-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Himachal Pradesh Govt Passes Bill Raise Women Age Of Marriage 21 Years
हिमाचल प्रदेश का अनोखा कानून, लड़कियों के विवाह की बढ़ाई न्यूनतम आयु
- Written By: किर्तेश ढोबले
हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने लड़कियों के विवाह की न्यूनतम उम्र बढ़ाकर 21 वर्ष कर दी। राज्य सरकार के स्वास्थ्यमंत्री की दलील है कि महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से शादी की न्यूनतम उम्र बढ़ाई गई है। इससे लड़कियों को आगे पढ़ने और नौकरी-रोजगार पाने का मौका मिलेगा।

(डिजाइन फोटो)
जब संविधान और कानून के मुताबिक पुरुषों के विवाह की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और लड़कियों की शादी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है तो हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार को न जाने क्या सूझी कि उसने लड़कियों के विवाह की न्यूनतम उम्र बढ़ाकर 21 वर्ष कर दी। सामाजिक, कानूनी व राजनीतिक दृष्टि से हिमाचल प्रदेश सरकार का यह कानून कहीं भी नहीं टिकता। राज्य सरकार के स्वास्थ्यमंत्री की दलील है कि महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से शादी की न्यूनतम उम्र बढ़ाई गई है। इससे लड़कियों को आगे पढ़ने और नौकरी-रोजगार पाने का मौका मिलेगा।
इसी इरादे से केंद्र सरकार ने पिछली लोकसभा में महिलाओं की न्यूनतम विवाह आयु बढ़ाने का बिल पेश किया था जो कांग्रेस के विरोध की वजह से पारित नहीं हो पाया। जब ऐसा है तो हिमाचल की सुक्खू सरकार ने यह विधेयक क्यों पारित किया? कांग्रेस नेतृत्व का इस पर क्या रुख है। क्या सुक्खू को यह नहीं पता कि यह कानून अवैध घोषित हो जाएगा और राष्ट्रपति की इसे मंजूरी नहीं मिलेगी? जब केंद्र सरकार ने लड़कियों के विवाह की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित कर रखी है और इस बारे में पहले से केंद्रीय कानून है तो हिमाचल प्रदेश का कानून अदालत की कसौटी पर नहीं टिक पाएगा।
यह भी पढ़ें:- सुप्रीम कोर्ट का जांच एजेंसियों को सख्त संदेश, PMLA केस में भी बेल नियम है, जेल अपवाद
सम्बंधित ख़बरें
खंडवा : ओंकारेश्वर में भारतीय जनता पार्टी को लगा बड़ा झटका, कई कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
जबलपुर: मालवीय चौक विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का एसपी ऑफिस घेराव; थाना प्रभारी पर FIR की मांग
यह देश गांधी का…छात्र आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरा विपक्ष, गांधी स्मृति पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
भाजपा विधायकों पर फेंके गए अंडे! कर्नाटक राज्यपाल से BJP ने लगाई सुरक्षा की गुहार, कांग्रेस पर साधा निशाना
हिमाचल प्रदेश उन राज्यों में से नहीं हैं जहां बड़े पैमाने पर बाल विवाह होते हैं। ऐसे राज्यों में राजस्थान और मध्यप्रदेश है जहां कानून को ताक पर रखकर अक्षय तृतीया को कितने ही बाल विवाह हर साल होते हैं। अवश्य ही बाल विवाह रोके जाने चाहिए। कुछ राज्यों में पिछड़ी मानसिकता वाले लोग परिवार की इज्जत के नाम पर गुड़िया खेलने की उम्र में बच्ची की शादी कर देते हैं। उन्हें उसकी पढ़ाई-लिखाई की कोई चिंता नहीं रहती। वास्तव में बाल विवाह के पीछे पिछड़ापन, गरीबी, पितृ सत्तात्मक व्यवस्था, शिक्षा सुविधा का अभाव जैसे कारण हैं।
ग्रामीणजन जल्दी-जल्दी अपनी जिम्मेदारी निपटा देने के नाम पर बच्चियों की शादी कर देते हैं। राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में तो नेता भी ऐसे सामूहिक बाल विवाह में मौजूद देखे गए हैं। शहरी इलाकों में विवाह की न्यूनतम आयु अपने आप ही बढ़ती जा रही हैं क्योंकि माता-पिता बेटियों को पढ़ाने का महत्व समझने लगे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी जागृति नहीं है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने यदि न्यूनतम विवाह आयु 21 वर्ष कर दी है तो क्या वह लड़कियों की कालेज की पढ़ाई, नौकरी, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लेगी? कानून बनाते समय सभी पहलुओं पर विचार करना चाहिए।
लेख चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Himachal pradesh govt passes bill raise women age of marriage 21 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में TJSB बैंक से 38 करोड़ की ठगी, बाफना ज्वैलर्स के निदेशक नीलेश बाफना की जमानत याचिका खारिज
Jul 24, 2026 | 02:37 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में धान की बुआई अंतिम चरण में, किसानों की नजर अब मानसून पर
Jul 24, 2026 | 02:35 PMइराक में अमेरिकी सैन्य बेस पर ताबड़तोड़ हमला, कई धमाकों से कांपा इरबिल; पूरे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ी टेंशन
Jul 24, 2026 | 02:34 PMप्यार पर किया भरोसा, गंवाई 31 करोड़ पाउंड की दौलत; जानिए टेनिस चैंपियन अरांत्सा सांचेज की दर्दनाक कहानी
Jul 24, 2026 | 02:31 PMकूटनीति के इतिहास में महिलाओं की कहानी, क्यों कहा जाता है ‘अच्छा व्यवहार करने वाली महिलाएं इतिहास नहीं रचती’
Jul 24, 2026 | 02:31 PMहम ऐसे नहीं देख सकते, जल्द कुछ करो; उग्र प्रदर्शन के बीच सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकार
Jul 24, 2026 | 02:28 PMFlipkart Food Delivery: जोमैटो-स्विगी की बढ़ेगी टेंशन! फूड डिलीवरी मार्केट में एंट्री कर रहा है फ्लिपकार्ट
Jul 24, 2026 | 02:27 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM














