Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज ही के दिन 1956 में हुई थी भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना, जानें एक सितंबर का इतिहास

‘जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी' की असरदार टैगलाइन के साथ देश के लाखों लोगों को बीमा की सेवाएं देने वाले भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना आजादी के नौ साल बाद एक सितंबर के दिन ही की गई थी।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Sep 01, 2024 | 04:07 PM

(डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: ‘जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी’ की असरदार टैगलाइन के साथ देश के लाखों लोगों को बीमा की सेवाएं देने वाले भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना आजादी के नौ साल बाद एक सितंबर के दिन ही की गई थी। यह दिन एक और कारण से भी इतिहास में दर्ज है।

आज भले शब्दकोश के नाम पर ढेरों ऑनलाइन सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन एक समय पढ़ने-लिखने वाले लोगों के लिए शब्दकोश या डिक्शनरी के नाम पर मोटी-मोटी किताबें हुआ करती थीं और शब्दकोश को तैयार करना बहुत मुश्किल काम माना जाता था। भारत में शब्दकोश का जिक्र आते ही फादर कामिल बुल्के का नाम जहन में आता है। बुल्के का जन्म भी एक सितंबर को ही हुआ था।

देश-दुनिया के इतिहास में एक सितंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1858 : ईस्ट इंडिया कंपनी के निदेशकों की अंतिम बैठक लंदन के ईस्ट इंडिया हाउस में आयोजित की गई।

1878 : एम्मा एम नट्ट अमेरिका में पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनीं।

1909 : प्रसिद्ध साहित्यकार और शब्दकोश तैयार करने वाले फादर कामिल बुल्के का जन्म।

1923 : ग्रेट कैंटो भूकंप ने जापान के तोक्यो और योकोहामा शहर में भारी तबाही मचाई।

1942 : रास बिहारी बोस ने इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापना की।

यह भी पढ़ें- ब्रिटेन की राजवधू डायना की सड़क दुर्घटना में गई जान, जानें 31 अगस्त से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

1947 : भारतीय मानक समय की शुरुआत की गई।

1956 : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना।

1964 : इंडियन ऑयल रिफाइनरी और इंडियन ऑयल कंपनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन बनाई गई।

1965 : पाकिस्तानी फौज ने कश्मीर में संघर्ष-विराम रेखा को पार किया।

2000 : चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।

2018 : जकार्ता एशियाई खेलों में मुक्केबाज अमित पंघाल ने 49 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले ओवरऑल आठवें भारतीय मुक्केबाज बने।

2018 : प्रणब बर्धन और शिबनाथ सरकार ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुषों की ब्रिज प्रतियोगिता की युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

2020 : भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का दिल्ली में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कई दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद 31 अगस्त की शाम उनका निधन हो गया था।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Lic of india was established on this day in 1956 know the history of september 1

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 01, 2024 | 04:07 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

क्रिसमस पर ट्राय करें ये बेस्ट 5 नेल आर्ट डिजाइंस, हाथों की उंगलियों का दिखेगा स्टाइलिश और रॉयल लुक

2

अब महंगी कैब से छुटकारा! दिल्ली में शुरू हो रही Bharat Taxi, कम किराया और ड्राइवर्स की बढ़ेगी कमाई

3

संभाजीनगर मनपा चुनाव: भाजपा-शिवसेना नेताओं की बंद कमरे में बैठक, गठबंधन को लेकर मंथन तेज

4

विमानों में अब मराठी में होगा अनाउन्स्मेन्ट? नाना पटोले ने की मांग, कहा- अभिजात भाषा का दर्जा…

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.