-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Laapataa Ladies Send To Oscars Award 2024
लापता लेडीज ऑस्कर में भेजने की ठानी, घूंघट प्रथा से देश की बदनामी
- Written By: मृणाल पाठक
आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' को ऑस्कर अवार्ड 2025 में भारत की प्रविष्टि के रूप में भेजा गया है जहां उसका अन्य देशों की फिल्मों के साथ मुकाबला होगा। आपको याद होगा कि आमिर खान की फिल्म 'लगान' भी ऑस्कर के लिए भेजी गई थी लेकिन बहुत बढ़िया फिल्म होने पर भी अवार्ड नहीं पा सकी थी। इस पर हमारे और आपके 'निशानेबाज' ने जो कुछ कहा पढ़कर आपको मजा आ जायेगा!

लापाटा लेडीज (डिजाइन फोटो)
पड़ोसी ने हमसे कहा, “निशानेबाज, आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर अवार्ड 2025 में भारत की प्रविष्टि के रूप में भेजा गया है जहां उसका अन्य देशों की फिल्मों के साथ मुकाबला होगा। आपको याद होगा कि आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ भी ऑस्कर के लिए भेजी गई थी लेकिन बहुत बढ़िया फिल्म होने पर भी अवार्ड नहीं पा सकी थी।”
हमने कहा, “जहां तक ‘लापता लेडीज’ की बात है, उसमें उत्तरप्रदेश और बिहार जैसे राज्यों के देहाती इलाकों में प्रचलित ‘घूंघट प्रथा’ से होनेवाली गड़गड़ को दिखाया गया है। रेलवे स्टेशन पर लाल साड़ी पहन कर लंबा घूंघट लिए हुए दुल्हनें बदल जाती हैं। इनमें से ‘जया’ नामक दुल्हन अपने पति की बजाय दूसरे दूल्हे के साथ चली जाती है। दूसरी दुल्हन ‘फूल’ को रेलवे स्टेशन पर चाय का स्टाल चलानेवाली बुजुर्ग महिला अपने यहां शरण देती है।”
हमने कहा, “जया को फूल के ससुराल में आसरा मिलता है। फूल को उसका पति तलाश करता है लेकिन वह नहीं मिलती। जया पढ़ी-लिखी है और आर्गेनिक खेती जानती है। वह आगे पढ़ने की इच्छा रखती है। उसका पति दहेजलोभी रहता है। इन दोनों दुल्हनों का क्या हाल होता है, इसे फिल्म में दिखाया गया है।”
सम्बंधित ख़बरें
Women’s Day 2026: रीमा कागती से जोया अख्तर तक, महिला निर्देशकों ने बदली बॉलीवुड की कहानी
आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव हुईं बीमार, शेयर किया अपना हेल्थ अपडेट, बिल्ली बनी देखभाल में मददगार
अपेंडिक्स सर्जरी के बाद किरण राव ने दी हेल्थ अपडेट, अस्पताल से शेयर की तस्वीरें
किरण राव का बड़ा बयान, बोलीं- हमारी कहानियां अलग हैं, इसलिए ऑस्कर तक पहुंचना कठिन
यह भी पढ़ें- व्हाइट हाउस में भुलक्कड़ का क्या काम, बाइडेन भूल गए मोदी का नाम
पड़ोसी ने कहा, “निशानेबाज, लगभग 50 वर्ष पहले जैमिनी पिक्चर्स की ‘घूंघट’ नामक फिल्म आई थी। उसमें भी घूंघट प्रथा से होनेवाले नुकसान को दर्शाया गया था। उस फिल्म में भारत भूषण एक डॉक्टर की भूमिका में है जो अपने मित्र की बहन की शादी में जाता है। दहेज की मांग पूरी नहीं होने से बारात वापस लौट जाती है। ऐसी हालत में भारत भूषण उसी मंडप में अपने मित्र की बहन (बीना राय) से चेहरा देखे बिना शादी कर लेता है।”
पड़ोसी ने कहा, “दूसरी ओर प्रदीप कुमार आशा पारेख से प्रेम करता है लेकिन पिता के दबाव से उसे अन्य लड़की से शादी करनी पड़ती है। एक ही ट्रेन में सभी सवार होते हैं तभी ट्रेन एक्सीडेंट हो जाता है। प्रदीप कुमार की पत्नी जीवित नहीं बचती और वह घूंघट लिए हुए बीना राय को अपनी पत्नी समझ कर घर ले आता है। प्रदीप कुमार की प्रेमिका आशा पारेख डाक्टर (भारत भूषण) के अस्पताल में नर्स का काम करने लगती है।”
हमने कहा, “घूंघट प्रथा से होनेवाले दुष्परिणाम की फिल्म हम ऑस्कर में दिखाने जा रहे हैं। इससे विदेशियों को लगेगा कि भारत में कितना पिछड़ापन और कुरीतियां व्याप्त हैं। ऐसी फिल्म क्यों भेजी जानी चाहिए जिससे देश की बदनामी होती है? इस पर विचार किया जाना चाहिए।”
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Laapataa ladies send to oscars award 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नसीरुद्दीन शाह ने अनुपम खेर को बताया ‘जोकर’, राम मंदिर वाले बयान पर छिड़ा नया विवाद
Jul 13, 2026 | 06:23 PMइंदौर मर्डर मिस्ट्री: उर्मिला सैनी की हत्या का खौफनाक सच आया सामने, चरित्र शंका के चलते पती ने की हत्या
Jul 13, 2026 | 06:22 PMदिल्ली दंगा केस में ताहिर हुसैन दोषी करार, कड़कड़डूमा कोर्ट ने सुनाया फैसला, नाले में मिला था IB अफसर का शव
Jul 13, 2026 | 06:14 PMलाडकी बहिन योजना: e-KYC के बाद 92 लाख महिलाएं लिस्ट से बाहर? CAG ने उठाए सवाल, मंत्री अदिति तटकरे ने दिया जवाब
Jul 13, 2026 | 06:07 PMजबलपुर: हाईकोर्ट में विशेष बेंच करेगी प्रमोशन में आरक्षण मामले पर सुनवाई, चीफ जस्टिस ने खुद को केस से किया अलग
Jul 13, 2026 | 06:07 PMक्या बच्चों के लिए बंद हो जाएगा Social Media? 20 से ज्यादा देशों ने उठाया बड़ा कदम, भारत भी इसी राह पर है?
Jul 13, 2026 | 06:06 PMनागालैंड में भीषण बम ब्लास्ट! असम राइफल्स के काफिले के पास IED धमाका, एक जवान शहीद, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 06:05 PMवीडियो गैलरी

भारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 05:37 PM
ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM














