-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Chief Minister Devendra Fadnavis Accepted The Resignation Of Manikrao Kokate
संपादकीय: अंततः कोकाटे की छिन गई कुर्सी
- Written By: दीपिका पाल
Kokate Loses Post : सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने माणिकराव कोकाटे का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।किसी मंत्री के मनमाने व गैरकानूनी कार्यकलापों से सरकार की छवि पर आंच आने लगे तो मुख्यमंत्री को भी सोचना पड़ता।

अंततः कोकाटे की छिन गई कुर्सी (सौ.डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: आखिर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने माणिकराव कोकाटे का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।किसी मंत्री के मनमाने व गैरकानूनी कार्यकलापों से सरकार की छवि पर आंच आने लगे तो मुख्यमंत्री को भी सोचना पड़ता है कि ऐसे व्यक्ति को कैसे साथ रखें ! फर्जी हलफनामे के जरिए सरकारी कोटे से 2 फ्लैट हथियाने के मामले में नाशिक सत्र न्यायालय द्वारा खेल मंत्री माणिकराव कोकाटे के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी करने और हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्री के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया।उन्होंने कोकाटे के सभी विभाग छीनकर इन विभागों की जिम्मेदारी उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को सौंप दी।उनके पास से खेल एवं युवा कल्याण, अल्पसंख्यक विकास और औकाफ विभाग छीनकर मुख्यमंत्री ने दिखा दिया कि हमें आपकी कोई आवश्यकता नहीं है।कोकाटे का रवैया उस बाड़ के समान है जो खेत को खा जाती है।
कोकाटे ने 1995 में सरकारी आवास योजना के तहत फ्लैट हासिल करने के लिए धोखाधड़ी की थी।इस मामले में नाशिक सेशन्स कोर्ट ने उन्हें 2 वर्ष के कारावास तथा 50,000 रुपये के जुर्माने की सजा को कायम रखा है।जब कोकाटे ने अदालत में जाना टाला तो कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी कर दिया।मनपा चुनाव के पहले महायुति सरकार के एक बड़े मंत्री पर कार्रवाई से राजनीति पर असर आना स्वाभाविक है।जिस तरह एनसीपी (अजीत) के नेता एक के बाद एक संदिग्ध मामलों में फंसते रहे हैं उससे मुख्यमंत्री का अप्रसन्न होना स्वाभाविक है।क्योंकि इससे सरकार की इमेज प्रभावित होती है।काग्रेस को भी इस वजह से मुद्दा मिल गया।कांग्रेस की मुंबई इकाई की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने कोकाटे को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की थी।उन्होंने दलील दी थी।
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
पत्रकार के सामने छूटे फडणवीस के पसीने! सीएम देवेंद्र मुस्कुराकर बोले ‘प्लीज, आसान सवाल पूछना’, देखें VIDEO
वर्षा गायकवाड़ ने अमित शाह और फडणवीस से मांगा इस्तीफा, अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ पर सियासी हमला
महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून बनना तय, विधान परिषद में पेश हुआ विधेयक
नागपुर: गैस सिलेंडर किल्लत पर सीएम का पलटवार, कांग्रेस पर अफवाह फैलाकर पैनिक पैदा करने का आरोप
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा कांग्रेस नेता सुनील केदार को दोषी करार दिए जाने पर 24 घंटे में उन पर एक्शन लिया जाता है, तो कोकाटे के लिए क्यों अलग मापदंड अपनाया जा रहा है? कोकाटे पहले भी अपने विवादास्पद बयानों की वजह से चर्चा में रहे हैं।उन्होंने जनवरी में सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार की बात स्वीकार की थी और कहा था कि किसी भी योजना में 2 से 4 प्रतिशत भ्रष्टाचार होने का मतलब यह नहीं है कि उसे बंद कर दिया जाए।उन्होंने फरवरी में 1 रुपये में फसल बीमा योजना का बचाव करते हुए किसानों की तुलना भिखारियों से की थी।कोकाटे ने कहा था कि भिखारी भी 1 रुपया नहीं लेते, लेकिन सरकार उतनी ही रकम में फसल बीमा दे रही है।मंत्री माणिकराव कोकाटे को जुलाई में विधानसभा में मोबाइल फोन पर रमी खेलते हुए पाया गया था।इसे लेकर विपक्ष ने सरकार को निशाने पर लिया था।उनका इस्तीफा मंजूर कर मुख्यमंत्री ने उचित कदम उठाया।
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Chief minister devendra fadnavis accepted the resignation of manikrao kokate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMनागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
Jul 02, 2026 | 12:27 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














