-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Lakhs Of Deceased Were Given Free Food Grains In Madhya Pradesh
निशानेबाज: मध्यप्रदेश सरकार का अनोखा अंदाज, लाखों दिवंगतों को मुफ्त अनाज
- Written By: दीपिका पाल
Madhya Pradesh Free Ration: मध्यप्रदेश में 12,00,000 स्वर्गवासी मुफ्त का अनाज खा रहे हैं। उनकी आत्मा की तृप्ति के लिए मध्यप्रदेश सरकार पिंडदान कर रही है। आखिर यह कैसी योजना है।

लाखों दिवंगतों को मुफ्त अनाज (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, मध्यप्रदेश में 12,00,000 स्वर्गवासी मुफ्त का अनाज खा रहे हैं।इससे हमें कहावत याद आने लगी है- अंधेर नगरी चौपट राजा! कुएं में भांग पड़ी है! जब लाखों लोग दिवंगत हो चुके तो उनके नाम पर फ्री राशन कैसे और क्यों जारी किया जा रहा है?’ हमने कहा, ‘ऐसा मानकर चलिए कि जो लोग चल बसे उनकी आत्मा की तृप्ति के लिए मध्यप्रदेश सरकार पिंडदान कर रही है।यह शास्त्रों के अनुसार सत्कर्म और कर्तव्यपालन है।हाल ही में पितृपक्ष समाप्त हुआ है, यह मुफ्त का राशन दिवंगतों तक पहुंच गया होगा फिर वह चाहे जिस लोक में रह रहे होंगे।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, आप भ्रष्टाचार का समर्थन मत कीजिए।मध्यप्रदेश में मुफ्त का राशन लेनेवाले 24लाख हितग्राही अपात्र पाए गए हैं।इनमें 1.57 लाख ऐसे भी लोग हैं जिनकी आय 6 लाख से अधिक है।18,000 लोग कॉरपोरेट मंत्रालय में रजिस्टर्ड कंपनी के डायरेक्टर हैं।इन्हें मुफ्त अनाज लेते शर्म नहीं आई।प्रशासन भी इतने वर्षों से धृतराष्ट्र बना रहा।इस तरह की धांधली निंदनीय है.’ हमने कहा, ‘अन्नदान की बड़ी महिमा है।इसे लेकर पौराणिक कथा सुनिए।महर्षि भृगु के पिता वरुण ब्रम्हनिष्ठ ऋषि थे।एक बार भृगु को जिज्ञासा हुई कि पिता से ब्रम्ह का बोध प्राप्त करना चाहिए।उन्होंने पिता से पूछा कि ब्रम्ह क्या है? वरुण ने भृगु के सिर पर हाथ फेरते हुए कहा- अन्नं प्राणं चक्षु श्रोभं मनो वचमिति अर्थात अन्न, प्राण, तप, विज्ञान, आनंद, मन और वाणी ब्रम्ह हैं।अन्न से ही ये सब उत्पन्न होते हैं।हम अन्न खाकर जीवित रहते हैं।उससे ही प्राणों की रक्षा होती है इसलिए अन्न पूर्ण ब्रम्ह है।भूखे व्यक्ति का दिमाग, हाथ पैर कुछ नहीं चल सकते।वह निढाल हो जाता है।’
सम्बंधित ख़बरें
‘नशे ने बर्बाद कर दी जिंदगी…’ मुरैना के पोरसा में 19 वर्षीय सर्वेश ने गोली मारकर की खुदकुशी
खंडवा: ओंकारेश्वर में टला बड़ा हादसा; SDERF जवान और स्थानीय युवक ने डूबते श्रद्धालु की बचाई जान
दिल्ली में CJP तो जबलपुर में ‘लाल हिट पार्टी’, कॉकरोचों के खिलाफ किया प्रदर्शन; आंदोलन की शैली पर उठाए सवाल
महाकाल मंदिर की सरकारी जमीन के कथित निजी हस्तांतरण पर हाईकोर्ट सख्त; राज्य शासन व कलेक्टर को नोटिस जारी
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, एक कथा हमने भी सुनी है कि दानवीर कर्ण जब यमलोक गए तो उनके सामने सोना-चांदी और अपार संपत्ति का ढेर रख दिया गया लेकिन खाने के लिए कुछ भी नहीं था।उनके पूछने पर कहा गया कि तुमने सब कुछ किया लेकिन अपने पूर्वजों की स्मृति में अन्नदान नहीं किया इसलिए तुम्हें 15 दिनों के लिए वापस पृथ्वी पर भेजा जाता है।जाकर पितरों के लिए अन्नदान करो और फिर वापस आकर स्वर्ग में सुख से रहो।कर्ण ने यही किया।तभी से पितृपक्ष की प्रथा शुरू हुई।क्या हम ऐसा मान लें कि मध्यप्रदेश सरकार ने भी लाखों स्वर्गवासियों के नाम पर मुफ्त अन्न देकर अपनी पूर्वज सरकारों को तृप्त किया होगा? आखिर किसी न किसी के पेट में अनाज गया होगा और उसे तृप्ति महसूस हुई होगी।’
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Lakhs of deceased were given free food grains in madhya pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में चार दिन की बारिश के बाद लौटी धूप, बढ़ी उमस; अगले सप्ताह तक हल्की बारिश के आसार
Jul 25, 2026 | 06:41 AMWeather Update: 25 से 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट,बंगाल-राजस्थान समेत कई राज्यों में मौसम विभाग की चेतावनी
Jul 25, 2026 | 06:37 AMBirthday Horoscope 25 July 2026: आज जन्मे जातकों का कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें करियर और किस्मत का हाल
Jul 25, 2026 | 06:15 AMJio ने लॉन्च किया नया Freedom Pack: ₹10,000 में 15 महीने की वैधता, 100 Mbps स्पीड और 12 OTT ऐप्स का फायदा
Jul 25, 2026 | 06:09 AMMaharashtra Weather: आज इन जिलों में बरसेगी आफत, पुणे-मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें अपने शहर का हाल
Jul 25, 2026 | 05:55 AMAaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Jul 25, 2026 | 12:42 AMथैंक्यू फ्रेंड्स…देर रात पीएम मोदी ने पोस्ट की नई Reel, युवाओं को सकारात्मक सुझावों के लिए कहा शुक्रिया
Jul 24, 2026 | 11:27 PMवीडियो गैलरी

दुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM
अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM














