-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Know The Important Events In The History Of October 1st
एक अक्टूबर का इतिहास : भाषायी आधार पर आज हुआ था आंध्र प्रदेश राज्य का गठन, जानिए महत्वपूर्ण घटनाएं
- Written By: दीपिका पाल
1 October History In Hindi: हर तारीख किसी न किसी बड़ी घटना की साक्षी होती है। एक अक्टूबर 1953 का दिन इतिहास में आंध्र प्रदेश के स्थापना दिवस के तौर पर दर्ज है।

एक अक्टूबर का इतिहास (सौ.डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: इतिहास के पन्नों में दर्ज साल के 365 दिनों में से हर एक दिन का अपना खास महत्व है, क्योंकि हर तारीख किसी न किसी बड़ी घटना की साक्षी होती है। एक अक्टूबर 1953 का दिन इतिहास में आंध्र प्रदेश के स्थापना दिवस के तौर पर दर्ज है। इस दिन की अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र करें, तो यही वह दिन है, जब लड़कियों की विवाह योग्य आयु को 14 वर्ष से बढ़ाकर 18 वर्ष और लड़कों की विवाह योग्य आयु को 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष तय किया गया।
देश-दुनिया के इतिहास में एक अक्टूबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
सम्बंधित ख़बरें
21 जुलाई का इतिहास: प्रतिभा पाटिल के रूप में देश को मिलीं पहली महिला राष्ट्रपति
20 जुलाई का इतिहास : जब नील आर्मस्ट्रांग ने पहली बार चंद्रमा पर रखा कदम
19 जुलाई का इतिहास : आज ही के दिन बदली थी भारत की बैंकिंग व्यवस्था, 14 बैंक हुए थे सरकारी
18 जुलाई का इतिहास: जब भारत की आजादी पर लगी ब्रिटिश संसद की अंतिम मुहर
1574 : सिख गुरु अमर दास जी का निधन।
1847 : एनी बेसेंट का लंदन में जन्म।
1854: भारत में डाक टिकट की शुरुआत हुई। आधा आना, एक आना, दो आना और चार आना की कीमत के डाक टिकट जारी किए गए। इनकी छपाई कलकत्ता (अब कोलकाता) में हुई।
1928 : दक्षिण भारतीय सिनेमा के युग पुरुष माने जाने वाले शिवाजी गणेशन का तमिलनाडु के सिरकाली में जन्म।
1953 : भाषायी आधार पर आंध्र प्रदेश राज्य की स्थापना।
1958 : भारत में तौल के लिए मीट्रिक प्रणाली की शुरुआत।
1960 : नाइजीरिया ने ब्रिटेन से आजादी हासिल की।
1967 : भारत पर्यटन विकास निगम की स्थापना।
1971 : ओरलैंडो के फ्लोरिडा में वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड रिजॉर्ट पर्यटकों के लिए खोला गया। इसमें डिज्नी के विभिन्न चरित्रों को दिलचस्प अंदाज में पेश किया गया।
1978: बाल विवाह कानून में संशोधन। विवाह के लिए लड़के और लड़की की न्यूनतम आयु बढ़ाकर क्रमश: 21 और 18 वर्ष की गई।
2005 : इंडोनेशिया के पर्यटन द्वीप बाली में बम विस्फोट में कम से कम 26 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल।
2017 : लास वेगास में 64 बरस के एक बंदूकधारी ने संगीत समारोह में गोलीबारी कर 58 लोगों की जान ली और बाद में खुद को भी गोली मार ली।
ये भी पढ़ें- आज के इतिहास की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
2020 : महाराष्ट्र के अहमदनगर में स्वदेश निर्मित लेज़र निर्देशित टैंक भेदी गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) का रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सफल परीक्षण किया।
2022: देश में 5जी सेवा शुरु।
भाषा एजेंसी के अनुसार
Know the important events in the history of october 1st
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP विधानसभा: मुख्यमंत्री कक्ष के बाहर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन, उमंग सिंघार और विजयवर्गीय में बहस
Jul 22, 2026 | 08:51 AMईरान-अमेरिका तनाव के बीच पाकिस्तान ने शुरू की सौदेबाजी! अमेरिका से मांगे 10 अरब डॉलर
Jul 22, 2026 | 08:46 AMयुवाओं के सामने उद्धव ने सिर झुकाया, जंतर-मंतर पर CJP के मंच से भरी हुंकार, बोले- महाराष्ट्र आपके साथ है
Jul 22, 2026 | 08:32 AMSamsung Galaxy Unpacked 2026: आज लॉन्च होंगे 3 नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच, जानें डिटेल्स
Jul 22, 2026 | 08:31 AMक्या आप जानते हैं? इन 10 आविष्कारों और खोजों ने बदल दी इंसानी जिंदगी
Jul 22, 2026 | 08:30 AMBCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
Jul 22, 2026 | 08:29 AM18 साल की पॉपुलर एक्ट्रेस की सड़क हादसे में मौत, हॉलीवुड में छाया मातम, पिता का रो-रोकर बुरा हाल
Jul 22, 2026 | 08:25 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














