Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

24 अक्टूबर का इतिहास: द्वितीय विश्वयुद्ध की त्रासदी के बाद आज ही के दिन हुई थी संयुक्त राष्ट्र की स्थापना

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया के बहुत से देशों ने शांति और सद्भावना कायम करने के लिए एक संगठन की स्थापना का विचार रखा और इस दिशा में समन्वित प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र की स्थापना का विचार मूर्त रूप ले पाया।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Oct 24, 2024 | 11:04 AM

संयुक्त राष्ट्र की स्थापना (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया के बहुत से देशों ने शांति और सद्भावना कायम करने के लिए एक संगठन की स्थापना का विचार रखा और इस दिशा में समन्वित प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र की स्थापना का विचार मूर्त रूप ले पाया। संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र तैयार किया गया और इसे 24 अक्टूबर 1945 को लागू किया गया। इस तरह 24 अक्टूबर को प्रतिवर्ष ‘संयुक्त राष्ट्र दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

देश-दुनिया के इतिहास में 24 अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1605 : अकबर के निधन के बाद शहजादे सलीम ने मुगल सल्तनत की बागडोर संभाली। इतिहास में उन्हें जहांगीर के नाम से जाना जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

UN के 66 इंटरनेशनल संगठनों से बाहर निकला अमेरिका, भारत के सोलर अलायंस को भी छोड़ा, बताई ये वजह

आग से खेल रहे हो…वेनेजुएला में अमेरिकी हमले पर भड़का UN, गुटेरेस बोले- यह एक खतरनाक मिसाल

Maduro Captured: US में मादुरो पर चलेगा मुकदमा! उपराष्ट्रपति ने पूछा- ‘जिंदा हैं या नहीं, सबूत दो’

अफगानिस्तान में मानवीय संकट: संयुक्त राष्ट्र ने पेश किया 1.71 अरब डॉलर का रिस्पांस प्लान 2026

1775 : भारत के आखिरी मुगल शासक बहादुर शाह जफर का जन्म।

1851 : कलकत्ता (अब कोलकाता) और डायमंड हार्बर के बीच पहली आधिकारिक टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत।

1914 : महान स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मी सहगल का जन्म।

यह भी पढ़ें- आज ही के दिन एप्पल ने बाजार में पेश किया था आईपॉड, जानें 23 अक्टूबर का इतिहास

1921 : देश के सबसे चर्चित और सम्मानित कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण का जन्म। ‘‘कॉमन मैन” के जरिए देश के ज्वलंत मुद्दों को लकीरों ही लकीरों में बेहद व्यंग्यात्मक शैली में पेश करने में लक्ष्मण को महारत हासिल थी।

1945: संयुक्त राष्ट्र की स्थापना।

1954 : महान स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ रफी अहमद किदवई का निधन।

1984 : भारत की पहली मेट्रो रेल सेवा की शुरुआत। पहली मेट्रो कलकत्ता (कोलकाता) में चलाई गई और बाद में यह राजधानी दिल्ली सहित देश के अन्य शहरों में परिवहन के एक प्रमुख साधन के तौर पर सामने आई।

1997 : केरल में शिक्षण संस्थाओं में रैगिंग पर रोक लगाई गई। बाद में शैक्षणिक संस्थानों में फैली इस बुराई पर देशभर में रोक लगाई गई और इसके खिलाफ बाकायदा अभियान चलाया गया।

2000 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सीताराम केसरी का निधन।

2003 : ब्रिटेन ने सुपरसोनिक यात्री विमानों को विदाई दी। इस श्रेणी के अंतिम विमान ने हीथ्रो हवाई अड्डे से उड़ान भरी।

2004 : ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल रॉकेट परीक्षण किया।

2013 : सुप्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायक मन्ना डे का निधन।

2017 : प्रसिद्ध ठुमरी गायिका गिरिजा देवी का निधन।

2022 : म्यामां में जातीय समूह के समारोह के दौरान सेना के हवाई हमलों में 80 लोगों की मौत।

2023 : पश्चिमी कांगो में नौका में आग लगने से 16 लोगों की मौत।

(एजेंसी)

History of october 24 the united nations was established on this day

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 24, 2024 | 11:04 AM

Topics:  

  • United Nations

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.