- Hindi News »
- Special Coverage »
- Chhagan Bhujbal Joins Maharashtra Cabinet After Long Wait
निशानेबाज: राजनीति में संभावनाएं प्रबल, मंत्री बन गए छगन भुजबल
जब राकांपा नेता व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने भुजबल की सीनियारिटी के बावजूद उन्हें मंत्री बनाने से इनकार कर दिया था। तब से भुजबल के मन में नाराजगी का गुबार था। लेकिन, अब पद मिलने से मनोमालिन्य मिट गया।
- Written By: अभिषेक सिंह

छगन भुजबल
पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, जिसमें दमखम और भुजा में बल हो, उसे कोई आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता। आखिर छगन भुजबल जैसे अनुभवी नेता फिर से मंत्री बन ही गए। राजनीति की एबीसी वाला अल्फाबेट (वर्णमाला) कहता है कि ओबीसी को साथ लेकर चलो। भुजबल ओबीसी के कद्दावर नेता हैं इसलिए इस वर्ग का वोट समीकरण साधने के लिए उन्हें मिनिस्टर बनाना जरूरी समझा गया।’
हमने कहा, ‘कहते हैं कि वक्त से पहले और किस्मत से ज्यादा किसी को नहीं मिलता। जिस वक्त 2024 में महायुति सरकार बनी थी तब राकांपा नेता व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने भुजबल की सीनियारिटी के बावजूद उन्हें मंत्री बनाने से इनकार कर दिया था। तब से भुजबल के मन में नाराजगी का गुबार था। अब पद मिलने से मनोमालिन्य मिट गया। शिकवा-शिकायत दूर हो गई। भुजबल ने अजीत का साथ नहीं छोड़ा था। उनकी वफादारी रंग लाई। भुजबल कह सकते हैं- तू प्यार करे या ठुकराए, हम तो हैं तेरे दीवानों में!’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, भुजबल को मंत्री बनाए जाने से मराठा नेता मनोज जरांगे भड़क उठे। उन्होंने कहा कि यह अजीत पवार की गलती है जिसका गंभीर नतीजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। मराठा समाज इसका बदला लेगा। सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने तीखे शब्दों में कहा कि एक भ्रष्ट मंत्री धनंजय मुंडे की जगह दूसरे भ्रष्ट मंत्री आ गए हैं। एक को हटाया, दूसरे को लाया।’
सम्बंधित ख़बरें
आदित्य ठाकरे बिगाड़ेंगे शरद पवार का खेल! राज्यसभा की सीट पर ठाेका दावा, MVA में मचा हड़कंप
सुनेत्रा पवार को NCP चीफ बनाने के प्रस्ताव पर 3 विधायकों ने नहीं किए साइन! रोहित पवार का दावे से मचा हड़कंप
91 वर्षों की ऐतिहासिक शिव जयंती परंपरा का भव्य उत्सव, छगन भुजबल ने किया पूजन
भीषण गर्मी से पहले जलापूर्ति और विकास कार्यों का नियोजन करें, छगन भुजबल ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
हमने कहा, ‘सार्वजनिक जीवन में ऐसी बातें सुननी और सहनी पड़ती हैं। भुजबल को 52 वर्षों का राजनीतिक अनुभव है। 1973 में वह शिवसेना कार्पोरेटर चुने गए थे। 1985 और फिर 1991 में वह मुंबई के महापौर रहे। 1991 में भुजबल शिवसेना छोड़कर कांग्रेस में आ गए। तब शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने उन्हें ‘लखोबा’ कहा था।’
