Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

21 अगस्त का इतिहास : शहनाई हुई खामोश, उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का निधन

History Events of 21 August: उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की बात करें, तो वह अपने फन के इस कदर माहिर थे कि उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न' से नवाजा गया। इतिहास में 21 अगस्त का दिन खास था।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Aug 21, 2025 | 01:08 PM

21 अगस्त का इतिहास (सौ.डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

 

नई दिल्ली: दुनिया में ऐसे बहुत से फनकार हुए हैं, जो किसी एक देश की सरहदों तक सीमित नहीं रहे। ऐसे भी लोग हुए, जिन्होंने किसी एक साज के साथ खुद को ऐसा जोड़ लिया कि दोनों एक-दूसरे का पर्याय बन गए। बांसुरी के साथ हरि प्रसाद चौरसिया, तबले के साथ उस्ताद अल्लाह रक्खा खां और उनके पुत्र उस्ताद जाकिर हुसैन, सितार के साथ पंडित रविशंकर और शहनाई के साथ उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है।

उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की बात करें, तो वह अपने फन के इस कदर माहिर थे कि उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया। इतिहास में 21 अगस्त का दिन ‘भारत रत्न’ उस्ताद बिस्मिल्लाह खां के निधन के दिन के तौर पर दर्ज है।

सम्बंधित ख़बरें

सात जनवरी का इतिहास : बहादुर शाह जफर द्वितीय पर मुकदमे की शुरूआत, जानें और भी घटनाएं

6 जनवरी का इतिहास: इंदिरा गांधी की जान लेने वालों को फांसी, जानिए इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाएं

5 जनवरी का इतिहास : क्रिकेट का पहला वनडे मैच, परमाणु हमले का गवाह, जानें आज का दिन क्यों है खास

4 जनवरी का इतिहास : आज के दिन लुई ब्रेल और सर आइजक न्यूटन का हुआ था जन्म, जानें इतिहास की घटनाएं

देश-दुनिया के इतिहास में 21 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1790 : जनरल मीडोस के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने तमिलनाडु के डिंडिगुल पर कब्जा कर लिया।
1915 : पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1938 : इटली के हाईस्कूलों में यहूदी शिक्षकों पर प्रतिबंध लगा।
1944 : अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और चीन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र के संगठन की योजनाओं को लेकर मुलाकात की।
1959 : हवाई अमेरिका का 50वां प्रांत बना।
1968 : चेकोस्लोवाकिया के स्थानीय रेडियो के जरिये पराग्वे पर तत्कालीन सोवियत संघ के नेतृत्व में हमले की घोषणा।
1997 : पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफान विन्नी से 140 लोगों की मौत और तीन हजार लोग घायल।
1986 : कैमरून में ज्वालामुखी विस्फोट से निकली जहरीली गैस के कारण लगभग 2000 लोगों की मौत हो गई।
1988 : भारत-नेपाल सीमा पर भूकंप से एक हजार लोगों की मौत।
2003 : संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।
2005 : बांग्लादेश और भारत के बीच संघर्ष-विराम समझौता।
2006 : ‘भारत रत्न’ से अलंकृत प्रख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खां का निधन।
2008 : भारत ने चंद्र मिशन के लिए नासा से हाथ मिलाया।
2008 : श्रीनगर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली ‘कारवां-ए-अमन’ बस सेवा फिर शुरू।

ये भी पढ़ें- आज के इतिहास की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें 

2012 : अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला वायरस संक्रमण से 20 लोगों की मौत।
2024 : यूक्रेन ने 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार रूस पर बड़ा ड्रोन हमला किया।

भाषा एजेंसी के अनुसार

Know the important events of history of 21 august

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 21, 2025 | 01:08 PM

Topics:  

  • Bharat Ratna
  • Historical Events
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.