Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

6 जनवरी का इतिहास: इंदिरा गांधी की जान लेने वालों को फांसी, जानिए इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं

History Event of 6 January: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या में शामिल सतवंत सिंह और केहर सिंह को छह जनवरी के दिन ही फांसी दी गई थी। सतवंत सिंह और बेअंत सिंह इंदिरा गांधी के सुरक्षाकर्मी थे।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Jan 06, 2026 | 12:07 PM

आज का इतिहास (सौ.डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली: देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या में शामिल सतवंत सिंह और केहर सिंह को छह जनवरी के दिन ही फांसी दी गई थी। सतवंत सिंह और बेअंत सिंह इंदिरा गांधी के सुरक्षाकर्मी थे, जिन्होंने 31 अक्टूबर, 1984 को सरकारी आवास पर उन्हें (गांधी को) गोली मार दी थी। इस षड्यंत्र में केहर सिंह भी शामिल था। बेअंत सिंह को उसी वक्त मौके पर मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया था। इस दिन की एक और बड़ी घटना की बात करें तो 1947 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने देश का विभाजन स्वीकार करके देश का भूगोल और इतिहास बदल दिया। इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज ने 1664 में छह जनवरी के दिन ही सूरत पर हमला किया जिसे ‘बैटल ऑफ सूरत’ कहा जाता है।

विज्ञान जगत की एक बड़ी उपलब्धि भारत को छह जनवरी 2024 को हासिल हुई जब सूर्य का अध्ययन करने के लिए भेजा गया देश का पहला अंतरिक्ष आधारित मिशन ‘आदित्य एल1′ यान अपने अंतिम गंतव्य तक पहुंच गया। यान को पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के ‘लैग्रेंज प्वाइंट 1′ (एल 1) के आसपास एक प्रभामंडल कक्षा में स्थापित किया गया। एल1 प्वाइंट पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर है और इस स्थान से सूर्य की दूरी भी 15 लाख किलोमीटर ही है। आदित्य एल1 उपग्रह को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से दो सितंबर 2023 को प्रक्षेपित किया गया था।

देश-दुनिया के इतिहास में छह जनवरी की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1664 : छत्रपति शिवाजी महाराज ने सूरत पर हमला किया।
1885 : आधुनिक भारत के दिग्गज हिंदी लेखक भारतेंदु हरिश्‍चंद्र का निधन।
1928: भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का जन्म।
1929 : मदर टेरेसा भारत में वंचितों और ग़रीबों की सेवा करने के लिए कलकत्ता (अब कोलकाता) लौटीं।
1947 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने भारत का विभाजन स्वीकार किया।
1959 : भारत के हरफनमौला क्रिकेटर कपिल देव का जन्‍म। उन्हीं की कप्तानी में 1983 में भारतीय टीम ने क्रिकेट का विश्वकप जीता।
1966 : ऑस्कर विजेता भारतीय संगीतकार ए आर रहमान का जन्म।
1980 : सातवीं लोक सभा के लिए हुए चुनाव में इंदिरा गांधी की नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिला।
1989 : इंदिरा गांधी की हत्या के दोषियों सतवंत सिंह और केहर सिंह को फांसी दी गई।
2002 : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बीच मुलाकात के बाद दिल्ली घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर।
2002 : बांग्लादेश की मुद्रा से शेख़ मुजीब का चित्र हटाया गया।
2008 : अमेरिका के पश्चिमी तटीय क्षेत्र में आए तूफ़ान ने भारी तबाही मचाई।
2012 : सीरिया की राजधानी दमिश्क में आत्मघाती हमले में 26 लोगों की मौत, 63 घायल।
2017 : हिंदी फिल्म अभिनेता पद्मश्री ओमपुरी का निधन।
2019 : उत्तर पूर्व अफगानिस्तान बदख्शां प्रांत में कोहिस्तान जिले में सोने की एक खदान धंसने से 30 व्यक्तियों की मौत।
2021 : दक्षिणी कोसोवो में एक रेस्त्रा में 10 लीटर के एक तरल गैस टैंक में विस्फोट से 44 लोग घायल हो गए।
2022 : कजाखस्तान में सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी में दर्जनों प्रदर्शनकारियों मारे गए, 12 पुलिस कर्मियों की मौत।

सम्बंधित ख़बरें

8 जून का इतिहास : भारतीय रंगमंच का बड़ा नाम, मशहूर पटकथा लेखक और नाट्य निर्देशक हबीब तनवीर का निधन

मुंबई मे दिखा प्राचीनता एवं आधुनिकता का संगम, ‘The Gold Dynasty Exhibition’ में दिखी कला-संस्कृति की परंपरा

7 जून का इतिहास : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का किया प्रयोग

BD Jatti Death Anniversary: नगर निगम सदस्य से कार्यवाहक राष्ट्रपति तक, कुछ ऐसा रहा बीडी जत्ती का अनोखा सफर

ये भी पढ़ें- ‘नवभारत विशेष’ की अन्य रोचक ख़बरों और लेखों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2024 : सूर्य का अध्ययन करने के लिए देश का पहला अंतरिक्ष आधारित मिशन ‘आदित्य एल1′ यान अपने अंतिम गंतव्य तक पहुंच गया।
2025 : कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने नेतृत्व के प्रति बढ़ते असंतोष के मद्देनजर इस्तीफे की घोषणा की।

भाषा एजेंसी के द्वारा

Learn about the important historical events of january 6th

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 06, 2026 | 12:06 PM

Topics:  

  • Historical Events
  • Indira Gandhi
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.