Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत-रूस संबंधों में मील का पत्थर है आज का दिन, जानें 09 अगस्त से जुड़ा इतिहास

जब भारत के खिलाफ अमेरिका, पाकिस्तान और चीन का गठबंधन मजबूत होता जा रहा था और भारत की सुरक्षा को गंभीर ख़तरा महसूस होने लगा था। ऐसे में तत्कालीन सोवियत विदेश मंत्री अंद्रेई ग्रोमिको ने भारत के विदेश मंत्री सरदार स्वर्ण सिंह के साथ सोवियत-भारत शांति, मैत्री और सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किए थे।

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Aug 09, 2024 | 10:18 AM

(डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत-रूस के संबंधों के इतिहास में नौ अगस्त का दिन एक ऐसा दिन था, जिसने दोनो देशों के रिश्तों के स्वरूप को दशकों तक निर्धारित किया और तत्कालीन विश्व के समीकरण में आमूल परिवर्तन कर दक्षिण एशिया के देशों की विदेश नीति को प्रभावित किया। 1971 में यह वह समय था, जब भारत के खिलाफ अमेरिका, पाकिस्तान और चीन का गठबंधन मजबूत होता जा रहा था और तीन दिशाओं से घिरे भारत की सुरक्षा को गंभीर ख़तरा महसूस होने लगा था।

ऐसे में तत्कालीन सोवियत विदेश मंत्री अंद्रेई ग्रोमिको भारत आए और 1971 को नौ अगस्त ही के दिन उन्होंने भारत के उस समय के विदेश मंत्री सरदार स्वर्ण सिंह के साथ सोवियत-भारत शांति, मैत्री और सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किए। यह संधि दोनो देशों के दोस्ताना संबंधों में एक मील का पत्थर बनी।

देश दुनिया के इतिहास में नौ अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

सम्बंधित ख़बरें

ब्लिंकिट से रात में महिला ने मंगाई ऐसी चीज, डिलीवरी बॉय को हुआ शक और बच गई जान- VIDEO

कॉलेज का विवाद पहुंचा थाने! इंदौर के द्वारकापुरी में छात्रों का भारी हंगामा, पुलिस के फूले हाथ-पांव- VIDEO

बृज भूषण शरण के मंच पर इकट्ठा हुए UP के बाहुबली, हाई हो गया सबसे बड़े सियासी सूबे का पारा, देखें- VIDEO

Abdul Rauf Death: गुलशन कुमार हत्यारे की मौत, अब्दुल रऊफ मर्चेंट की जेल में गई जान

1173 : इटली में विश्वप्रसिद्ध पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण शुरू।

1683 : एक घोषणापत्र के द्वारा ब्रिटिश राजशाही ने ईस्ट इंडिया कंपनी को एशिया में शांति अथवा युद्व की घोषणा का अधिकार दिया।

यह भी पढ़ें:- आज ही के दिन की थी महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत, जानें 8 अगस्त से जुड़ा इतिहास

1788 : गुलाम कादिर ने दिल्ली के बादशाह शाह आलम द्वितीय की आंखों में बरछी घोंपकर उन्हें अंधा कर दिया।

1831 : अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।

1892 : थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।

1925 : क्रांतिकारियों ने काकोरी में एक ट्रेन लूट ली। क्रांतिकारियों का मकसद ट्रेन से सरकारी खजाना लूटकर उन पैसों से हथियार खरीदना था।

1942 : महात्मा गांधी को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार किया।

1945 : अमेरिका ने जापान के नागासाकी शहर पर परमाणु बम गिराया।

1971 : भारत-रूस मैत्री संधि पर हस्ताक्षर।

1999 : रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

2005 : नासा का मानवयुक्त अंतरिक्ष यान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।

History related to 09 august milestone in india russia relations

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 09, 2024 | 10:18 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.