Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कौन जीतेगा इसमें शक, बजरंग दल से बजरंगबली तक

  • Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी
Updated On: May 09, 2023 | 03:08 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

पड़ोसी ने कहा,  ‘निशनेबाज, कर्नाटक के चुनाव का नाटक समूचा देश देख रहा है. वहां की राजनीति बजरंग दल से शुरू होकर बजरंगबली तक जा पहुंची. कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में स्टुडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और बजरंग दल को एक समान खतरनाक बताते हुये चुनकर आने पर बजरंग दल पर बैन लगाने की बात कहीं. इस मुद्दे को बीजेपी ने बड़ी चालाकी से भुना लिया. बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस पहले राम के खिलाफ रही और अब बजरंग बली का विरोध कर रही है. अब कांग्रेस सफाई देरही है कि उसने बजरंग दल का विरोध किया, बजरंगबली के प्रति वह भी आस्था रखती है. चुनाव जीतने पर कांग्रेस बजरंग बली के मंदिर बनवाएंगी.’ हमने कहा, ‘कांग्रेस को यह मुद्दा उआना ही नहीं चाहिए था. पता नहीं राहुल गांधी के कौन से ऐसे सलाहकार है जो चुनाव मैनिफेस्टो में विवाहित मुद्दे जोड़कर व्यर्थ का बखेड़ा खड़ा कर देते हैं. बजरंग दल का बजरंग बली या हनुमानजी से क्या लेना देना. यह तो संघ परिवार का एक घटक है. गुजरात में बाबू बजरंगी ने खुद कहा था कि उसे अलपसंख्याकों की हत्या करने में मजा आता है.’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, कर्नाटक में गुजरात की बात मत लाइए. कर्नाटक के लोग मानते हें कि बजरंगबली का जन्म उनके राज्य में हुआ था. ऐसा ही दावा तेलंगाना वासियों का भी है. पॉलिटिक्स में बजरंगबली की चर्चा इसलिये है क्योंकि वे जिसे चाहें राजपाट दिला देते हैं. हनुमानजी ने किष्किंधा का राज सुग्रीव को दिलाया था. इसके बाद विभीषण को भी राम से मिलाकर लंका का राज विभीषण को दिलवाया था. अब मोदी चाहते हैं कि बजरंग बली का नाम लेकर हनुमान चालीसा पढ़ने से कर्नाटक में बीजेपी फिर से चुनाव जीत जाए. मोदी कई किलोमीटर लंबा रोड शो निकालकर अपनी ताकत दिखा रहे हैं तो कांग्रेस भी पूरजोर लगा रही है कि इस बार बीजेपी जीतने न पाएं. त्रिशंकु विधानसभा चुनी गई तो वो जदसे तालमेल कर अगली सरकार बनेगी. अभी तो भाजपा भजन गा रही है- ‘‘बजरंगी, हमार सुध लेना, भुलाय नहीं देना, विनय तुमसे बार-बार है.’’ 

सम्बंधित ख़बरें

बजरंग दल और RSS जानलेवा कैंसर… कश्मीरी शॉल कारोबारी की पिटाई पर भड़कीं इल्तिजा मुफ्ती

हनुमान जी के नाम के आगे भगवान क्यों नहीं लगाया जाता? जानें इसके पीछे गहरे आध्यात्मिक कारण

बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हमला, गौ-रक्षा व संवर्धन कार्य से नाराज आरोपियों की करतूत

FACT CHECK : बजरंग दल कार्यकर्ता के घर से नहीं पकाड़ाया बम बनाने का सामान… जानिए पूरी सच्चाई

Doubt on who will win from bajrang dal to bajrang bali

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 09, 2023 | 03:08 PM

Topics:  

  • Bajrang Bali
  • Bajrang Dal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.