-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Chandrababu Naidu Alleges Adulteration In Tirupati Balaji Prasad
चंद्रबाबू नायडू का आरोप, तिरुपति बालाजी के प्रसाद में मिलावट
- Written By: मृणाल पाठक
आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने खुले आम आरोप लगाया कि तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू प्रसादम में पशु चर्बी की मिलावट की जाती रही। नायडू ने कहा कि उन्हें 23 जुलाई को लैब रिपोर्ट मिली थी। टीटीडी के नए अधिशासी अधिकारी (ईओ) की जांच में मिलावट की पुष्टि हुई। इसके जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि नायडू ने राजनीति के लिए धर्म का सहारा लिया हो।

चंद्रबाबू नायडू (डिजाइन फोटो)
धर्मस्थल के प्रसाद में मिलावट गंभीर चिंता का विषय होने के अलावा भक्तों की आस्था से खिलवाड़ है। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने खुले आम आरोप लगाया कि तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू प्रसादम में पशु चर्बी की मिलावट की जाती रही। नायडू ने कहा कि उन्हें 23 जुलाई को लैब रिपोर्ट मिली थी। टीटीडी के नए अधिशासी अधिकारी (ईओ) की जांच में मिलावट की पुष्टि हुई।
इसके बाद विजिलेंस से जांच कराई गई तो सभी शिकायतें सही पाई गईं। विस्तृत जांच के बाद टीटीडी के ईओ ने पांचों सप्लायर्स से करार खत्म कर दिए जिन्हें बोर्ड के पूर्व प्रशासन ने नियुक्त किया था। प्रसादम की पवित्रता बनाए रखने के लिए लैब टेस्ट के साथ ही सख्त निगरानी बढ़ाई गई।
इसके जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि नायडू ने राजनीति के लिए धर्म का सहारा लिया हो। मैं अलग धर्म से ताल्लुक रखता हूं इसलिए नायडू और उनकी पार्टी मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश करती है। प्रसाद की शुद्धता बनाए रखना टीटीडी देवस्थानम का काम है, मेरा नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
Visakhapatnam में दर्दनाक हादसा: मजदूरों पर गिरा पिघला हुआ स्टील; 8 लोगों की मौत, कई झुलसे, मुआवजे का ऐलान
‘वो कुल्हाड़ी पार्टी…’, चंद्रबाबू नायडू का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- मौजूदा सरकार ने निभाया अपना वादा
आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट को मिली पहली महिला मुख्य न्यायाधीश, CM नायडु ने दी बधाई, जानें कौन हैं जस्टिस लिसा गिल
‘एनटीआर से छीनी पार्टी और सत्ता..’, लक्ष्मी पार्वती ने सीएम चंद्रबाबू नायडू पर परिवार तोड़ने का लगाया आरोप
यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल को क्या सूझी, संघ प्रमुख भागवत से कर डाले 5 सवाल
बोर्ड के दोनों पूर्व चेयरमैन वाई वी सुब्बा रेड्डी और भूमा करुणाकर रेड्डी ने जांच का स्वागत किया है। उन्हें भरोसा है कि उनकी निगरानी में कोई गलती नहीं हुई। घी के टैंकर जांचने की जो प्रक्रिया वर्षों से चली आ रही है, वही अब भी चल रही है। मैंने भी न्यायिक जांच की मांग की है। मेरी सरकार ने कोई गलती नहीं की थी। मंदिर की परंपरा और पवित्रता हमारे लिए महत्वपूर्ण है। नेता चाहे जो बयान दें, प्रसाद में पशु चर्बी की मिलावट का मामला संवेदनशील और आस्था को गहरी चोट पहुंचाने वाला है।
मिलावट करनेवाले लोगों के स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ करते हैं। पिछले दिनों कई नामी कंपनियों के मसाले में सीसे (लेड क्रोमेट) और हानिकारक तत्वों की मिलावट पाई गई थी। 2016 में संसद में बताया गया था कि हर 3 में से 2 भारतीय ऐसे मिलावटी दूध का सेवन करते हैं जिसमें डिटर्जेंट, कास्टिक सोडा, यूरिया और व्हाइटनर की मिलावट रहती है। त्यौहारों पर नकली खोवा बाजार में आ जाता है।
मवेशियों का दूध बढ़ाने के लिए उन्हें आक्सीटोसीन का इंजेक्शन लगाया जाता है। ऐसे मवेशी का दूध मानव स्वास्थ्य के लिए घातक होता है। फलों और सब्जियों को ताजा व चमकदार दिखाने के लिए उन पर केमिकल लगाया जाता है। केले भी घातक रसायन से पकाए जाते हैं। सरकार और उसके विभाग इस पर ध्यान क्यों नहीं देते?
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Chandrababu naidu alleges adulteration in tirupati balaji prasad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Perimenopause: 40 की उम्र से पहले दिख सकते हैं पेरीमेनोपॉज के संकेत, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें इग्नोर
Jul 27, 2026 | 03:13 PMचलती ट्रेन से उतरना पड़ा भारी: शहडोल स्टेशन पर उतरते वक्त महिला का पैर कटा, महिला आरक्षक ने की बचाने की कोशिश
Jul 27, 2026 | 03:11 PMछात्रों को नहीं करना पड़ेगा दीक्षांत समारोह का इंतजार: रिजल्ट आते ही डिजिलॉकर पर मिलेंगे डिग्री
Jul 27, 2026 | 03:06 PMAkola News: अकोला में शिंदे सेना नेता मोहसिन शेख का निधन, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
Jul 27, 2026 | 03:05 PMमुंबई एयरपोर्ट पर फर्जी भारतीय पासपोर्ट के साथ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, पत्नी के एक कॉल से खुला राज
Jul 27, 2026 | 03:01 PMताहिर हुसैन को दी जाए फांसी…दिल्ली दंगा मामले में पुलिस ने कोर्ट में रखी मांग, कहा- कसाई बन गए थे आरोपी
Jul 27, 2026 | 02:58 PMAkola News: मोर्णा नदी विकास परियोजना DPR में खामियां, केंद्र से मंजूरी फिर अटकी
Jul 27, 2026 | 02:54 PMवीडियो गैलरी

50 करोड़ का खेल और रातों-रात बदले टीआई; दतिया उपचुनाव से पहले जीतू पटवारी का धमाकेदार वार, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:48 PM
अब तो नरोत्तम मिश्रा पर भी भरोसा नहीं, जीतू पटवारी का बीजेपी पर बड़ा हमला; जानिए क्या है पूरा मामला- VIDEO
Jul 27, 2026 | 02:38 PM
मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन ओवैसी! ये क्या बोल गए मौलाना रशीदी, यूपी चुनाव से पहले दी सख्त चेतावनी
Jul 27, 2026 | 02:20 PM
चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM














