Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • TVK Rally Stampede |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संपादकीय: आजादी के बाद पहली बार होगी जाति जनगणना, चुनौतीपूर्ण होगा काम, पूछे जाएंगे 31 सवाल

अब जातियों की गिनती से भारतीय समाज की तस्वीर सामने आएगी। केंद्र के लिए यह कदम इसलिए भी जरूरी हो गया क्योंकि बिहार, कर्नाटक व तेलंगाना की सरकारें अपने यहां जाति सर्वे करा चुकी हैं।

  • By आकाश मसने
Updated On: May 03, 2025 | 04:20 PM

जाति जनगणना

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: हर 10 वर्ष में होनेवाली जनगणना कोविड संकट की वजह से 2021 में नहीं हो पाई थी। अब केंद्र सरकार ने जनगणना के साथ जाति जनगणना कराने की भी घोषणा कर दी है। स्वतंत्र भारत में पहली बार ऐसा होगा। इसके पूर्व ब्रिटिश शासन में 1881 से 1931 तक जनगणना में जाति पूछी जाती थी। जातिगत विभाजन बढ़ने के डर से इसे 1951 से बंद कर दिया गया। जाति जनगणना इसलिए करना जरूरी माना गया क्योंकि आरक्षण की नीति लगभग 100 वर्ष पुराने आंकड़ों व अनुमानों पर आधारित है।

अब जातियों की गिनती से भारतीय समाज की तस्वीर सामने आएगी। केंद्र के लिए यह कदम इसलिए भी जरूरी हो गया क्योंकि बिहार, कर्नाटक व तेलंगाना की सरकारें अपने यहां जाति सर्वे करा चुकी हैं। बिहार में ओबीसी और ईबीसी की आबादी 63 प्रतिशत से ज्यादा निकली। इस वर्ष वहां विधानसभा चुनाव है। इसलिए राजनीतिक दृष्टिकोण बदला। इन राज्यों में जातिगत सर्वे में जुटाए गए प्रमाण और बढ़ते जनसमर्थन को देखते हुए उसकी उपेक्षा करना केंद्र के लिए संभव नहीं था।

पिछड़े वर्ग का दबाव निरंतर बढ़ रहा था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता लालू प्रसाद यादव लगातार जाति जनगणना की मांग कर रहे थे। कांग्रेस सहित विपक्ष ने इसे अपनी पुरानी मांग की जीत बताया है। ओबीसी की बढ़ती प्रासंगिकता के दौरान यह कदम बीजेपी के नीतिगत परिवर्तन को दर्शाता था। जब वीपी सिंह प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने मंडल आयोग की पुरानी रिपोर्ट को सामने लाकर आरक्षण लागू किया था। अब तो जातिगणना में नए आंकड़े उपलब्ध हो जाएंगे।

जनगणना में 31 प्रश्न पूछे जाएंगे

इस बार जनगणना में 31 प्रश्न पूछे जाएंगे जिनमें 10वां प्रश्न एससी, एसटी व अन्य जाति का रहता था अब इसमें ओबीसी भी दर्ज होगा। 2011 की जनगणना किसी अधिनियम के तहत नहीं थी लेकिन इस बार यह संसदीय अधिनियम के अंतर्गत की जाएगी जिसमें जाति बताना अनिवार्य होगा। जाति तोड़ो आंदोलन चलाने वालों या सरनेम न लिखने वालों को भी अपनी जाति बतानी होगी। इसके लिए जनगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कड़ी निगरानी और डेटा की पुष्टि करनी होगी

यह काम बड़ा चुनौतीपूर्ण है क्योंकि देश में हजारों उपजातियां हैं। इनके राज्य या क्षेत्र विशेष में विशिष्ट नाम हैं। राजनीतिक तरीके से हेरफेर न हो, इसलिए कड़ी निगरानी और डेटा की पुष्टि करनी होगी। जाति जनगणना के बाद शिक्षा व रोजगार में आरक्षण नए सिरे से तय किया जा सकेगा। आरक्षण की वर्तमान अधिकतम सीमा 50% है जिस पर पुनर्विचार हो सकता है।

सितंबर से शुरू हो सकती है जनगणना

राजनीतिक बदलाव भी दिखेगा। पार्टियां जिस जाति की आबादी ज्यादा है उसे अधिक उम्मीदवारी देंगी। संभावना है कि इस वर्ष सितंबर से जनगणना शुरू की जा सकती है जिसके पूरा होने में1 वर्ष का समय लग सकता है। 2026 के अंत या 2027 की प्रथम तिमाही तक अंतिम आंकड़े आ सकते हैं।

नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जाति जनगणना के बाद शिक्षा व रोजगार में आरक्षण नए सिरे से तय किया जा सकेगा। आरक्षण की वर्तमान अधिकतम सीमा 50% है जिस पर पुनर्विचार हो सकता है। राजनीतिक बदलाव भी दिखेगा। पार्टियां जिस जाति की आबादी ज्यादा है उसे अधिक उम्मीदवारी देंगी। संभावना है कि इस वर्ष सितंबर से जनगणना शुरू की जा सकती है।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Caste census conducted first time after independence 31 questions asked

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 03, 2025 | 04:20 PM

Topics:  

  • Caste Census
  • Central Government
  • India
  • Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

29 सितंबर का इतिहास: भारत ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ कर आतंकवादियों को सिखाया सबक

2

मेलोनी की आत्मकथा में PM मोदी, पूरी दुनिया को पता चलेगी कितनी गहरी है दोस्ती, दिया खास मैसेज

3

‘जब देश का लीडर का फ्रंट फुट पर…’, सूर्यकुमार यादव ने PM मोदी को लेकर कही बड़ी बात

4

‘उसने हिंदुस्तान को तिलक लगाया, पाकिस्तान को धूल चटाया भारत; लोगों ने ऐसे दिया रिएक्शन- VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.