Navbharat Nishanebaaz: लगातार चर्चा में जंगलराज, पर्यावरण की सिसकती आवाज

Jungle Raj Debate: महाराष्ट्र में टोरेंट प्रकल्प के विरोध और पेड़ों की कटाई के बीच जंगल संरक्षण पर बहस छिड़ी है। निशानेबाज ने जंगल, विकास और राजनीति में जंगलराज के आरोपों पर व्यंग्य किया है।
Maharashtra Forest Cutting Controversy
निशानेबाजफोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नासिक के पास टोरेंट जलविद्युत परियोजना के लिए पेड़ों की कटाई का पर्यावरण समर्थक विरोध कर रहे हैं।

  • लेख में जंगलराज के राजनीतिक आरोपों और जंगलों की कटाई के बीच व्यंग्यात्मक तुलना की गई है।

  • कान्हा, कूनो और ताड़ोबा जैसे जंगलों के पर्यटन, प्राकृतिक सुंदरता और ऑक्सीजन का जिक्र है।

  • 'जंगल बुक', मोगली और नेहरू की पसंदीदा कविता के जरिए जंगलों के महत्व को दर्शाया गया है।

Maharashtra Forest Cutting Controversy: पड़ोसी ने हमसे कहा, 'निशानेबाज, विपक्ष हमेशा सरकार पर जंगलराज चलाने प का आरोप लगाता है, जबकि सरकार और प्रशासन आपसी मिलीभगत से जंगल कटवाते हैं, ताकि उद्योगों को जमीन मिल सके। महाराष्ट्र में जल विद्युत के लिए नाशिक के समीप बनाए जाने वाले टोरेंट प्रकल्प के खिलाफ पर्यावरण समर्थक आंदोलन की करंट फैल रही है। वृक्षों की कटाई कर प्रशासन साबित करना चाहता है कि वह न जंगल चाहता है, न जंगलराज! वह विकास पर जोर दे रहा है।'

हमने कहा, 'जंगल कट भी जाएं तो भी राजनीति में जंगलराज का आरोप लगता ही रहेगा। आपको याद होगा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने शहरी क्षेत्रों में भी रैली करके बिहार के चुनाव के समय कहा था कि राज्य को लालटेन युग और जंगलराज से बाहर लाना है।'

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, राजनीति में जंगलराज शब्द इतना चल पड़ा है कि हमें फिल्म 'जंगली' की याद आ रही है। लोग छुट्टी मिलने पर सीमेंट-कंक्रीट की इमारतों से दूर जाकर जंगल में मंगल मनाने का प्लान बनाते हैं। वह मध्य प्रदेश में कान्हा-किसली और कूनो यूपी में जिम कार्बेट तथा महाराष्ट्र में ताड़ोबा जाना पसंद करते हैं। जंगल में भरपूर ऑक्सीजन रहती है। आपको शहर के प्रदूषण से बचना है, तो जंगल चले जाइए। प्राचीन काल में ऋषि-मुनि जंगल जाकर आश्रम बनाते और तपस्या किया करते थे।'

Maharashtra Forest Cutting Controversy
आज लालकृष्ण आडवाणी का 99वां जन्मदिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

हमने कहा, 'अब वन क्षेत्र में बिना परमिशन कोई नहीं जा सकता, क्योंकि जंगल सरकारी हो गए हैं। आपको जंगल से ज्यादा प्रेम है तो घर बैठे रुडयार्ड किपलिंग की किताब 'जंगल बुक' पढ़ लीजिए या उस पर बनी एनिमेशन फिल्म 'मोगली' देख लीजिए। उसमें जंगल में भेड़ियों द्वारा पाले गए साहसी बच्चे मोगली, उसके हितैषी भालू बधीरा और शेरखान नामक बाघ की भूमिका है। 'मोगली' फिल्म में गुलजार की लिखी पंक्तियां हर किसी की जुबान पर चढ़ गई थीं- 'जंगल जंगल बात चली है, पता चला है, चड्डी पहन के फूल खिला है, फूल खिला है।'

Maharashtra Forest Cutting Controversy
नवभारत निशानेबाज: राजनीति से फिल्मों तक नंगापन, इसे देख बेचैन हो रहा मन

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, प्रथम प्रधानमंत्री पं. नेहरू भी जंगल से लगाव रखते थे। उन्होंने अपनी डायरी में अमेरिकी कवि रॉबर्ट फ्रास्ट की लाइन लिख रखी थी- 'वु आर लवली, डार्क एंड डीप, बट आई हैव प्रॉमिसेस टु कीप एंड माइल्स टु गो बिफोर आई स्लीप।' इसका अर्थ था जंगल घने और लुभावने हैं मगर मुझे वादे निभाने हैं और अंतिम नींद आने से पहले मुझे मीलों चलते जाना है!'

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा