14 जून का इतिहास: टेनिस क्वीन स्टेफी ग्राफ व सिनेमा के जादूगर के. आसिफ का जन्मदिन, जानें और क्या है खास?
14 June Birthdays Anniversary: 14 जून इतिहास में कई दिग्गज हस्तियों के जन्मदिन के रूप में दर्ज है। के. आसिफ, स्टेफी ग्राफ, डोनाल्ड ट्रंप और चे ग्वेरा जैसी हस्तियां इसी दिन जन्मीं।
- Written By: अंकिता पटेल
स्टेफी ग्राफ,(सोर्स: सोशल मीडिया)
14 June Famous Births: इतिहास में 14 जून की तारीख कई महान व्यक्तियों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है, जिनमें सिनेमा से लेकर खेल, संगीत और राजनीति के देश-विदेश के कई धुरंधर शामिल हैं। इनमें भारतीय सिनेमा को ‘मुगल-ए-आजम’ जैसी कालजयी फिल्म देने वाले के. आसिफ और टेनिस की दुनिया में अपनी एक खास जगह रखने वाली जर्मनी की स्टेफी ग्राफ शामिल हैं।
राजनीति के मैदान के धुरंधरों की बात करें, तो अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्म भी 14 जून को ही हुआ था और अर्जेंटीना के क्रांतिकारी नेता चेग्वेरा का जन्मदिन भी 14 जून ही है।
देश-दुनिया के इतिहास में 14 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1658 : ड्यून्स के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांसीसी सेना ने स्पेन को हराया।
सम्बंधित ख़बरें
Iran Radar Attack: ईरान ने बहरीन और कुवैत में तबाह किए अमेरिकी रडार, सैटेलाइट से खुलासा
US-ईरान डील आज: परमाणु हथियारों पर लगेगी स्थायी रोक, ट्रंप का दावा- समझौता होते ही खुलेगा होर्मुज
G7 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे पीएम मोदी, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बड़ा दावा, 24 घंटे में ईरान-अमेरिका युद्ध होगा खत्म!
1777 : अमेरिकी कांग्रेस ने एक बैठक में देश के लिए 13 लाल और सफेद धारियों वाले नये झंडे का स्वरूप निर्धारित किया। इस दिन को 1885 से अमेरिका में झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1907: नॉर्वे में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।
1922 : फिल्म ‘मुगल-ए-आजम’ के निर्देशक के आसिफ का जन्म।
1928: अर्जेंटीना के क्रांतिकारी नेता चेग्वेरा का जन्म। इन्होंने क्यूबा में 1959 में हुए तख्तापलट में अहम योगदान दिया था।
1934: ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हिटलर और मुसोलिनी की मुलाकात।
1940 : दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मन तानाशाह हिटलर के नेतृत्व में पश्चिमी यूरोप पर लगभग एक महीने तक हवाई हमले करने के बाद जर्मन सेना फ्रांस की राजधानी पेरिस में घुसी।
1945 : वायसराय लार्ड वावेल ने भारत के शीर्ष राजनीतिक नेताओं से मिलने की इच्छा जाहिर की और इस दौरान जो नेता जेलों में बंद थे, उन्हें रिहा कर दिया गया।
1946 : अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्म।
1969 : जर्मनी की टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ का जन्म। उन्होंने अपने करियर में 22 ग्रैंडस्लम जीते।
यह भी पढ़ें:- राकांपा के कांग्रेस विलय के दावों पर सुप्रिया सुले का पूर्णविराम; बोलीं- शरद पवार ने नहीं दिया कोई प्रस्ताव
2014 : यूक्रेन की सेना का इलयूशन Il-76 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 49 यात्रियों की मौत।
2017: लंदन के नॉर्थ केनसिंगटन में ऊंची इमारत में आग लगने से 72 लोगों की मौत, 74 घायल।
2020: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुंबई में स्थित अपने आवास में मृत पाये गये।
2023 : यूनान में नौका डूबने से 78 प्रवासियों की मौत, कई लापता।
2025: मध्य अमेरिकी देश निकारगुआ की पूर्व राष्ट्रपति वायलेटा चामोरो का निधन।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