हमने कहा, ‘1999 में भुजबल ने अपने नेता शरद पवार के साथ कांग्रेस छोड़ दी और एनसीपी के संस्थापक सदस्य बने। 2023 में शरद पवार का साथ छोड़कर अजीत पवार के गुट में आ गए। भुजबल अपने परिवार की फिक्र करते हैं। उनका बेटा पंकज 2 बार नाशिक के नांदगांव क्षेत्र से विधायक चुना गया और 2024 में विधान परिषद में नियुक्त किया गया। छगन भुजबल का भतीजा समीर नाशिक का पूर्व सांसद है।’
निशानेबाज: बाप-बेटे ने परीक्षा दी एक साथ सभी कहेंगे- वाह वाह क्या बात
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, आपने तेलगी स्टैंप घोटाले और भुजबल के जेल जाने का उल्लेख तो किया ही नहीं। आप शायद यह कहेंगे कि महात्मा गांधी और नेहरू भी तो जेल गए थे। मथुरा में कंस की जेल में कृष्ण भगवान का जन्म हुआ था।’ हमने कहा, ‘व्यक्ति का अतीत नहीं, वर्तमान देखिए। अंग्रेजी में भुजबल का अर्थ आर्मस्ट्रांग होता है। चंद्रमा पर पहला कदम रखनेवाला नील आर्मस्ट्रांग था। भुजबल के मंत्री बनने से महायुति सशक्त होगी।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Chhagan bhujbal joins maharashtra cabinet after long wait
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हरमनप्रीत का फूटा गुस्सा, ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद बल्लेबाजों को ठहराया जिम्मेदार, कहा- दायित्व निभाना होगा
Feb 19, 2026 | 08:26 PMअब बिरयानी पर भी टैक्स का तड़का, AI की मदद से पकड़ी गई 70,000 करोड़ की चोरी; आयकर विभाग ने ऐसे बिछाया जाल
Feb 19, 2026 | 08:26 PMDhule Crime: धुले जिले में सगाई समारोह में खूनी झड़प, तीन की मौत, कई घायल
Feb 19, 2026 | 08:25 PMछत्रपति शिवाजी महाराज जयंती: राहुल गांधी-शरद पवार समेत इन दिग्गजों ने किया नमन, जानें किसने क्या कहा
Feb 19, 2026 | 08:23 PMमिडिल ईस्ट का नया ‘किंग’ बना सऊदी अरब! तुर्किये को पछाड़कर इन मोर्चों पर हासिल की बड़ी रणनीतिक बढ़त
Feb 19, 2026 | 08:20 PMKennedy पर चली सेंसर की कैंची! गालियां म्यूट…डोनाल्ड ट्रंप शब्द गायब, अब इस दिन होगी रिलीज
Feb 19, 2026 | 08:10 PMमीरा-भाईंदर: स्टेशन रोड के विकल्प के रूप में 30 मीटर चौड़ी नई डी.पी. रोड के निर्माण की मांग तेज
Feb 19, 2026 | 08:09 PMवीडियो गैलरी

India AI Impact Summit: AI मानव इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव; पीएम मोदी बोले- भविष्य संवारने की है बड़ी जिम्मेदारी
Feb 19, 2026 | 01:57 PM
‘एआई समिट है या झुग्गी-झोपड़ी का माहौल?’ अव्यवस्था और डेटा चोरी पर भड़के पप्पू यादव, जानें क्या कहा
Feb 19, 2026 | 01:51 PM
वाराणसी की बकरा मंडी में बवाल: ‘अधिकारी’ बनकर आए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को भीड़ ने खदेड़ा, देखें वीडियो
Feb 19, 2026 | 01:45 PM
चीनी रोबोट का ‘स्वदेशी’ मुखौटा उतरा! गलगोटिया यूनिवर्सिटी समिट से बाहर, जानें यूनिट्री Go2 का पूरा सच
Feb 18, 2026 | 10:10 PM
AI Impact Summit 2026: जब रोबोट ने लगाए ठुमके तो थमी रह गईं नजरें, देखें भविष्य की तकनीक का जलवा-VIDEO
Feb 18, 2026 | 10:06 PM
वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, जर्जर भवनों पर चला नगर निगम का पंजा; पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
Feb 18, 2026 | 10:01 PM














