19 जुलाई का इतिहास : आज के दिन ही देश के 14 निजी बैंकों का हुआ था राष्ट्रीयकरण
भारत के बैंकिंग इतिहास में 19 जुलाई को महत्वपूर्ण माना जाता है। दरअसल तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 19 जुलाई, 1969 को ही 14 निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर दिया था।
- Written By: दीपिका पाल
19 जुलाई का इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: भारत के बैंकिंग इतिहास में 19 जुलाई को महत्वपूर्ण माना जाता है। दरअसल तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 19 जुलाई, 1969 को ही 14 निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर दिया था। इन बैंकों पर अधिकतर बड़े औद्योगिक घरानों का कब्ज़ा था। राष्ट्रीयकरण का दूसरा दौर 1980 में आया, जिसके तहत सात और बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया।
आइए जानते हैं देश-दुनिया के इतिहास में 19 जुलाई की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में…
1827 : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे का जन्म।
1848 : न्यूयॉर्क के सिनिका फॉल्स में पहले महिला अधिकार सम्मेलन का आयोजन।
1870 : फ्रांस ने पर्शिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1900 : फ्रांस की राजधानी पेरिस में पहली मेट्रो रेल चली। दुनिया की पहली मेट्रो सेवा लंदन में शुरू हो चुकी थी।
1940 : एडोल्फ हिटलर ने ग्रेट ब्रिटेन को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया।
1969 : अपोलो द्वितीय के अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्राँग और एडविन एल्ड्रीन ने यान से बाहर निकलकर चंद्रमा की कक्षा में चहलकदमी की।
1969 : भारत सरकार ने देश के चौदह बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया।
1974 : क्रांतिकारी उधम सिंह की अस्थियों को लंदन से नयी दिल्ली लाया गया।
2001: नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2003 : रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।
2004 : तीन बार टाले जाने के बाद दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर एरियन-5 फ़्रेंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना।
2005 : तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को सम्बोधित किया।
2008 : अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लम्बी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।
2021: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बस की ट्रक से टक्कर में 31 लोगों की मौत हुई।
2021: इंग्लैंड में लॉकडाउन, मास्क लगाने की अनिवार्यता और कोविड संबंधी पाबंदियों को एक साल बाद हटाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
2 जुलाई का इतिहास : सिराजुद्दौला की हत्या ने कैसे मजबूत की ईस्ट इंडिया कंपनी की सत्ता? जानिए पूरी कहानी
रोजगार योजनाओं के लंबित लोन जल्द मंजूर करें, अमरावती में जिलाधिकारी की बैंकों को सख्त हिदायत
1 जुलाई का दिन क्यों खास? आज ही लागू हुआ था ‘वन नेशन, वन टैक्स’
30 जून का इतिहास: जब पहली बार कॉमिक्स की दुनिया में नजर आया सुपरमैन
ये भी पढ़ें- आज के इतिहास की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें-
2023 : वैज्ञानिकों ने धातुओं के टूटने और फिर से आपस में जुड़ने के बाद पता लगाया कि धातुएं स्वयं ठीक हो सकती हैं, जिससे भविष्य में स्वयं ठीक होने वाली संरचनाओं और वाहनों का मार्ग प्रशस्त होगा।
2024 : दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट के प्रौद्योगिकी व्यवधान से एयरलाइन, वित्तीय सेवाएं प्रभावित हुईं।
भाषा एजेंसी के अनुसार
