Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 19 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

29 अक्टूबर का इतिहास: 19 साल पहले धनतेरस के दिन ही सीरियल धमाकों से दहली थी दिल्ली

9 अक्टूबर 2005 को धन तेरस के दिन शहर के कई हिस्सों में बम धमाकों से दिल्ली जैसे सहम सी गई। व्यस्त बाजारों में हुए इन धमाकों में 60 लोगों की मौत हुई और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Oct 29, 2024 | 12:38 PM

29 अक्टूबर का इतिहास (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

नई दिल्ली: देश के इतिहास में 29 अक्टूबर की तारीख एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। इस दिन दिल्ली में दिवाली से दो दिन पहले हुए बम धमाकों से त्योहार की खुशियों को ग्रहण लग गया था। दिल्ली में अक्टूबर में अमूमन त्योहारों का मौसम होता है। पहले रामलीला की धूमधाम, फिर दशहरे का जोश, धनतेरस की खरीदारी, दिवाली की रौनक और अंत में गोवर्धन पूजा और भैया दूज।

एक के बाद एक आने वाले इन त्योहारों पर बाजारों में खूब रौनक रहती है। 29 अक्टूबर 2005 को धन तेरस के दिन शहर के कई हिस्सों में बम धमाकों से दिल्ली जैसे सहम सी गई। व्यस्त बाजारों में हुए इन धमाकों में 60 लोगों की मौत हुई और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए।

देश-दुनिया के इतिहास में 29 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp Plus भारत में लॉन्च, अब बदल सकेंगे ऐप का पूरा लुक, हर महीने देना होगा 79 रुपये

Birthday Horoscope 19 June 2026: आज जन्मे बच्चे नौकरी में पाएंगे उच्च पद, जानें कैसा रहेगा इनका भविष्य

Kajal Aggarwal Birthday: ऐश्वर्या राय की बहन बनकर किया था डेब्यू, ‘मगधीरा’ ने काजल अग्रवाल को बना दिया स्टार

ट्रैफिक चालान भरने में देरी पड़ सकती है भारी, कैसे Evening Court में कम झंझट और कम खर्च में निपटाएं मामले?

1911 : अमेरिका के जाने-माने संपादक और प्रकाशक जोसफ पुलित्‍जर का निधन।

1923 : ऑटोमन साम्राज्य का अंत होने की घोषणा के साथ ही तुर्की में संसदीय लोकतंत्र मजबूत होने लगा और देश गणराज्य बना।

1929 : अमेरिकी शेयर बाजार के करीब एक करोड़ 60 लाख शेयर की बिकवाली के चलते इसे ‘‘ब्लैक ट्यूजडे” कहा गया और इससे ग्रेट डिप्रेशन के नाम से जाना जाने वाला संकट और गहरा गया। दरअसल, पांच दिन पहले एक करोड़ 30 लाख शेयर की बिकवाली हुई थी।

यह भी पढ़ें- आज है माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का जन्मदिन, जानें 28 अक्टूबर का इतिहास

1956 : इजराइल की सेना ने स्वेज नहर इलाके पर कब्जा करने के लिए सिनाई प्रांत में मिस्र पर हमला किया।

1975 : स्पेन में जनरल फ्रैंको के 35 साल पुराने शासन का अंत। युवराज जुआन कार्लोस ने अस्थायी तौर पर सत्ता संभाली।

1985 : विजेंद्र सिंह का जन्‍म, जिन्होंने मुक्‍केबाजी में भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाया।

1999 : पूर्वी भारत के राज्य उड़ीसा (अब ओडिशा) में भीषण समुद्री तूफान से हजारों लोग बेघर हो गए और जान-माल का भारी नुकसान हुआ।

2005 : दिवाली के त्योहार की गहमागहमी में डूबे दिल्ली शहर के व्यस्त बाजारों में बम विस्फोट, 60 लोगों की मौत और 200 से ज्यादा लोग घायल।

2015 : चीन ने एक बच्चा नीति को खत्म करने का ऐलान किया।

2022 : फिलीपीन में तूफान के कहर से 50 लोगों की मौत, दर्जनों लापता।

2022 : सियोल में हैलोवीन के दौरान भीड़ में कुचलकर 120 लोगों की मौत।

2023 : ईसाई समुदाय के सम्मेलन केंद्र में धमाके में दो महिलाओं की मौत, 51 लोग घायल।

(एजेंसी)

History of october 29 19 years ago on the day of dhanteras delhi was shaken by serial blasts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 29, 2024 | 12:38 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.