- Hindi News »
- Special Coverage »
- Leaders Will Not Forget Their Election Promises
नेताओं का आगे क्या इरादा, भूल तो नहीं जाएंगे चुनावी वादा
चुनाव के बीच देश में राजनेताओं ने जनता को अपनी ओर लुभाने के लिए कई तरह के चुनावी वादे किए. अब लोकसभा चुनाव का नतीजें सामने आ चुके है. तीसरी बार देश में NDA सरकार का गठन हुआ है. अब सवाब उठ रहा है कि नेता चुनावी वादे भूल तो नहीं जाऐंगे.
- Written By: वैष्णवी वंजारी

(डिजाइन फोटो)
पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, इन दिनों मैं कुछ भुलक्कड़ हो गया हूं। याददाश्त साथ नहीं दे रही। समझ में नहीं आता क्या करूं?’’
हमने कहा, ‘‘करना क्या है! जो भूल गए सो भूल गए। भूलने की वजह से दिमाग का कचरा काफी कम हो जाता है। भुलक्कड़ आदमी टेन्शन फ्री रहता है। इस स्थिति का आनंद लीजिए। भूलना बड़े आदमी होने का लक्षण है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन को अल्जाइमर नामक भूलने की बीमारी हो गई थी। ऐसा ही स्मृतिभ्रंश हमारे देश में जसवंत सिंह, जार्ज फर्नांडीज जैसे नेताओं को हुआ था। उत्कृष्ट वक्ता रहे अटलबिहारी वाजपेयी कभी धाराप्रवाह
भाषण देते थे लेकिन बाद में उनके एक वाक्य से दूसरे वाक्य का फासला बढ़ गया। वे बीच में स्तब्ध हो जाते थे। क्या बोलना था, भूल जाते थे।’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, हम तो यह मानकर चलते हैं कि नेताओं को अपना वोट बैंक छोड़कर कुछ भी याद नहीं रहता। सरकार बन जाने के बाद वे अपने चुनावी वादे पूरी तरह भूल जाते हैं। आमतौर पर नेता परावलंबी होते हैं। उनका पूरा प्रोग्राम उनके पीए के पास रहता है। वे कितने बजे कहां जाएंगे, क्या खाएंगे-पिएंगे, कब सोएंगे, किससे कितनी देर मिलेंगे, सब कुछ उनका पीए देखता है। इस वजह से उनकी स्मरण शक्ति कमजोर हो जाती है। अधिकारियों को ही देखिए। जब बारिश सिर पर आ जाती है तब वह सड़कों को खुदवा कर जगह-जगह मलबे का ढेर लगा देते हैं। जनता कहां से कैसे जाएगी इसे भूल जाते हैं। नदी-नालों की सफाई का दिखावा करते हैं। वे जानते हैं कि बरसात आने से काम अधूरा रह जाएगा या हालत और भी बिगड़ जाएगी। उन्हें सरकारी फंड निकालना और ठेकेदारों से मिलीभगत याद रहती है, बाकी सब कुछ भूल जाता है।’’
सम्बंधित ख़बरें
अब अकेले सफर में टेंशन खत्म, ऐसे शेयर करें Live Location, परिवार रहेगा हर पल अपडेट
Aaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
हार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
ट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
हमने कहा, ‘‘भूलना हमारी पुरानी संस्कृति है। परम प्रतापी भरत के नाम पर देश का नाम भारतवर्ष पड़ा है। उनके पिता राजा दुष्यंत नंबर वन भुलक्कड़ थे। वह अपनी पत्नी शकुंतला को भूल गए थे। जब उसे दी गई राजमुद्रा वाली अंगूठी मछली के पेट से निकली तब उन्हें शकुंतला की याद आई। इसलिए आप भी भुलक्कड़ होने का अफसोस मत कीजिए। डॉ। हरिवंशराय बच्चन ने अपनी जीवनी के एक खंड का नाम लिखा था- क्या भूलूं क्या याद करूं!’’ लेख चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Leaders will not forget their election promises
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब अकेले सफर में टेंशन खत्म, ऐसे शेयर करें Live Location, परिवार रहेगा हर पल अपडेट
Apr 15, 2026 | 03:32 AMAaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM










