-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Rafael Nadal Withdraws From Laver Cup
राफेल नडाल ने बर्लिन में होने वाले लेवर कप से नाम वापिस लिया
- Written By: रीना पंवार
टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने अगले सप्ताह बर्लिन में होने वाले लेवर कप से नाम वापिस ले लिया है। उनके इस फैसले से यह अस्पष्ट हो गया है कि स्पेन का यह महान टेनिस खिलाड़ी आगे कब खेलेगा।

टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल (फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
बर्लिन : पूर्व विश्व नंबर एक दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने अगले सप्ताह बर्लिन में होने वाले लेवर कप से नाम वापिस ले लिया है। उनके इस फैसले से यह अस्पष्ट हो गया है कि स्पेन का यह महान टेनिस खिलाड़ी आगे कब खेलेगा। इससे पहले लेवर कप से ही रोजर फेडरर ने भी 2022 में टेनिस को अलविदा कहा था। उन्होंने युगल में नडाल के साथ खेला था।
रफेल नडाल ने पेरिस ओलंपिक के बाद से अब तक कोई मैच नहीं खेला है। पेरिस ओलंपिक में खेले गए मैच में वे दूसरे दौर में नोवाक जोकोविच से हार गए थे। इसके बाद इस खिलाड़ी ने अपनी फिटनेस संबंधी परेशानियों के कारण अमेरिकी ओपन में भी भाग नहीं लिया था। इस दिग्गज स्पेनिश खिलाड़ी ने तब कहा था कि वे बर्लिन में होने वाले लावेर कप में वापसी के लिए तैयारी कर रहे हैं।
टीम यूरोप के समर्थक हैं नडाल
लेवर कप से नाम वापिस लेने पर राफेल नडाल ने कहा,‘‘ मुझे यह बताते हुए निराशा हो रही है कि मैं अगले सप्ताह बर्लिन में लावेर कप नहीं खेल सकूंगा । यह टीम स्पर्धा है और मैं टीम यूरोप का समर्थक हूं । मुझे वही करना है जो टीम के लिये सर्वश्रेष्ठ है और इस समय दूसरे खिलाड़ी हैं जो टीम को जिता सकते हैं ।” उन्होंने कहा, ” लेवर कप खेलने से मेरी कई बेहतरीन यादें जुड़ी हैं और मैं अपने साथियों व कैप्टन के तौर पर ब्योर्न बोर्ग के साथ उनके अंतिम वर्ष में होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था। मैं टीम यूरोप को शुभकामनाएं देता हूं और दूर से ही उनका उत्साहवर्धन करूंगा।”
सम्बंधित ख़बरें
Markandadev Conservation: गडचिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Explainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Real TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
बर्लिन में खेला जाएगा लेवर कप
इस दौरान 38 वर्ष के इस खिलाड़ी ने इस बारे में कुछ नहीं कहा कि उनकी फिटनेस कैसी है या वह आगे कब खेलेंगे। ज्ञात हो कि बाईस बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन राफेल नडाल ने पिछले महीने अमेरिकी ओपन में भाग नहीं लिया था। लेवर कप 20 से 22 सितंबर के बीच अगले सप्ताह बर्लिन के उबेर एरिना में खेला जायेगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Rafael nadal withdraws from laver cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Markandadev Conservation: गडचिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMOverthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Jul 02, 2026 | 04:25 PMकोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
Jul 02, 2026 | 04:22 PMमंडला में बदहाल व्यवस्था के खिलाफ नरेंद्र का धरना; BJP सांसद और कैबिनेट मंत्री के नगर में आमजन विकास को मोहताज
Jul 02, 2026 | 04:18 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM










