Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

13 जून : उपहार सिनेमाघर में फिल्म देखने पहुंचे लोगों पर भारी गुजरी शाम

  • Written By: काजल चोपड़े
Updated On: Jun 13, 2023 | 02:36 PM
Follow Us
Follow Us:

नयी दिल्ली: आज का दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह ही एक सामान्य सा दिन है, लेकिन यह दिन दक्षिण दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में फिल्म ‘बॉर्डर’ देखने पहुंचे कई लोगों के जीवन का अंतिम दिन साबित हुआ था। दरअसल, शो के दौरान सिनेमाघर के ट्रांसफॉर्मर कक्ष में आग लग गई, जो तेजी से अन्य हिस्सों में फैल गई। आग की वजह से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। घटना की जांच के दौरान पता चला कि सिनेमाघर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। देश-दुनिया के इतिहास में 13 जून की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :- 

1290 : खिलजी वंश का प्रमुख जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा और इसके साथ ही गुलाम वंश के शासन का अंत हुआ। लंबे समय से अफगानिस्तान में बसे खिलजी कबीले ने 1320 तक शासन किया।

1731 : स्वीडिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना।

सम्बंधित ख़बरें

13 जून उपहार सिनेमा त्रासदी: ट्रांसफॉर्मर रूम की चिंगारी से भड़की थी वह भीषण आग, जिसने ली थी कई मासूमों की जान

Select City Mall Fire: दिल्ली में होते-होते बचा ‘उपहार कांड’, सेलेक्ट सिटी मॉल के सिनेमा हॉल में लगी आग

1757 : बंगाल, बिहार और उड़ीसा के नवाब सिराजुद्दौला से युद्ध करने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के रॉबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद की तरफ कूच किया। उस समय उसके पास 1,000 यूरोपीय और 2,000 भारतीय सैनिकों के अलावा आठ तोपें थीं।

1888 : अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया।

1909 : केरल के पालाघाट में ईएमएस नंबूदरीपाद का जन्म।

1932 : ब्रिटेन ने 72 वर्षों तक स्वेज नहर का नियंत्रण अपने पास रखने के बाद उसे मिस्र को सौंपा।

1940 : देश के महान क्रांतिकारी ऊधम सिंह को लंदन में फांसी दी गई। उन्हें जलियांवाला बाग की त्रासदी के समय पंजाब के गवर्नर रहे जनरल ओ डायर की हत्या का दोषी ठहराया गया।

1943 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से तोक्यो पहुंचे।

1997 : राजधानी दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में शो के दौरान आग लगने से 50 से अधिक लोगों की मौत।

2002 : अमेरिका ने एंटी-बालिस्टिक मिसाइल संधि से खुद को अलग किया।

2005 : पॉप स्टार माइकल जैक्सन 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न मामले में बरी।

2006 : नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया।

2012 : पाकिस्तान के प्रसिद्ध गजल गायक मेंहदी हसन का निधन। (एजेंसी)

June 13 people who came to watch the film in uphaar cinema had a heavy evening

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 13, 2023 | 02:36 PM

Topics:  

  • Uphaar Cinema

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.