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी ने लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल किया।
2011: भारत के मशहूर चित्रकार एम एफ हुसैन का लंदन में निधन।
2023: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन के सांसद के तौर पर इस्तीफा दिया
2024: इजराइल के हमले में 274 फलस्तीनियों की मौत, हमास के कब्जे से चार बंधक मुक्त कराए गए।
2025: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में लोकल ट्रेन से गिरकर चार लोगों की मौत हुई जबकि नौ अन्य लोग घायल हुए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
