-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Free Trade Agreement Between India And Uk
विशेष- भारत-ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता, FTA से भारतीय निर्यात को फायदा
- Written By: दीपिका पाल
Free Trade Agreement- भारत और इंग्लैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता हो गया।अगले छह महीने या एक साल के भीतर ब्रिटिश संसद इस एग्रीमेंट को अपनी सहमति प्रदान कर देगी।

भारत-ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता हो गया। दोनों ही देशों को इस समझौते से बहुत फायदा होगा। अंतिम रूप से यह समझौता तब लागू होगा, जब अगले छह महीने या एक साल के भीतर ब्रिटिश संसद इस एग्रीमेंट को अपनी सहमति प्रदान कर देगी। मुक्त व्यापार समझौता एक ऐसा व्यापारिक रिश्ता होता है, जो दो देशों या दो से अधिक देशों के बीच आपस में सामान और सेवाओं के व्यापार को आसान बनाने के लिए होता है। इसके तहत संबंधित देशों के बीच कम से कम टैक्स या बिल्कुल ही टैक्स न लगाने की सहमति होती है। इस समझौते से दोनों देशों की कंपनियों, व्यापारियों और लोगों को फायदा होता है। क्योंकि इससे सामान सस्ते होते हैं, जिस कारण उनकी बिक्री बढ़ती है।
इस समझौते में शामिल देश व्यापार को आसान बनाने के लिए टैरिफ, कोटा, सब्सिडी जैसी बाधाओं या रुकावटों को खत्म करते हैं। समझौते में शामिल देश एक दूसरे पर बिल्कुल जीरो टैक्स कर देते हैं या फिर बहुत मामूली टैक्स लगाते हैं। 2024 में भारत और ब्रिटेन के बीच 4.6 लाख करोड़ रुपये का द्विपक्षीय व्यापार हुआ था, जिसमें भारत द्वारा 2.75 लाख करोड़ रुपये का निर्यात किया गया था और ब्रिटेन का निर्यात 1.85 लाख करोड़ रुपये का था। इस तरह पिछले साल ब्रिटेन को 90,700 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। एफटीए से भारतीय निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और उम्मीद है कि कई लाख नये रोजगार भी पैदा होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
6 साल का लंबा इंतजार खत्म! लिपुलेख दर्रे से कल फिर शुरू होगा India-China Trade, तिब्बत जाएंगे भारतीय व्यापारी
UK India Trade: 15 जुलाई से लागू होगा UK FTA, 99 प्रतिशत उत्पादों पर खत्म होगा टैरिफ
India GCC Relations: भारत के लिए क्यों खास हैं ‘GCC’ देश? आसान भाषा में जानिए इस संगठन की ताकत और अहमियत
Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
साझा विजन पर भी सहमति
इस व्यापार समझौते के साथ भारत और इंग्लैंड ने 2035 तक के एक साझे विजन पर भी सहमति व्यक्त की है। दोनों देशों ने मिलकर इंडिया-यूके विजन-2035 तय किया है, जिससे अगले 10 सालों तक दोनों देशों के संबंधों को दिशा मिलेगी। इस विजन के तहत आर्थिक विकास, तकनीक, रक्षा, जलवायु परिवर्तन, शिक्षा और लोगों के बीच संपर्क जैसे कई मुद्दों पर मिलकर दोनो देश काम करेंगे। भारत और ब्रिटेन की रक्षा कंपनियों में साथ मिलकर काम करने की सहमति बनी है और इसके लिए भी अलग से रोड मैप तैयार किया गया है। भारत की जांच एजेंसी सीबीआई और ब्रिटेन की नेशनल क्राइम एजेंसी के बीच भी एक समझौता हुआ है, जिससे ये दोनों एजेंसियां एक दूसरे के यहां आपराधिक जांच में सहयोग करेंगी।
ब्रिटिश कार-शराब सस्ती होगी
भारत से बड़ी संख्या में अपराध करके अपराधी ब्रिटेन भाग जाते हैं और पकड़ में नहीं आते, कई बार तो कभी भी इन्हें कानून के दायरे में नहीं लाया जा पाता। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इस समझौते से भारत से होने वाले 99 प्रतिशत निर्यात पर टैरिफ यानी आयात शुल्कों में राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद भारत में ब्रिटिश व्हिस्की, इंग्लैंड की कारें और कई दूसरे उत्पाद 15 फीसदी तक सस्ते हो जाएंगे, जिस कारण दोनों देशों के बीच हर साल करीब 3 लाख करोड़ रुपये का व्यापार बढ़ेगा और 5 साल में मौजूदा व्यापार दोगुने से भी ज्यादा हो जायेगा। इस समझौते के बाद भारत में ब्रिटिश कारों के चहेतों को जगुआर, लैंडरोवर, सस्ते दामों में मिलेंगी। व्हिस्की के कद्रदानों को भी फायदा होगा, क्योंकि उन्हें भी अब यह पहले से सस्ती मिलेगी।
ये भी पढ़ें- नवभारत विशेष की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
हां, यह जरूर है कि इस समझौते के कारण ब्रिटेन से आने वाली स्कॉच व्हिस्की और वाइन भारतीय व्हिस्की निर्माताओं के लिए प्रतिस्पर्धा कड़ी कर देंगे, लेकिन इससे अंततः उपभोक्ताओं का ही फायदा होगा। ब्रिटेन से आने वाले ब्रांडेड कपड़े, फैशन प्रोडक्ट, होम वेयर, क्लासिक फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक और इंडस्ट्रयल मशीनरी भी अब 3 से 15 फीसदी तक सस्ती हो जाएंगी, तो ब्रिटिशवासियों को भी इस समझौते के बाद भारत के रत्न और आभूषण पहले से सस्ते मिलेंगे। नतीजतन अपने यहां से इंग्लैंड को रत्न और आभूषणों का निर्यात बढ़ेगा और सूरत तथा मुंबई में इस उद्योग से जुड़े हजारों नये लोगों को रोजगार मिलेगा।
भारत से ब्रिटेन को जो चीजें विशेष तौर पर निर्यात होती हैं, उनमें हैं- रेडिमेड कपड़े, रत्न और आभूषण, केमिकल्स, आटो पार्ट्स, खिलौने और समुद्री उत्पाद। जबकि ब्रिटेन से जो चीजें अपने यहां आयात की जाती हैं, उनमें मेडिकल डिवाइसेस, कॉस्मेटिक, व्हिस्की, सैलमन मछली, मटन और बिस्कुट शामिल हैं। भारत के कुल अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में ब्रिटेन की अभी तक हिस्सेदारी 2 फीसदी तक है, जिसके अगले पांच वर्षों में बढ़कर 5 फीसदी तक होने की संभावना है।
लेख-वीना गौतम के द्वारा
Free trade agreement between india and uk
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














