Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आने वाले गुरुवार को है बुद्ध पूर्णिमा 2024, जानिए भगवान बुद्ध द्वारा बताए गए खुशहाल जीवन के मुख्य सूत्र

बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। गौतम बुद्ध के अनमोल व्यक्ति को दुखों से ऊपर उठने में सहायता करते हैं साथ ही इन विचारों को जीवन में अपनाने से परम शांति का अनुभव होता है।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: May 17, 2024 | 06:03 AM

जानिए गौतम बुद्ध के विचार ( Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क:
23 मई, गुरुवार के दिन ‘बुद्ध पूर्णिमा’ (Buddha Purnima 2024) का पावन पर्व मनाया जाएगा। बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध न केवल भारत में बल्कि, पूरे विश्व में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। उन्होंने बहुत कम उम्र में राजपाट त्याग कर साधना का रास्ता अपना लिया था और वन को चले गए थे। महात्मा बुद्ध ने अपने जीवन में कई लोगों को अहिंसा और करुणा का रास्ता दिखलाया। ऐसे में आइए जानें तिथि और शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उनके अनमोल विचार।

शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा की तिथि 22 मई, 2024 दिन बुधवार को शाम 6 बजकर 47 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 23 मई, 2024 दिन गुरुवार शाम 7 बजकर 22 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए बुद्ध पूर्णिमा का पावन पर्व 23 मई, 2024 को मनाया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

डीजे मुक्त आंबेडकर जयंती मनाने का संकल्प, सर्वसम्मति से किए गए प्रस्ताव पारित

दलाई लामा ने चीन को दिया क्लियर मैसेज, बता दिया कौन चुनेगा उत्तराधिकारी

कैसे चुना जाता है दलाई लामा? मौत, पुनर्जन्म और भविष्यवाणी से क्या है कनेक्शन

दीक्षाभूमि पर बसा बुद्धत्व का वंशज ‘बोधिवृक्ष’, बाबासाहेब की क्रांतिकारी धम्मभूमि को मिली पावन…

पूजन नियम

-बुद्ध पूर्णिमा पर भक्त अपने दिन की शुरुआत अपने घरों की सफाई के साथ करते हैं।
-इसके बाद कुछ लोग गंगा स्नान व घर पर ही स्नान के जल में गंगाजल मिलाते हैं।
-फिर पूरे घर के चारों ओर गंगाजल छिड़कते हैं।
-इसके बाद एक मोमबत्ती या फिर दीपक जलाते हैं और अपने घरों को फूलों से सजाते हैं।
-प्रवेश द्वार के सामने हल्दी, रोली या कुमकुम से एक स्वस्तिक बनाते हैं।
-बोधि वृक्ष के पास दूध डालते हैं।
-इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को भोजन और कपड़े का दान करते हैं।
-इस दिन साधक तामसिक चीजों से दूर रहते हैं। इस दिन भूलकर भी किसी असहाय व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए।

गौतम बुद्ध के अनमोल विचार

-घृणा को कभी भी घृणा से समाप्त नहीं किया जा सकता है, बल्कि इसे प्रेम से ही खत्म किया जा सकता है। दुनिया की हर बड़ी चीजों को प्रेम से जीता जा सकता है।

-जो बीत गया उसमें उलझे नहीं रहना चाहिए और न ही भविष्य को लेकर ज्यादा चिंतित रहना चाहिए। यदि हम खुशी से रहना चाहते हैं, तो इसके लिए हमें वर्तमान में ही जीना चाहिए।

-गौतम बुद्ध कहते हैं कि चाहे कोई व्यक्ति कितनी भी किताबें पढ़ लें, या फिर कितने भी अच्छे प्रवचन सुन लें, उनका लाभ तब तक नहीं मिलता, जब तक कि आप उन्हें अपने जीवन में नहीं अपनाते।

-खुश रहने का एक तरीका है कि आपके पास जो है, उसे कभी बढ़ा-चढ़ा कर दूसरों को न बताएं और न ही दूसरों से ईर्ष्या करें।

Know the main formulas for a happy life given by lord buddha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 17, 2024 | 06:03 AM

Topics:  

  • Buddhism

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.