8 अप्रैल का इतिहास : सेंट्रल असेंबली बम कांड, आजादी की लौ जलाने वाले मंगल पांडे को फांसी
Freedom Struggle Events: आठ अप्रैल का दिन भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान और क्रांतिकारी घटनाओं के लिए याद किया जाता है, जब मंगल पांडे और भगत सिंह जैसे वीरों ने इतिहास रचा।
- Written By: अंकिता पटेल
Mangal Pandey Bhagat Singh Bomb ( Source: Social Media )
Mangal Pandey Bhagat Singh Bomb: इतिहास में आठ अप्रैल का दिन आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले लोगों के नाम दर्ज है। 1857 में आठ अप्रैल के दिन ही मंगल पांडे को फांसी दी गई थी। इस दिन के साथ एक और घटना भी जुड़ी है।
भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त जैसे आजादी के परवानों ने आठ अप्रैल 1929 को दिल्ली के सेंट्रल असेंबली हॉल में बम फेंका था। इस बम धमाके का मकसद किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं बल्कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की तरफ दुनिया का ध्यान आकृष्ट करना था।
देश दुनिया के इतिहास में आठ अप्रैल की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1857 : ब्रिटिश सरकार के खिलाफ बगावत की चिंगारी भड़काने वाले बैरकपुर रेजीमेंट के सिपाही मंगल पांडे को फांसी दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
Mangala Gauri Vrat : सावन के इन 4 मंगलवार में छिपा है अखंड सौभाग्य का रहस्य! अभी नोट कर लें सभी तिथियां
इथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल पर सुप्रीम कोर्ट में PIL, उपभोक्ताओं के लिए बीमा, सब्सिडी और वैकल्पिक ईंधन की मांग
VIDEO: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हंगामा: याचिकाकर्ता ने जजों को दी गालियां, फेंके कागजात
नागपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: CRPC की धारा 91 के तहत पुलिस आरोपी को दस्तावेज पेश करने का नोटिस नहीं दे सकती
1894 : भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय का कलकत्ता में निधन।
1929 : क्रांतिकारी भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली असेंबली हॉल में बम फेंका और गिरफ्तारी दी।
1950 : भारत और पाकिस्तान के बीच लियाकत-नेहरू समझौता। यह समझौता दोनों देशों में रह रहे अल्पसंख्यकों के अधिकारों को सुरक्षित रखने और भविष्य में दोनों देशों के बीच युद्ध की संभावनाओं को खत्म करने के मकसद से किया गया था।
1973 : स्पेन के चित्रकार पाब्लो पिकासो का निधन। इन्हें 20वीं शताब्दी का संभवत: सबसे प्रभावी चित्रकार माना जाता है।
यह भी पढ़ें:-नवभारत संपादकीय: खाड़ी युद्ध का असर: वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत की अर्थव्यवस्था कितनी मजबूत?
2013 : ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गेरेट थैचर का लंदन में निधन। वह ब्रिटेन ही नहीं किसी भी यूरोपीय देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और 20वीं शताब्दी में ब्रिटेन की एकमात्र प्रधानमंत्री थीं, जिन्होंने तीन बार लगातार यह पद संभाला।
2020: चीन में कोरोना वायरस के कारण लागू 76 दिन का लॉकडाउन खत्म, हजारों लोग वुहान से बाहर निकले।
2023 : असम के तेजपुर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी।
2024: मालदीव की निलंबित मंत्री मरियम शिउना ने भारतीय ध्वज का मखौल उड़ाया, आलोचना के बाद माफी मांगी।
2025: डॉमिनिकन गणराज्य में नाइटक्लब की छत गिरने से 18 लोगों की मौत, 120 से अधिक घायल।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
