6 जुलाई का इतिहास: व्यावहारिक नीतिशास्त्र के अनूठे दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म

‘ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया' के नाम से प्रसिद्ध बुद्धिजीवी, शिक्षाविद्, समाजकर्मी कारोबारी एवं राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी 6 जुलाई 1892 को ब्रिटेन की संसद के लिए चुने गए।
व्यावहारिक नीतिशास्त्र के अनूठे दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म
व्यावहारिक नीतिशास्त्र के अनूठे दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: व्यावहारिक नीतिशास्त्र के महान दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म 1946 में 6 जुलाई को हुआ था। व्यावहारिक नीतिशास्त्र को नया आयाम देने वाले सिंगर को पशुओं के अधिकार और वैश्विक गरीबी के विश्लेषण के लिए खास तौर पर जाना जाता है। सिंगर को नारीवाद, पर्यावरणवाद और गर्भपात संबंधी अधिकारों की सूक्ष्म विवेचना के लिए भी जाना जाता है।

इसके अलावा भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में 6 जुलाई के दिन एक बड़ा मोड़ आया जब ‘ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया' के नाम से प्रसिद्ध बुद्धिजीवी, शिक्षाविद्, समाजकर्मी कारोबारी एवं राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी 6 जुलाई 1892 को ब्रिटेन की संसद के लिए चुने गए। देश-दुनिया के इतिहास में 6 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

  • 1885 : महान वैज्ञानिक लुई पाश्चर ने रेबीज रोधी टीके का पहली बार इस्तेमाल किया।
  • 1892 : दादा भाई नौरोजी ब्रिटेन की संसद में चुने जाने वाले प्रथम गैर श्वेत एवं भारतीय बने।
  • 1901 : भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म।
  • 1935 : तिब्बत समुदाय के 14 वें गुरू दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो का जन्म। 
  • 1944 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी को पहली बार ‘राष्ट्रपिता' के संबोधन से पुकारा।
  • 1946 : नीतिशास्त्र के महान दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म।
  • 1947 : सोवियत संघ में एके-47 राइफलों का निर्माण शुरू।
  • 1964 : मलावी (पूर्व में न्यासालैंड) को ब्रिटेन से आजादी मिली।
  • 1986 : भारतीय राजनीतिज्ञ बाबू जगजीवन राम का निधन।
  • 2002: चर्चित भारतीय उद्योगपति धीरूभाई अंबानी का निधन।  
  • 2002 : अफ़ग़ानिस्तान के उपराष्ट्रपति अब्दुल कादिर की हत्या। 
  • 2005 : मेक्सिको में मानव का चालीस हज़ार वर्ष पुराना पदचिह्न मिला। 
  • 2006 : विश्व कप फ़ुटबाल में फ़्रांस ने पुर्तग़ाल को हराया।
  • 2006 : नाथूला दर्रा 44 साल बाद खोला गया। 
  • 2008 - दक्षिणी मिस्र में 5000 साल पुराने शाही क़ब्रिस्तान की खोज की गई।
  • 2023: मलयालम लेखिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता देवकी निलायनगोड का 95 वर्ष की उम्र में निधन। 
  • 2024 : सबसे उम्रदराज ग्रैंडस्लैम चैम्पियन विक सेक्सास (100) का निधन।

(एजेंसी इनपुट के मुताबिक)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com