-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Maharashtra Assembly Elections Possible In Mid November
Maharashtra Elections: सौगातों की बारिश, महाराष्ट्र में नवंबर मध्य में चुनाव संभव
- Written By: मृणाल पाठक
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा है कि महाराष्ट्र में 26 नवंबर तक नई सरकार का गठन हो जाएगा और राज्य चुनाव के लिए तैयार है। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर तक है। इसके पहले ही 288 सदस्यों का निर्वाचन हो जाएगा। महाराष्ट्र के साथ ही झारखंड विधानसभा का चुनाव होने की संभावना है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (डिजाइन फोटो)
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा है कि महाराष्ट्र में 26 नवंबर तक नई सरकार का गठन हो जाएगा और राज्य चुनाव के लिए तैयार है। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर तक है। इसके पहले ही 288 सदस्यों का निर्वाचन हो जाएगा। महाराष्ट्र के साथ ही झारखंड विधानसभा का चुनाव होने की संभावना है।
महाराष्ट्र का चुनाव हरियाणा के साथ क्यों नहीं हुआ, यह भी एक पहेली है। महाराष्ट्र का चुनाव देर से कराने का कोई राजनीतिक कारण हो सकता है। संभवत: यह माना गया होगा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव नतीजे का अनुकूल परिणाम सत्ताधारी महायुति पर होगा। अगर हरियाणा में बीजेपी जीती तो मोदी को इसका श्रेय देते हुए महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार किया जाएगा।
विकास के लिए डबल इंजन की बात कही जाएगी। इस दौरान महायुति के भीतर मतभेद भी कुछ कम हो जाएंगे। यह भी शंका है कि राज्य में पार्टियों को चुनाव प्रचार करने के लिए 45 दिन का समय मिल पाएगा या नहीं! मतदान होने तक नवरात्रि, दशहरा, दिवाली के त्योहार आएंगे। यदि 20 नवंबर तक चुनाव परिणाम आए तो सरकार गठित करने के लिए सिर्फ 6 दिनों का समय मिल पाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
गुजरात उपचुनाव: वडोदरा की मंजलपुर सीट से BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार?
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
ढह गया अभिषेक बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’? फाल्टा के शुरुआती रुझानों ने खोले 2024 के राज! जानें TMC का हाल
West Bengal: फाल्टा विधानसभा सीट पर आज आएंगे परिणाम, वोटों की गिनती शुरू, काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बल तैनात
यह भी पढ़ें- फडणवीस ने स्वीकारा, मतदाताओं को अजित के साथ युति नहीं जंची
इस संबंध में भी चुनाव आयोग को विचार करना होगा। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभाओं की मतगणना 8 अक्टूबर को होगी। इसके बाद ही महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने की संभावना है। अनुमान है कि 10 से 15 नवंबर के बीच महाराष्ट्र में चुनाव कराया जा सकता है। महाराष्ट्र में 9 करोड़ 59 लाख मतदाता हैं और वोटिंग के लिए 1 लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
राज्य में जिन अधिकारियों की एक स्थान पर सेवा को 3 वर्ष हो गए है तथा जो अधिकारी अपने गृह जिले में पदस्थ हैं, उनका तबादला करने का निर्देश पहले ही दिया जा चुका है। अभी इस संबंध में आयोग को रिपोर्ट सौंपी नहीं गई है। इस दौरान जब तक आचार संहिता लागू नहीं होती, लोकलुभावन कदम उठाए जाते रहेंगे। ‘लाड़की बहीण’ योजना में भुगतान की तीसरी किस्त जारी करने का आदेश दिया जा चुका है। महायुति नेताओं को उम्मीद है कि इससे महिलाओं के अधिक वोट मिलने में मदद होगी।
इसलिए ऐसा नहीं लगता कि महत्वपूर्ण पदों पर बैठे अधिकारियों का जल्दी तबादला होगा। इस दौरान शरद पवार ने मांग की है कि अजीत पवार की पार्टी का घड़ी चुनाव चिन्ह फ्रीज कर दिया जाए। शरद पवार की पार्टी को तुरही (तुतारी) चुनाव चिन्ह मिला हुआ है जो महाराष्ट्र के गौरव का प्रतीक माना जाता है। तुतारी और पिपाणी एक जैसे चिन्ह दिखाई देने से गड़बड़ी हो सकती है इसलिए चुनाव आयोग ने पिपाणी चुनाव चिन्ह रद्द कर दिया है जो कि स्वतंत्र चुनाव चिन्ह था। इस निर्णय को अदालत में चुनौती दी गई है चुनाव घोषणा के पूर्व इसका फैसला हो जाना चाहिए।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Maharashtra assembly elections possible in mid november
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
PHOTO: क्या आप भी जरूरत से ज्यादा सोचते हैं? ये 8 संकेत बिल्कुल नजरअंदाज न करें
Jul 27, 2026 | 10:35 AMNEET Re-Exam Result: 11 नंबर से चूकी अहिल्यानगर की अंकिता सांगले, सुसाइड नोट में लिखा- सपना टूट गया
Jul 27, 2026 | 10:35 AMठाणेवासियों को बड़ी राहत: इंदिरानगर में नई पानी की टंकी और पंप हाउस शुरू, 15 इलाकों को मिलेगा रोजाना पानी
Jul 27, 2026 | 10:29 AMतमिलनाडु में पेयजल संकट गहराया, सूखते जलाशय और 8 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट, क्या बारिश देगी राहत?
Jul 27, 2026 | 10:29 AMइंदौर में हाथी को गुड़ खिलाना पड़ी भारी, शख्स को सूंड में लपेटकर जमीन पर पटका और सीने पर रख दिया पैर
Jul 27, 2026 | 10:27 AMAbhay Verma: ट्रांसजेंडर का रोल निभाना पड़ा था इस एक्टर को भारी, बनारस की सड़कों पर हुई थी बदसलूकी
Jul 27, 2026 | 10:26 AMछत्रपति संभाजीनगर में सनसनी: समझौते के बहाने बुलाकर युवक की हत्या, सिटी चौक पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा
Jul 27, 2026 | 10:24 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM














