-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Jyotiraditya Scindia Joined The Kanwar Yatra In Khutiyawad Village
ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांवड यात्रा का पुण्य, मन में आस्था, जोश और तारुण्य
- Written By: किर्तेश ढोबले
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र गुना के खुटियावाड़ गांव में कांवड़ यात्रा में शामिल हुए और अन्य कांवड़यों के साथ कंधे पर कांवड़ लेकर आधा किलोमीटर दूर तक चले।

(डिजाइन फोटो)
पड़ोसी ने हमसे कहा, “निशानेबाज, हमारे देश में कांवड़ यात्रा की पुरानी परंपरा रही है। सावन के महीने में श्रद्धालुजन गंगा जैसी पवित्र नदियों का जल कांवड़ में लेकर अपने गांव जाते हैं और शिवलिंग पर चढ़ाते हैं। पावन नदियों को माता माना गया है। आपने श्लोक सुना होगा- गंगेच यमुने चैव गोदावरी सरस्वती नर्मदे सिंधु कावेरी जले स्मिन संनिधिं कुरू ! आस्थावान लोग इन नदियों का स्मरण कर सिर पर लोटे से जल डालकर स्नान कर पवित्रता अनुभव करते हैं।”
हमने कहा, “कांवड़ में तो श्रवण कुमार ने भी अपने नेत्रहीन वृद्ध माता-पिता को बिठाकर तीर्थयात्रा कराई थी। आज भी आज्ञाकारी पुत्र को श्रवणकुमार की उपमा दी जाती है। कांवड़ उठाकर चलने के लिए कंधे और शरीर मजबूत होना चाहिए। हम तो कहते हैं कि किसी मजबूत कांवड़एि को चुनकर वेटलिफ्टिंग या भारोत्तोलन के लिए ओलंपिक भेजना चाहिए। त्रेता युग से लेकर आज तक कांवड़ की परंपरा चली आ रही है।”
यह भी पढ़ें:-चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने देखी लापता लेडीज, किसी फिल्म में होती खासियत और तमीज
सम्बंधित ख़बरें
Gen-Z को लुभाने के लिए रील बनाएंगे मंत्री! कैबिनेट बैठक में PM मोदी ने दी Insta पर एक्टिव रहने की सलाह
आषाढ़ी एकादशी पर यात्रियों को राहत, मध्य रेल चलाएगी मिरज-दादर वन-वे स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग
डिंडौरी: जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, खतरे के साए में KG से 12वीं तक की कक्षाएं
अमिताभ बच्चन फिर संभालेंगे KBC 18 की कमान, 10 अगस्त से टीवी पर शुरू होगा नया सीजन, जानें क्या है नया कॉन्सेप्ट
पड़ोसी ने कहा, “निशानेबाज, हम कांवड़ की चर्चा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र गुना के खुटियावाड़ गांव में कांवड़ यात्रा में शामिल हुए और अन्य कांवड़यों के साथ कंधे पर कांवड़ लेकर आधा किलोमीटर दूर तक चले। यात्रा में शामिल लोग हर-हर महादेव का जयघोष कर रहे थे।”
हमने कहा, “यह अटूट श्रद्धा व गहन आस्था का मामला है। आपको याद होगा कि जब देश में कांग्रेस सरकार थी तब धर्मनिरपेक्षता के नाम पर नेता मंदिर जाने या खुद को हिंदू बताने में शरमाते थे। वे खुद को अपने ही धर्म के प्रति उदासीन दिखाते थे। ये आडम्बरी नेता अल्पसंख्यकों को इफ्तार पार्टी दिया करते थे। दशकों तक यही सिलसिला चला क्योंकि इसके पीछे वोटों की राजनीति थी। अब हिंदू स्वाभिमान जाग उठा है। ज्योतिरादित्य के पूर्वजों ने ग्वालियर राजघराने की परंपरा निभाते हुए अपनी आस्था कायम रखी। ज्योतिरादित्य ने राजनीति का भार उठाने के साथ कांवड़ का भार भी उठाकर दिखाया। यदि आपने विष्णु सहस्त्रनाम पढ़ा हो तो उसमें भगवान विष्णु के 1,000 नामों में से एक ज्योतिरादित्य भी है।”
लेख चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Jyotiraditya scindia joined the kanwar yatra in khutiyawad village
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gen-Z को लुभाने के लिए रील बनाएंगे मंत्री! कैबिनेट बैठक में PM मोदी ने दी Insta पर एक्टिव रहने की सलाह
Jul 24, 2026 | 08:03 PMआषाढ़ी एकादशी पर यात्रियों को राहत, मध्य रेल चलाएगी मिरज-दादर वन-वे स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग
Jul 24, 2026 | 08:01 PMडिंडौरी: जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, खतरे के साए में KG से 12वीं तक की कक्षाएं
Jul 24, 2026 | 07:58 PMअमिताभ बच्चन फिर संभालेंगे KBC 18 की कमान, 10 अगस्त से टीवी पर शुरू होगा नया सीजन, जानें क्या है नया कॉन्सेप्ट
Jul 24, 2026 | 07:58 PMHonda का अब तक का सबसे बड़ा धमाका, 7 नई बाइक-स्कूटर समेत 10 मॉडल पेश, EV से लेकर Flex-Fuel तक मिलेगा हर विकल्प
Jul 24, 2026 | 07:51 PMChaturmas 2026: चातुर्मास में इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी, करियर और कारोबार दोनों में होगी तरक्की
Jul 24, 2026 | 07:44 PMराजगढ़ में सरकारी कार्यक्रम के दौरान भारी बवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष को मारा गया थप्पड़- देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 07:40 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM










