Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ज्यादा टिकने से इनकार, साथ छोड़ देते PM के आर्थिक सलाहकार

  • Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी
Updated On: Oct 11, 2021 | 12:12 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, जिंदगी में लगाव ऐसा होना चाहिए कि किसी के हो जाओ या किसी को अपना बना लो. अपनापन फेविकाल के जोड़ जैसा हो तो कभी भी टूटने की नौबत ही नहीं आएगी.’’ हमने कहा, ‘‘जो लोग किसी क्षेत्र के एक्सपर्ट रहते हैं, वे कहीं बंधकर नहीं रहते. यदि ऐसे प्रोफेशनल्स की बात नहीं मानी गई या उनकी सलाह की अनदेखी की गई तो वे तुरंत टाटा-बाय-बाय कहकर चले जाते हैं. उन्हें मालूम रहता है कि सितारों के आगे जहां और भी हैं! आपने देखा होगा कि मोदी सरकार के सलाहकार ज्यादा समय नहीं टिकते. पिछले 7 वर्षों में ऐसा ही होता आया है. इन सलाहकारों को जब लगता है कि उनकी एक्सपर्ट एडवाइस की कद्र नहीं है तो उनके मन में विचार आता है- चल उड़ जा रे पंछी कि अब ये देश हुआ बेगाना.’’

पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, सरकार राजनीति के मुताबिक अपनी नीतियों को शेप देना चाहती है. वह दो कदम आगे बढ़कर फिर 4 कदम पीछे भी हट जाती है. वह जनता के सामने असंभव से वादे भी कर देती है. सरकार सलाहकारों पर अपनी सलाह लादती है. ऐसे में आर्थिक नीतियों का जानकार सलाहकार चकरा जाता है. या तो वह सरकार के कहने से रेत में से तेल निकाले या फिर इस्तीफा देकर चल दे. सरकार की कुछ घोषणाएं ऐसी रहती हैं कि घर में नहीं दाने, अम्मा चली भुनाने! ऐसी हालत में अरविंद सुब्रमण्यम, अरविंद पनगढि़या जैसे सलाहकार परेशान होते देखे गए हैं. अब भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने भी इस्तीफा दे दिया. वे शिक्षा जगत में वापस लौट जाएंगे.’’ हमने कहा, ‘‘ऐसे ही रिजर्व बैंक के गवर्नर रहे रघुराम राजन भी अपना पद छोड़कर शिकागो यूनिवर्सिटी में पढ़ाने चले गए थे.’’

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई में सजेगा कूटनीति का मंच: कल PM मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की होगी मुलाकात, जानें पूरा शेड्यूल

मरीन ड्राइव पर लगे मोदी-मैक्रों के विशाल कट-आउट्स, रणनीतिक समझौतों पर टिकी दुनिया की नजर

AI Impact Summit: दिल्ली में AI का महाकुंभ आज से, PM मोदी करेंगे उद्घाटन; पिचाई-ऑल्टमैन समेत जुटेंगे कई दिग्गज

अगले हफ्ते इजरायल दौरे पर जाएंगे PM मोदी, नेतन्याहू ने खुद किया कंफर्म, बताया किन चीजों पर हो सकती है चर्चा

Economic advisors of the modi government do not last long

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 11, 2021 | 12:12 PM

Topics:  

  • Economic Advisors
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.