Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चुनाव प्रचार का करिश्मा, कभी गंगा तो कभी परमात्मा

  • By चंद्रमोहन द्विवेदी
Updated On: May 25, 2024 | 10:04 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

आजकल भक्तों की भीड़ चित्रकूट के घाट पर नहीं होती बल्कि एक बड़े ऑडिटोरियम में होती है जिसमें एक जाना पहचाना एंकर जाने माने नेता का इंटरव्यू लेता है। सारे सवाल नेता के लिए अनुकूल होते हैं ताकि वह विपक्ष की बखिया उधेड़ कर स्वयं को ‘देवदूत’ के रूप में स्थापित कर सके। नेता का गंगा और परमात्मा से विशेष लगाव है ऐसा आत्मीय लगाव उनके किसी भी पूर्ववर्ती का नहीं रहा।

नेता ने दावा करते हुए पूरे आत्मविश्वास से कहा, ‘मेरा पक्का मानना है कि परमात्मा ने ही मुझे 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए भेजा है और जब तक यह नहीं होगा, परमात्मा मुझे वापस नहीं बुलाएंगे। सर्वशक्तिमान ईश्वर ने मुझे विशेष उद्देश्य के लिए भेजा है। ईश्वर मुझे मार्गदर्शन दे रहे हैं, पथ दिखा रहे हैं, परिश्रम और पराक्रम दे रहे है। मुझे पूरा विश्वास है कि जब तक मैं उस लक्ष्य को 2047 तक हासिल नहीं कर लूंगा, मुझे परमात्मा वापस नहीं बुलाएंगे। यह सुनकर भक्तों को गीता में भगवान कृष्ण का अभिवचन यदा-यदा ही धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत: याद आ गया होगा। अवतार किसी प्रयोजन को लेकर ही होता है। ईश्वर स्वयं समय नहीं निकाल पाता तो अपनी जगह किसी फरिश्ते या दूत को भेज देता है।
 
लोग उसे पहचान नहीं पाते तो उनकी नादानी है। फिल्म डॉन में अमिताभ बच्चन को भी बताना पड़ा था- अरे दीवानो मुझे पहचानो, कहां से आया कौन हूं मैं! लक्ष्य या ज्ञटारगेट हासिल करना बड़ी चीज है। इसके लिए लंबी जिंदगी की कामना स्वाभाविक है। विकसित भारत बनाए बिना मोहि कहां विश्राम वाला चिंतन जीवनी शक्ति देता है। 

नेता ने स्पष्ट कर दिया कि भगवान ने 2047 तक का एसाइनमेंण् उन्हें दे रखा है इसलिए विपक्ष के लिए अगले 23 वर्षों तक नो वैकेंसी! ईश्वरीय आदेश के सामने जनादेश की क्या औकात! भक्तों की भक्ति में बहुत शक्ति है। वह सदा सर्वदा इसी नेता को पदासीन देखना चाहेंगे। नेता की हर गारंटी विलक्षण ईश्वरीय संकेत से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा भी था- मैं खुद नहीं आया, मुझे तो मां गंगा ने बुलाया है।
 

Different methods of election campaign

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2024 | 10:04 AM

Topics:  

  • Lok Sabha Elections 2024

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.