Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज ही के दिन हुआ था सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन, जानें पांच सितंबर से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

भारत के इतिहास में पांच सितंबर की तारीख का एक खास महत्व है। 5 सितम्बर 1888 को तमिलनाडु में जन्मे डॉ. राधाकृष्णन को भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद्, महान दार्शनिक और एक आस्थावान हिन्दू विचारक के तौर पर जाना जाता है।

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Sep 05, 2024 | 11:51 AM

(डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारत के इतिहास में पांच सितंबर की तारीख का एक खास महत्व है। दरअसल यह देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन है और उन्हीं के सम्मान में इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। 5 सितम्बर 1888 को तमिलनाडु में जन्मे डॉ. राधाकृष्णन को भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद्, महान दार्शनिक और एक आस्थावान हिन्दू विचारक के तौर पर जाना जाता है। पूरे देश को अपनी विद्वता से अभिभूत करने वाले डॉ. राधाकृष्णन को भारत सरकार ने सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया था।

देश दुनिया के इतिहास में पांच सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1612 : ब्रिटिश सरकार के तहत चार जंगी जहाजों के साथ ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले जहाजी बेड़े की स्थापना।

सम्बंधित ख़बरें

6 साल बाद संभाजीनगर में केरोसिन आपूर्ति पर चर्चा, कोटा मिला तो वितरण को तैयार; विक्रेताओं का सरकार से आग्रह

बंगाल चुनाव: BJP की चार्जशीट पर भड़की TMC, महुआ मोइत्रा भूल गईं मर्यादा! तमतमाकर बोलीं- ‘सठिया गए हो, और…’

खीरे को सलाद की तरह खाकर हो गए हैं बोर? गर्मियों में बनाएं ये चटपटी खीरे की सब्जी जो उड़ा देगी सबके होश!

Aamir Khan Childhood: ‘मुझे रोमांटिक फिल्में देखने की इजाजत नहीं थी’, आमिर खान ने सुनाया बचपन का किस्सा

1698 : इंग्लैंड में एक प्रतिद्वंद्वी ईस्ट इंडिया कंपनी खोली गई।

1763 : मीर कासिम को राजमहल के निकट उदयनाला में ब्रिटिश फौजों के खिलाफ युद्ध में हार स्वीकार करनी पड़ी।

1888 : सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म।

यह भी पढ़ें:- हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए आंध्र प्रदेश के CM वाईएसआर रेड्डी का मिला शव, जानें 03 सितंबर का इतिहास

1962 में इस दिन को भारत में शिक्षक दिवस के तौर पर मनाने का ऐलान किया गया।

1914 : ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस के बीच लंदन समझौता।

1972 : म्यूनिख ओलंपिक के दौरान फलस्तीनी समूह ब्लैक सितम्बर ने 11 इजरायली एथलीटों को बंधक बना लिया और बाद में उनकी हत्या कर दी।

1986: आतंकवादियों द्वारा अपह्रत भारतीय विमान के मुसाफिरों को बचाने के लिए विमान परिचारिका नीरजा भनोट ने अपनी जान दी।

1991 : नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये।

2002 : अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई घातक हमले में बाल बाल बचे।

2009 : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कम्पनियों पर शेयर बाज़ार में क़ारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया।

यह भी पढ़ें:-आज ही के दिन बुला चौधरी ने इंग्लिश चैनल दूसरी बार तैरकर पार किया, जानें दो सितंबर का इतिहास

2011 : भारतीय बैंक संघ और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम द्वारा तैयार एटीएम के जरिए चेक निर्गम (क्लियर) करने की तकनीकी प्रणाली को अंतिम रूप दिया गया।

2014 : विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक, गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबोला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत।

Historical events related to september 5

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 05, 2024 | 11:51 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.