Navbharat Nishanebaaz: विधायक की कार धो रही दमकल, इसे लेकर क्यों इतनी हलचल

MP BJP MLA Controversy: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दमकल कर्मियों द्वारा बीजेपी विधायक की गाड़ी धोने का वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। विधायक ने सफाई दी कि कार धोना ड्राइवर का काम है।
A political satire illustration of a firefighter using a fire brigade hose to wash a BJP MLA's car
नवभारत डिजाइन फोटो सोर्स- नवभारत
Published on
Updated on

Fire Brigade Washes BJP MLA Car: पड़ोसी ने हमसे कहा, 'निशानेबाज, मध्यप्रदेश के सिंगरौली से बीजेपी विधायक की निजी इनोवा कार को फायर ब्रिगेड ने धोया। होजपाइप की तेज धार से सारी धूल-मिट्टी साफ होकर गाड़ी चमचमा उठी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया।'

हमने कहा, 'इसमें हड़कंप या हलचल की कौन सी बात है। गाड़ी किसी ऐसे-गैरे की नहीं बल्कि विधायक की थी। उसकी धुलाई पर क्यों ऐतराज होना चाहिए? अब हर समय तो आग लगती नहीं जिसे बुझाने दमकल कर्मी जाएं, उन्हें खाली रखने की बजाय उनसे कछ और काम लिए जा सकते हैं जैसे कि नेताओं की गाड़ियां धुलवाना! यह श्रम शक्ति का सदुपयोग है। इससे पानी की धार मारने की कुशलता व प्रैक्टिस बढ़ती है। इसे एक तरह का अभ्यास या डेमो मान लीजिए, सफेद या काली कार पर धूल जल्दी जमती है इसलिए उसे धोना आवश्यक है। दमकल कर्मियों ने दमदारी और दिलदारी से कार को स्वच्छ कर दिया।'

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, ऐसा कौन सा प्रमाण है कि विधायक ने दमकल कर्मियों से कार धोने को कहा? विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि कोई भी विधायक खुद अपनी कार नहीं धोता। यह काम ड्राइवर का होता है। दमकल को ठीक करने और पानी भरने के लिए नगर निगम आयुक्त के आवास के पास लाया गया था।'

A political satire illustration of a firefighter using a fire brigade hose to wash a BJP MLA's car
नेपाल बाढ़ से तबाही के बीच भारत-WHO ने बढ़ाया मदद का हाथ, राहत सामग्री के साथ पहुंची मेडिकल टीम

हमने कहा, 'गाड़ी की सफाई को लेकर इतनी सफाई देने की क्या जरूरत है? हो सकता है कि विधायक के प्रति श्रद्धा रखनेवाले दमकल कर्मियों ने बिना कहे स्वयंस्फूर्ति से उनकी कार धो डाली होगी। यह उनका विधायक के प्रति सम्मान और कर्तव्य परायणता है। अच्छा हुआ कि उन्होंने होस पाइप से नेता को नहलाया नहीं!'

पड़ोसी ने कहा, 'निशानेबाज, पानी की तेज धार पत्थर जैसी लगती है। दिल्ली शहर के जंतरमंतर के अलावा अन्य राज्यों में भी प्रदर्शनकारी युवाओं पर वाटर कैनन से पानी की तेज धार छोड़ी गई लेकिन इतने पर भी छात्रों ने सिर पर शैम्पू लगाकर इस धार में खुशी से नहा लिया और रेनडान्स किया। यह है जेन जी का जलवा। घर के नलों में पानी की धार पतली रहती है लेकिन दमकल की धार हमेशा बेहद मोटी और फोर्सफुल होती है।'

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com