- Hindi News »
- Special Coverage »
- Assembly Elections 2024 In Maharashtra In November Dispute Between Candidates
महाराष्ट्र में नवंबर में चुनाव, टिकट बंटवारे को लेकर खींचतान होना तय
महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव नवंबर के द्वितीय या तृतीय सप्ताह में होने की संभावना है। इसके पहले चुनाव आयोग ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा की चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद अर्थात 10 अक्टूबर के पश्चात अन्य राज्यों जैसे झारखंड व महाराष्ट्र के चुनाव की घोषणा की जाएगी।
- Written By: मृणाल पाठक

(डिजाइन फोटो)
महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव नवंबर के द्वितीय या तृतीय सप्ताह में होने की संभावना है। इसके पहले चुनाव आयोग ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा की चुनाव प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद अर्थात 10 अक्टूबर के पश्चात अन्य राज्यों जैसे झारखंड व महाराष्ट्र के चुनाव की घोषणा की जाएगी। इसे देखते हुए अक्टूबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में चुनाव आचार संहिता लागू होने की संभावना है।
इस दौरान सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महाविकास आघाड़ी के प्रमुख नेता सीटों के बटवारे का फार्मूला तय करने में व्यस्त हैं। इसके लिए बैठकों का सिलसिला जारी है। सभी नेता यही कहते हैं कि हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। सीटों के आवंटन का मुद्दा शीघ्र ही तय कर लिया जाएगा। वास्तविकता इस दावे से बिल्कुल विपरीत है।
आघाड़ी और महायुति दोनों में एक राष्ट्रीय स्तरीय पार्टी और 2 क्षेत्रीय पार्टियों का समावेश है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही अपने पास अधिक सीटें रखकर सहयोगी पार्टियों को कम सीट देना चाहती हैं। जब 3 पार्टियां एक साथ आती हैं तो उनमें आपसी अविश्वास और प्रतिस्पर्धा भी होती है। सीटों के वितरण को लेकर उनके बीच खींचतान होना स्वाभाविक है।
सम्बंधित ख़बरें
पश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
विदर्भ में ऑपरेशन लोटस की आहट? विधान परिषद चुनाव से पहले कांग्रेस के 60 पार्षद नॉट रिचेबल
Katni News: उदयनिधि स्टालिन को BJP विधायक संजय पाठक ने भेजी रामायण और श्रीमद भागवत गीता; कही यह बड़ी बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का असर, प्रशिक्षण शिविर में बस से पहुंचे भाजपा नेता
ऊपर से जनता को यह बताया जाता है कि गठबंधन की पार्टियों के बीच अच्छा तालमेल और सौहार्द्रपूर्ण संबंध हैं लेकिन सीटों पर अपना प्रभाव और दावा जताने के लिए तनातनी अवश्य होगी। ऐसे में जिसे टिकट नहीं मिली, वह बगावत भी कर सकता है। पार्टी में अनुशासन रह सकता है, गठबंधन में ऐसा कुछ भी नहीं होता।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस, नेकां, पीडीपी की आलोचना, प्रधानमंत्री का फिर वंशवाद पर निशाना
महायुति या महाविकास आघाड़ी में जिसे टिकट देने से इनकार किया जाएगा वह निर्दलीय चुनाव लड़ सकता है या अपने ही गठबंधन से बगावत कर सकता है। कोई आश्चर्य नहीं कि विधानसभा चुनाव में असंतुष्ट निर्दलीयों की बाढ़ आ जाए। पिछले 5 वर्षों से जो नेता अपने ऐशो-आराम व सत्ता की मस्ती में डूबे रहे, अब उनकी अग्निपरीक्षा है।
किसी भी पार्टी में जनता के सामने जाने का भरपूर साहस नहीं है। राजनीति में चुनाव के पहले और चुनाव नतीजे आने के बाद गठबंधन बनते देखे गए हैं। मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा अनेक नेता रखते हैं। यह पार्टियों को मिलनेवाली सीटों की संख्या पर अवलंबित रहेगा। एकनाथ शिंदे अपना सीएम पद कायम रखना चाहते हैं तो बीजेपी इस बार इसके लिए मजबूती से दावा कर सकती है।
अजीत पवार अपनी राजनीतिक सीनियारिटी का दावा कर रहे हैं। महाविकास आघाड़ी में कांग्रेस अनुकूल नतीजों की आशा लगाए हुए है। उद्धव पुन: सीएम बनने की आशा लगाए हुए हैं जबकि शरद पवार ने कहा है कि जिसकी सीटें अधिक आएंगी उसका मुख्यमंत्री बनेगा।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Assembly elections 2024 in maharashtra in november dispute between candidates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













