नवभारत संपादकीय: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे भारतीय जहाज, जानें भारत के लिए क्यों अहम है यह रास्ता

Hormuz Strait Energy Security Impact: ईरान ने भारतीय जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की छूट दी है। इससे भारत की तेल और गैस आपूर्ति को राहत मिलने की उम्मीद है।
Hormuz Strait Energy Security Impact
होर्मुज जलडमरूमध्यफोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • ईरान ने भारत सहित चीन, इराक और कतर के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की छूट दी है।

  • भारत अपनी जरूरत का 85% से अधिक कच्चा तेल आयात करता है, जिसमें करीब 40% होर्मुज मार्ग से आता है।

  • इस मार्ग में बाधा से तेल, गैस, रसोई गैस, बिजली और उद्योगों की लागत प्रभावित हो सकती है।

  • ईरान के फैसले से भारत की ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता को राहत मिलेगी।

  • भारत के लिए ईरान के साथ-साथ अमेरिका, इजराइल और खाड़ी देशों के साथ संतुलित संबंध बनाए रखना भी चुनौती है।

Iran India Ship Passage: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान ने भारतीय जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की छूट देकर भारत को बड़ी राहत दी है। करीब 8 महीने से इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर लगी पाबंदियों के बाद भारतीय जहाजों को निर्बाध आवाजाही की अनुमति मिलना देश की ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक हितों के लिहाज से महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। ईरान ने भारत के अलावा चीन, इराक और कतर के जहाजों को भी यह छूट दी है। 28 फरवरी से इस मार्ग पर जहाजों की आवाजाही प्रभावित थी।

ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के उपाध्यक्ष अहमद हयात-मोगद्दम के हवाले से आई खबरों ने भारत के लिए उम्मीद जगाई है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल है। फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ने वाला यह संकरा समुद्री रास्ता वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की जीवनरेखा माना जाता है। दुनिया के कुल तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से गुजरता है।

Hormuz Strait Energy Security Impact
Trump Tariff: ट्रंप ने टाला 100% टैरिफ का खतरा, क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

होर्मुज पर निर्भर भारत की ऊर्जा सुरक्षा

भारत के लिए इसका महत्व और अधिक है, क्योंकि देश अपनी जरूरत का 85 प्रतिशत से अधिक कच्चा तेल आयात करता है। इसमें करीब 40 प्रतिशत तेल होर्मुज के रास्ते आता है। सऊदी अरब, इराक, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों से होने वाली आपूर्ति इसी मार्ग पर काफी हद तक निर्भर है।

भारत प्रतिदिन करीब 50 लाख बैरल कच्चा तेल आयात करता है। इसमें लगभग 20 लाख बैरल तेल होर्मुज से होकर आता है। ऐसे में इस मार्ग पर किसी भी तरह की रुकावट का सीधा असर भारत की ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ सकता है। इस समुद्री मार्ग का महत्व केवल कच्चे तेल तक सीमित नहीं है। भारत की प्राकृतिक गैस और रसोई गैस की जरूरतों का भी बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से पूरा होता है। इसके बाधित होने से पेट्रोल-डीजल के अलावा घरेलू रसोई गैस, बिजली उत्पादन और उद्योगों की लागत पर भी असर पड़ सकता है।

Hormuz Strait Energy Security Impact
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू की सत्ता पर संकट! राष्ट्रपति ने आइजेनकोट को दिया सरकार बनाने का औपचारिक न्यौता

होर्मुज संकट के बीच भारत के लिए कूटनीतिक संतुलन की चुनौती

परिवहन और विनिर्माण क्षेत्र की लागत बढ़ने से महंगाई का दबाव भी बढ़ सकता है। इसलिए ईरान का यह फैसला भारत के लिए केवल समुद्री व्यापार की सुविधा नहीं, बल्कि आर्थिक स्थिरता से जुड़ा विषय है। हालांकि इस घटनाक्रम का दूसरा पहलू भी है। होर्मुज जैसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग पर किसी एक देश के साथ तनाव या टकराव के कारण आवाजाही प्रभावित होना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है।

ऊर्जा आपूर्ति को भू-राजनीतिक दबाव का हथियार बनाया जाना किसी के हित में नहीं है। भारत के सामने भी यही चुनौती है कि वह पश्चिम संबंध बनाए रखे। ईरान के साथ पारंपरिक संबंधों के अलावा सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, इजराइल और अमेरिका के साथ भी भारत के महत्वपूर्ण रणनीतिक और आर्थिक हित जुड़े हैं।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा