सात अप्रैल का इतिहास: आज के ही दिन हुई थी विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना, जानिए आज के इतिहास में दर्ज घटनाएं
डब्ल्यूएचओ विश्व के देशों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आपसी सहयोग एवं मानक विकसित करने का दायित्व निभाता है। को दुनिया भर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- Written By: दीपिका पाल
विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना (सौ. डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: इतिहास की कई बड़ी घटनाएं सात अप्रैल की तारीख में दर्ज हैं। इनमें कुछ ऐसी घटनाएं भी हैं, जो दुनिया को मौजूदा सूरत देने में मददगार हैं। ऐसी ही एक घटना सात अप्रैल 1948 की है, जब संयुक्त राष्ट्र ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की स्थापना की। डब्ल्यूएचओ विश्व के देशों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आपसी सहयोग एवं मानक विकसित करने का दायित्व निभाता है। डब्ल्यूएचओ का मुख्यालय स्विट्जरलैंड के जेनेवा शहर में है। इस दिन को दुनिया भर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
देश-दुनिया के इतिहास में सात अप्रैल की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1818 : ब्रिटिश सरकार ने बिना मुकदमे के लोगों को निर्वासित करने और हिरासत में रखने वाला कानून ‘बंगाल स्टेट प्रिजनर्स रेगुलेशन एक्ट’ पेश किया। यह कानून देश की आजादी तक प्रभावी रहा। 1919 : बाबेरियन सोवियत गणराज्य की स्थापना।
1920 : भारत के प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रवि शंकर का जन्म।
1929 : पहली वाणिज्यिक उड़ान भारत पहुंची, जब ब्रिटेन के इंपीरियल एयरवेज की लंदन-काहिरा सेवा को कराची तक बढ़ाया गया।
1946 : फ्रांस से सीरिया की आजादी का अनुमोदन।
1948 : संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन का गठन।
1955 : विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
1978 : अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने न्यूट्रॉन बम बनाने पर रोक लगाई।
2010 : पटना की एक विशेष अदालत ने बिहार में एक दिसंबर 1997 को अरवल जिले के लक्ष्मणपुर और बाथे गांवों में 58 दलितों की हत्या के मामले में 16 दोषियों को फांसी और 10 को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई।
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2020 : भारत ने मलेरिया के उपचार की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को आंशिक रूप से हटाने का फैसला किया।
2022 : आरबीआई ने बैंकों को डिजिटल बैंकिंग इकाइयां स्थापित करने के दिशानिर्देश जारी किए।
सम्बंधित ख़बरें
10 जून का इतिहास: भारतीय टीम ने पहली बार लॉर्ड्स मैदान पर टेस्ट मैच में जीत हासिल की
8 जून का इतिहास : भारतीय रंगमंच का बड़ा नाम, मशहूर पटकथा लेखक और नाट्य निर्देशक हबीब तनवीर का निधन
मुंबई मे दिखा प्राचीनता एवं आधुनिकता का संगम, ‘The Gold Dynasty Exhibition’ में दिखी कला-संस्कृति की परंपरा
हर थाली में सुरक्षित भोजन का संकल्प, जानिए World Food Safety Day 2026 का थीम और इतिहास
(एजेंसी इनपुट के मुताबिक)
