Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज ही के दिन बुला चौधरी ने इंग्लिश चैनल दूसरी बार तैरकर पार किया, जानें दो सितंबर का इतिहास

दो जनवरी 1970 को कलकत्ता में जन्मी बुला चौधरी लंबी दूरी की एक अद्भुत महिला तैराक हैं। उन्होंने पांचों महाद्वीप के सातों समुद्र तैरकर पार किए हैं। ‘अर्जुन पुरस्कार' से सम्मानित बुला को ‘जल परी' की उपाधि दी गई। उन्होंने इंग्लिश चैनल को दो बार तैरकर पार किया है।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Sep 02, 2024 | 01:18 PM

(डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: दो जनवरी 1970 को कलकत्ता में जन्मी बुला चौधरी लंबी दूरी की एक अद्भुत महिला तैराक हैं। उन्होंने पांचों महाद्वीप के सातों समुद्र तैरकर पार किए हैं। ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित बुला को ‘जल परी’ की उपाधि दी गई। उन्होंने इंग्लिश चैनल को दो बार तैरकर पार किया है।

वह दो सितंबर 1999 का दिन था, जब उन्होंने दूसरी बार इंग्लिश चैनल पार करने का गौरव हासिल किया था। यह कारनामा अंजाम देने वाली वह एशिया की पहली महिला बनीं। 2003 में ‘ध्यानचंद लाइफटाइम एचीवमेंट’ अवॉर्ड से सम्मानित बुला का पूरा नाम बुला चौधरी चक्रवर्ती है|

देश-दुनिया के इतिहास में दो सितंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

सम्बंधित ख़बरें

RCB की खिताबी जीत पर विराट कोहली ने मंधाना के लिए लिखी खास बात, WPL जीत को लेकर पोस्ट हो रहा वायरल

मुंबई में मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, पिता समेत 18 आरोपी पुलिस जांच में उजागर

पुराना भंडारा रोड चौड़ीकरण: 4 JCB और भारी पुलिस बल के साथ आज उतरेगा मनपा का दस्ता, तनाव के आसार

एक गलती और छिन जाएगी ट्रेन में सीट, रेलवे लागू करने जा रही है नो वेटिंग पॉलिसी, जानें क्या हैं नए नियम

1573 : अकबर ने अहमदाबाद के पास एक निर्णायक युद्ध में विजय हासिल की और गुजरात पर कब्जा कर लिया। इस जीत की खुशी में बुलंद दरवाजा बनवाया गया।

1775 : पहले अमेरिकी युद्ध पोत ‘हाना’ का जनरल जॉर्ज वाशिंगटन ने जलावतरण किया।

1789 : अमेरिका में राजस्व विभाग बनाया गया। एलेक्जेंडर हेमिल्टन पहले मंत्री बने।

1806 : भूस्खलन के कारण स्विट्जरलैंड का एक पूरा शहर बर्बाद, 457 लोगों की मौत।

1926 : इटली और यमन में एक समझौता, जिससे लाल सागर तट पर इटली का वर्चस्व।

1930 : यूरोप से अमेरिका के लिए पहली सीधी उड़ान भरी गई।

1945 : जापान के हार स्वीकार कर लिए जाने के बाद छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ।

1946 : जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन।

यह भी पढ़ें- आज ही के दिन 1956 में हुई थी भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना, जानें एक सितंबर का इतिहास

1956 : हैदराबाद से सौ किलोमीटर दूर जडचेराला और महबूब नगर के बीच एक पुल गिरने से 125 लोगों की मौत।

1962 : तत्कालीन सोवियत संघ क्यूबा को हथियार देने को राजी हुआ।

1969 : अमेरिका के न्यूयॉर्क में पहली ऑटोमैटिक टैलर मशीन (एटीएम) को दुनिया के सामने पेश किया गया।

1990 : काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्रियों की मौत।

1992 : अमेरिका और रूस अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण के लिए संयुक्त उपक्रम बनाने पर सहमत हुए।

1996 : मुस्लिम विद्रोहियों और फिलिपीन सरकार ने 26 वर्ष के गृह युद्ध के बाद एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1998 : पायलट रहित प्रशिक्षण विमान निशांत ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी।

1999 : भारतीय तैराक बुला चौधरी इंग्लिश चैनल को दो बार तैरकर पार करने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।

2001 : 1967 में विश्व में पहला हृदय प्रतिरोपण करने वाले दक्षिण अफ़्रीका के अग्रणी हृदय विशेषज्ञ क्रिश्चियन बर्नार्ड का निधन।

2007 : अल्बानिया विश्व का पहला रासायनिक हथियार युक्त राष्ट्र बना।

2008 : गूगल क्रोम की शुरुआत।

2009 : आंध्र प्रदेश में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी का निधन।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Bula choudhury swam across the english channel for the second time know the history of 2 september

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 02, 2024 | 01:18 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.