Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

19 अक्टूबर को बेनजीर भुट्टो ने फिर संभाली पाकिस्तान की बागडोर

  • Written By: नवभारत डेस्क
Updated On: Oct 19, 2023 | 10:57 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के लिए 19 अक्टूबर का दिन बेहद ख़ास है। 1960 में आज ही के दिन, भारत में बने पहले फाइटर जेट मिग-21 को वायुसेना में शामिल किया गया था। इससे पहले जो भी मिग-21 विमान वायुसेना में थे वे रूस से आयातित थे। तब से लेकर अब तक मिग- 21 ने कई अहम युद्ध में बेहद अहम भूमिका निभाई है जिनमें 1971 का भारत-पाक युद्ध, 1999 का करगिल युद्ध भी शामिल है।  पंजाब के अमृतसर में 19 अक्टूबर साल 2018 को दशहरा के दिन रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग ट्रेन की पटरियों पर खड़े थे। तभी अचानक पठानकोट से आ रही डीएमयू ट्रेन उस ट्रैक पर आई और लोगों को कुचलते हुए बढ़ गई।

हादसे में करीब 60 लोग मारे गए और दशहरा का त्यौहार मातम में बदल गया। बेनजीर भुट्टो को पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि किसी भी मुस्लिम देश की पहली प्रधानमंत्री होने का दर्जा हासिल है। पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की संतान बेनजीर ने दो बार पाकिस्तान की बागडोर संभाली और दूसरी बार 19 अक्टूबर 1993 को देश की जनता के भारी समर्थन से इस पद पर पहुंचीं, लेकिन दोनों ही बार उनकी सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई और उन्हें बर्खास्त कर दिया गया। ‘पूरब की बेटी’ कही जाने वाली बेनजीर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की नेता के तौर पर देश में जम्हूरियत का चेहरा बनीं।

उनकी लोकप्रियता बहुत से लोगों की आंख में खटकने लगी थी। 27 दिसंबर 2007 को एक चुनाव रैली के बाद उनकी हत्या कर दी गई। उनकी मौत से पाकिस्तान में जैसे लोकतंत्र की बहाली पर सवालिया निशान लग गया।   देश दुनिया के इतिहास में 19 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

सम्बंधित ख़बरें

विध्वंसक बताकर पाकिस्तान ने दोस्‍त को बेच दिया ‘फुसकी बम’, जंग के मैदान में खुल गई पोल, माथा पकड़ रोने लगी फौज

PM मोदी के मलेशिया दौरे से पाकिस्तान में हड़कंप! भागे-भागे पहुंचे पाकिस्तानी नेवी चीफ, कई मुद्दों पर बनी सहमति

भारत ने पाकिस्तान को सिखाया सबक…सस्ती वैक्सीन की सप्लाई रोकी, पाक स्वास्थ्य मंत्री के होश उड़े

बलूचिस्तान ने ठोक दी आजादी की आखिरी कील: पाकिस्तान का नक्शा बदलने की उल्टी गिनती शुरू! अब क्या करेंगे शहबाज?

1689 : रायगढ़ के किले पर औरंगजेब ने कब्जा किया।

1774 : इंग्लैंड के सुप्रीम कोर्ट के जजों और नये काउंसिल सदस्यों का एक दल ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा भारत में चलाए जा रहे शासन को बेहतर बनाने के लिए कलकत्ता पहुंचा।

1781 : ब्रिटेन के लार्ड कॉर्नवालिस ने वर्जीनिया के योर्कटाउन में अमेरिकी जनरल जार्ज वाशिंगटन के सामने समर्पण कर दिया, जिससे अमेरिकी क्रांति का अंत हुआ और देश की आजादी का रास्ता बना।

1812 : नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांसीसी सेना ने रूस से वापसी शुरू की। नेपोलियन की सेना एक महीने से रूस की लौटती सेना का पीछा कर रही थी।

1933 : बर्लिन ओलंपिक खेलों की आयोजन समिति ने 1936 में होने वाले ओलंपिक खेलों में पहली बार बास्केटबॉल को शामिल करने का ऐलान किया। 1970 : भारत में बना पहला रूसी सुपरसोनिक लड़ाकू विमान मिग 21 वायुसेना को सौंपा गया। 1983 : एस चंद्रशेखर ने भौतिकी के क्षेत्र में संयुक्त रूप से नोबल पुरस्कार जीता।  

1987 : न्यूयॉर्क के वॉल स्ट्रीट में भारी बिकवाली के चलते जबर्दस्त गिरावट दर्ज की गई। इसका असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर हुआ।  

1993 : बेनजीर भुट्टो ने दूसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर पाकिस्तान की बागडोर संभाली।

2003 : पोप जॉन पॉल द्वितीय ने मदर टेरेसा को धन्य घोषित किया, जो उनके संत बनने के सफर का पहला पड़ाव था। मां टेरेसा को उनके परमार्थ कार्यों के लिए 1979 में नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया और 2016 में संत घोषित किया गया।

2004: केयर इंटरनेशनल के लिए काम करने वाली ब्रिटेन की एक प्रमुख कार्यकर्ता मार्गेरेट हासन का इराक में अपहरण कर लिया गया। उस वक्त वह अपने काम पर जा रही थीं।  

2012: सिएटल बेस्ड स्टारबक्स ने मुंबई की एक ऐतिहासिक बिल्डिंग में भारत का पहला कॉफी हाउस खोला।  

2018: पंजाब के अमृतसर में दशहरा के दिन रावण दहन देखने के लिए ट्रेन की पटरियों पर खड़े लोगों को पठानकोट से आ रही डीएमयू ट्रेन कुचलते हुए बढ़ गई। हादसे में करीब 60 लोग मारे गए।

(एजेंसी)

 

Benazir bhutto again took charge of pakistan on 19 october

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 19, 2023 | 10:57 AM

Topics:  

  • Pakistan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.