-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Father And Son Appeared Class 12th Exam Together In Barnala
निशानेबाज: बाप-बेटे ने परीक्षा दी एक साथ सभी कहेंगे- वाह वाह क्या बात
- Written By: दीपिका पाल
पंजाब के बरनाला जिले में पिता और पुत्र ने एक साथ 12 वीं की परीक्षा दी।अवतार सिंह नामक व्यक्ति ने 1982 में 10 वीं की परीक्षा पास की थी।पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते वह आगे की पढ़ाई नहीं कर पाएं।

पिता-पुत्र ने साथ दी परीक्षा (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हम से कहा, ‘निशानेबाज, पंजाब के बरनाला जिले में पिता और पुत्र ने एक साथ 12 वीं की परीक्षा दी।अवतार सिंह नामक व्यक्ति ने 1982 में 10 वीं की परीक्षा पास की थी।पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते वह आगे की पढ़ाई नहीं कर पाएं। तब 10 वीं के बाद नौकरी मिल जाती थी। अब अपने बेटे के साथ उन्होंने 12 वीं का इम्तेहान दिया। बेटे को 69 प्रतिशत और पिता को 72 प्रतिशत अंक मिले। बाप आखिर बाप ही होता है।’
हमने कहा, ‘कहावत है- बाप से बेटा सवाई! हर बाप चाहता है कि बेटा उससे भी आगे बढ़े। महाराणा प्रताप अपने पिता उदय सिंह से ज्यादा प्रसिद्ध हुए। करमचंद गांधी पोरबंदर के स्टेट के दीवान थे। उनके बेटे मोहनदास (महात्मा गांधी) विश्व विभूति बने। मोतीलाल नेहरू की तुलना में उनके बेटे जवाहरलाल ने ज्यादा नाम कमाया। सर आशुतोष मुखर्जी के बेटे डॉ। श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी।’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, यहां पिता-पुत्र के एकसाथ पढ़ने की बात हो रही है। अटलबिहारी वाजपेयी और उनके पिता कृष्णबिहारी वाजपेयी दोनों ने एकसाथ लखनऊ के लॉ कालेज में एडमिशन लेकर पढ़ाई की थी।
एक दिन पिता घर में रहकर खाना बनाते थे, तो उस दिन पुत्र कॉलेज जाता और नोट्स लेता था। दूसरे दिन पुत्र खाना बनाने की ड्यूटी करता था, तो पिता कॉलेज जाया करते थे। है न इंट्रेस्टिंग बात!’ हमने कहा, ‘नागपुर में भी विद्वान वक्ता डॉक्टर वेदप्रकाश मिश्रा और उनके पिता पं.गंगाप्रसाद मिश्रा ने एकसाथ बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (बीजे) में एडमिशन लिया था। दोनों ने साथ पढ़कर डिग्री ली। नागपुर में डा. श्रीकांत जिचकार के बाद सर्वाधिक डिग्रियां डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा की हैं। व्यक्ति में उत्साह, ललक और जुनून हो तो वह किसी भी उम्र में पढ़ाई कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Punjab95 से Satluj तक! आखिर क्यों “BAN” हुई Diljit की फिल्म, क्या है खतरा? Explained Video
पत्नी से झगड़ा सुलझाने ससुराल गया था युवक, साले ने पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, VIDEO देखकर कांप उठेगा दिल
राहुल के लौटते ही पंजाब में कांग्रेस के होंगे दो फाड़! अमित शाह से मिले पूर्व डिप्टी CM रंघावा, मचा बवाल
कश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
ऐसे कितने ही वकील मिलेंगे, जिन्होंने सरकारी नौकरी से रिटायर होने के बाद कानून की पढ़ाई। की और एडवोकेट बन गए।’ पड़ोसी ने कहा, ‘जरूरी नहीं है कि हर बेटा योग्य या काबिल साबित हो। संत कबीरदास ने अपने बेटे कमाल के बारे में हताशा व्यक्त करते हुए कहा था- डूबा वंश कबीर का, उपजा पूत कमाल ! अपराधियों के बारे में कहा जाता है- बाप एक नंबरी तो बेटा दस नंबरी! किसी डींग हांकनेवाले के बारे में कहा जाता है- बाप ने मारी मेंढकी, बेटा तीरंदाज !’
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Father and son appeared class 12th exam together in barnala
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सावधान: भोपाल में ATM फ्रॉड का बड़ा खुलासा, मास्टर-की से कैश फंसाकर उड़ाते थे रुपये; 6 बिहारी युवक गिरफ्तार
Jul 06, 2026 | 11:46 PMप्रमोशन में आरक्षण: 7 जुलाई को MP हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, लाखों कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें
Jul 06, 2026 | 11:24 PMआगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PMSlipper Theft Meaning: मंदिर के बाहर से चप्पल चोरी होना शुभ है या अशुभ? इसका सच जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Jul 06, 2026 | 11:05 PMगर्भवती होने की दलील और मानवीय आधार…TCS धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान को मिली बेल, कोर्ट ने क्या कहा?
Jul 06, 2026 | 11:02 PMआगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PMसंभाजीनगर SIR मैपिंग में लगे BLO को राहत देने की मांग, समीर साजिद बिल्डर ने कहा- BLO मशीन नहीं, इंसान हैं
Jul 06, 2026 | 10:59 PMवीडियो गैलरी

असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM
जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:18 PM
मोबाइल टॉर्च के सहारे 84 KM दौड़ी सरकारी बस! कर्नाटक में यात्रियों की जान से खिलवाड़। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:54 PM
बांकीपुर विधानसभा सीट पर किसका दबदबा? पीके की एंट्री से गरमाई सियासत। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:24 PM













