20 अगस्त का इतिहास: जब पुरुषोत्तम और कालिंदी एक्सप्रेस टकराईं, हादसे में 250 से ज्यादा लोगों की गई थी जान

Firozabad Train Collision: 20 अगस्त 1995 को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुरुषोत्तम और कालिंदी एक्सप्रेस की भीषण टक्कर हुई थी। इस दर्दनाक रेल हादसे में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।
More than 250 people lost their lives in the Firozabad train accident
फिरोजाबाद रेल हादसे में 250 से ज्यादा लोगों की गई थी जानफोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन
Updated on

Purushottam Kalindi Express Collision: इतिहास में 20 अगस्त का दिन भारतीय रेल की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक के लिए दर्ज है। वर्ष 1995 में इसी दिन उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के पास पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के बीच भीषण आमने-सामने की टक्कर हुई थी। इस हादसे में 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जबकि बड़ी संख्या में यात्री घायल हुए थे।

दो ट्रेनों की टक्कर से मचा था हाहाकार

20 अगस्त 1995 को हुई इस दुर्घटना में दोनों यात्री ट्रेनें आमने-सामने टकरा गई थीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दुर्घटना में बड़ी संख्या में यात्रियों की जान चली गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 250 से ज्यादा लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी।

देश-दुनिया के इतिहास में 20 अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1828 : राजा राम मोहन राय द्वारा स्थापित ब्रह्म समाज का पहला अधिवेशन कलकत्ता (अब कोलकाता) में आयोजित किया गया।

1913 : फ्रांस के एडोल्फ पेगोड पैराशूट के जरिए विमान से उतरने वाले पहले पायलट बने।

1921 : केरल के मालाबार में मोपला विद्रोह की शुरुआत।

1944 : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म।

1955 : मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकड़ों लोग मारे गए।

More than 250 people lost their lives in the Firozabad train accident
7.7 की तीव्रता वाले भूकंप से हिला इंडोनेशिया, आफ्टरशॉक्स से दहशत, तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी

1979 : तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के 23 दिन बाद इस्तीफा दिया।

1988 : भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से लगभग एक हजार लोगों की मौत हुई।

1995 : पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के बीच आमने-सामने की टक्कर में 250 से ज्यादा लोगों की मौत।

1991 : उत्तरी यूरोपीय देश एस्टोनिया ने तत्कालीन सोवियत संघ से अलग होने की घोषणा की।

2020: भारत में कोविड-19 के मामले 28 लाख के पार।

2021: इस्माइल याकूब को मलेशिया का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।

2024: इजराइल ने गाजा में अभियान के दौरान बरामद किए छह बंधकों के शव।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com