Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

7 नवंबर का इतिहास: आज ही के दिन हुआ था एशिया के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक का जन्म, जानिए और प्रमुख घटनाएं

विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले एशिया के पहले वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकटरमन का जन्म 7 नवंबर, 1888 को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में हुआ था।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Nov 07, 2024 | 12:48 PM

सीवी रमन (सौजन्यः डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: 7 नवंबर की तारीख इतिहास के पन्नों में भारत के एक महान वैज्ञानिक के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले एशिया के पहले वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकटरमन का जन्म 7 नवंबर, 1888 को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में हुआ था।

रमन को प्रकाश परावर्तन के क्षेत्र में उनकी खोज के लिए 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया था। जिस समय सीवी रमन ने यह अद्भुत खोज की, वह आजादी से पहले का कठिन दौर था और प्रयोग करने के लिए आधुनिक उपकरणों और प्रयोगशालाओं का पूरी तरह अभाव था, लेकिन तमाम कठिनाइयों के बावजूद विज्ञान के प्रति रमन के झुकाव ने उन्हें दुनिया के शीर्ष सम्मान तक पहुंचाया।

देश और दुनिया के इतिहास में 7 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1858: अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी बिपिन चंद्र पाल का जन्म। लाला लाजपत राय और बाल गंगाधर तिलक के साथ उनकी तिकड़ी को ‘लाल बाल पाल’ कहा जाता था।

1862: अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का निधन हो गया। स्वतंत्रता सेनानियों का समर्थन करने के कारण ब्रिटिश सरकार ने उन्हें रंगून (अब म्यांमार) निर्वासित कर दिया, जहां उन्होंने ब्रिटिश सरकार की हिरासत में अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें- आज ही के दिन महात्मा गांधी ने शुरू किया था दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ ‘ग्रेट मार्च’, जानें 6 नवंबर का इतिहास

1867: रेडियोधर्मिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण खोज के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मैरी क्यूरी का जन्म हुआ। वह नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाली पहली महिला हैं। वह दो बार नोबेल पुरस्कार पाने वाली पहली व्यक्ति और एकमात्र महिला हैं। उन्हें रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए भी नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

1888: भारत के महान भौतिक विज्ञानी सी वी रमन का जन्म हुआ। उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

1996: NASA ने मंगल ग्रह का लंबे समय तक अध्ययन करने के लिए रोबोटिक स्पेसक्राफ्ट मार्स ग्लोबल सर्वेयर को अंतरिक्ष में भेजा।

1998: दुनिया के सबसे बुजुर्ग अंतरिक्ष यात्री, अमेरिकी सीनेटर जॉन ग्लेन अपनी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा सफलतापूर्वक पूरी करके धरती पर लौटे। उन्हें नासा ने 77 साल की उम्र में अंतरिक्ष में भेजा था ताकि यह पता लगाया जा सके कि अधिक उम्र में अंतरिक्ष यात्रा का शरीर पर क्या असर होता है।

2003: तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने देश में गर्भपात पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर किए।

2020: जर्मनी में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 23,300 नए मामले सामने आए।

2021: इराकी प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी ड्रोन हमले में बाल-बाल बचे, सात सुरक्षाकर्मी घायल।

2023: ब्रिटेन की गद्दी संभालने के बाद राजा चार्ल्स तृतीय ने राष्ट्राध्यक्ष के तौर पर संसद को संबोधित किया।

History of november 7 nobel prize winning scientist cv raman birthday

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 07, 2024 | 12:48 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

बिग बॉस 19 में हंगामा, कुनिका सदानंद ने दी अभिषेक बजाज को कोर्ट की धमकी, बोलीं- ऐसा नचाऊंगी तुझे…

2

प्लास्टिक पट्टियों ने छीना रोजगार, परंपरागत कृषि पूरक व्यवसाय पर संकट, तनस बंधों की परंपरा विलुप्त!

3

Pune: पुणेकर सावधान! गुरुवार को जलापूर्ति बंद, शुक्रवार को रहेगा कम दबाव

4

‘झूठा है वो, कुछ भी बोलते हैं’, चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव पर चलाया ‘चुनावी ब्रह्मास्त्र’- VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.