Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निशानेबाज: अगर ज्यादा भड़कने लग जाए आग, जान बचाकर निकल भागने में है भलाई

लॉस एंजिल्स की आग में अरबों डॉलर की संपत्ति नष्ट हो गई। यह बहुत बड़ा लॉस है। जब ​​जंगल की आग फैलती है तो बहुत दूर तक जाती है। इसे हिंदी में दावानल कहते हैं। ऐसे में इससे बचकर भागने में ही भलाई होती है।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Jan 14, 2025 | 01:19 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, लास एंजिल्स की आग में अरबों डालर की संपत्ति स्वाहा हो गई। यह बहुत बड़ा लॉस है और एंजिल्स माने देवदूत भी इसे नहीं बचा सके। जंगल की आग जब फैलती है तो बहुत दूर तक जाती है। इसे हिंदी में दावानल कहते हैं।’’

हमने कहा, ‘‘आग का मानव जीवन के विकास में आदिम युग से योगदान रहा है। आदिमानव पहले कच्चा मांस खाता था लेकिन जब उसने जंगल की आग में जले पशुओं का मांस खाया तो उसे स्वादिष्ट लगा। उसने चकमक पत्थर रगड़कर आग पैदा करना सीख लिया जो दुनिया का पहला आविष्कार था।’’

पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, इश्क की आग आशिकों के दिल में लगा करती है। राजकपूर ने ‘आग’ नामक फिल्म बनाई थी। सिप्पी ने फिल्म शोले बनाई। धर्मेंद्र की पहली फिल्म का नाम शोला और शबनम था। आपने भगवान दादा और गीताबाली पर फिल्माया ‘अलबेला’ का गीत सुना होगा- शोला जो भड़के दिल मेरा धड़के, दर्द जवानी का सताए बढ़-बढ़ के! पुरानी फिल्मों का हताश हीरो गाता था- सीने में सुलगते हैं अरमां, आंखों में उदासी छाई है।’’

सम्बंधित ख़बरें

कैलिफोर्निया के जंगलों में आग से तबाही, 50 हजार से ज्यादा जिंदगियों पर मंडराया खतरा- VIDEO

अमेरिका के कैलिफोर्निया में लगी भीषण आग, कई इलाके आए चपेट में, लोगों में अफरा-तफरी का माहौल

नवभारत विशेष: अमेरिका में लगी भीषण अग्निकांड से खाक में मिल गई प्रतिष्ठा…!

अभी भी लॉस एंजिलिस में आग से राहत नहीं मिलने की उम्मीद, तेज हवा चलने का पूर्वानुमान, खतरा बरकरार

हमने कहा, ‘‘आग को भारतीय परिप्रेक्ष्य में देखिए। हमारे देश में द्रौपदी अग्निपुत्री थी जो राजा द्रुपद के हवनकुंड से पैदा हुई थी। भगवान कृष्ण ने पांडवों के लिए इंद्रप्रस्थ नगर बनाने के लिए खांडव वन को जलवाया था। जब जमीन उपलब्ध हो गई तो देवशिल्पी विश्वकर्मा ने वहां ऐसा अनोखा महल बनाया था जिसे देखकर कौरव भी चकरा गए थे। कौरवों ने पांडवों को जलाने के लिए लाक्षागृह या लाख से निर्मित आवास बनवाया था। विदुर से सूचना मिलने पर पांडव लाक्षागृह की आग से समय रहते बच निकले। पुराणों में अग्नेयास्त्र का उल्लेख है।’’

नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, कुछ लोगों का काम नफरत, द्वेष और सांप्रदायिकता की आग फैलाना होता है। वह किसी को सुखी देखना नहीं चाहते। पाकिस्तान आतंकवाद की आग भड़काता है। रूस-यूक्रेन युद्ध तथा इजराइल-हमास की लड़ाई की आग अब तक नहीं बुझ पाई है। पता नहीं, कब उनके कलेजे में ठंडक पड़ेगी!’’

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

If fire starts getting more intense it is better to run away to save your life

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 14, 2025 | 01:19 PM

Topics:  

  • California wildfire

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.