11 दिसंबर का इतिहास: शतरंज के मोहरों की चाल पहचानने वाले विश्वनाथन आनंद का जन्मदिन, जानें इतिहास
History Events of 11 December: साल के आखिरी महीने का 11वां दिन कई मशहूर लोगों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास में दर्ज है। बचपन से ही शतरंज के मोहरों की चाल पहचानने वाले विश्वनाथन आनंद का जन्मदिन आज।
- Written By: दीपिका पाल
11 दिसंबर का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: साल के आखिरी महीने का 11वां दिन कई मशहूर लोगों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास में दर्ज है। इनमें खिलाड़ियों से लेकर अभिनेता और आध्यात्मिक गुरु तक शामिल हैं। बचपन से ही शतरंज के मोहरों की चाल पहचानने वाले विश्वनाथन आनंद 11 दिसंबर 1969 को मद्रास (अब चेन्नई) में पैदा हुए थे। हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता दिलीप कुमार का जन्म भी 1922 में 11 दिसंबर को ही हुआ था। आचार्य रजनीश ‘ओशो’ का जन्मदिन 11 दिसंबर 1931 है और देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का जन्म भी इसी दिन हुआ था। वह 1935 में बंगाल (अब पश्चिम बंगाल) में पैदा हुए थे।
देश-दुनिया के इतिहास में 11 दिसंबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1845 : पहला आंग्ल-सिख युद्ध भड़का।
1911 : मिस्र के उपन्यासकार नजीब महफूज का जन्म। वह साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले पहले अरबी लेखक बने।
1922 : हिंदी सिनेमा के हरदिल अजीज अभिनेता और राज्यसभा के पूर्व सदस्य दिलीप कुमार का जन्म। उनका वास्तविक नाम मोहम्मद युसूफ़ खान है।
1931 :आध्यात्मिक गुरु रजनीश का जन्म जो अपने अनुयाइयों में आचार्य रजनीश और ओशो के नाम से प्रसिद्ध थे। हालांकि, उनका वास्तविक नाम चंद्र मोहन जैन था।
1935 : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का जन्म।
1936 : अमेरिका की एक तलाकशुदा महिला से विवाह की इच्छा पूरी नहीं होने पर ब्रिटेन के किंग एडवर्ड अष्टम ने स्वेच्छा से तख्तो-ताज छोड़ दिया।
1941 : जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी। इटली के शासक बेनिटो मुसोलिनी ने पहले और उनके बाद जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने यह घोषणा की। 1946 : बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण और पोषण के लिए संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत यूनिसेफ की स्थापना।
1946 : राजेन्द्र प्रसाद को संविधान सभा का अध्यक्ष चुना गया।
1969 : शतरंज के महारथी विश्वनाथन आनंद का जन्म। उन्होंने 2000, 2007, 2008, 2010 और 2012 में शतरंज की विश्व चैंपियनशिप जीती।
2008 : अमेरिकी दलाल बर्नार्ड मैडॉफ को 50 अरब डॉलर की पोंजी योजना चलाने के लिए धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
2019 : भारत ने विवादास्पद नागरिकता (संशोधन) अधिनियम पारित किया।
2024: उत्तरी गाजा में इजराइल के हमले में 29 लोगों की मौत।
सम्बंधित ख़बरें
31 मई का इतिहास : आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया
30 मई का इतिहास : हिन्दी पत्रकारिता दिवस: 1826 में आज ही निकला था पहला हिन्दी अखबार ‘उदन्त मार्तण्ड’
29 मई का इतिहास: जब एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा और औरंगजेब ने छीनी दिल्ली की गद्दी, जानें आज की ऐतिहासिक घटनाएं
28 मई का इतिहास: नेपाल में 240 वर्षों से चली आ रही राजशाही का हुआ अंत जानिए क्या है पूरा इतिहास?
भाषा एजेंसी के द्वारा
